accident at ratu
रांची// रातू थाना क्षेत्र के ब्रजपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से थाना क्षेत्र के ही माखमंद्रो के एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि दुसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
watch dashmi movie free few tickets left
देखे दशमी मूवी newsranchi के माध्यम से फ्री में ग्लिट्ज़ सिनेमा मूवी 7 pm show ये पोस्ट शेयर करे और हमे स्क्रीनशॉट भेजे
सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही
राँची। आरा गेट सेंटोरियम टाटीसिल्वे रोड में सड़क निर्माण में हो रही लापरवाही का नतीजा, कम से कम कार्यप्रगति का कोई बोर्ड लगा देते इसमें अगर कोई जान माल का नुकसान होता है तो कौन जिम्मेवारी लेगा।।
chain snatching increased
शहर के अधिकतर थानों में नए थाना प्रभारियों की पोस्टिंग हो गई है। अभी नए थाना प्रभारी अपने इलाकों और अपराधियों से अनजान हैं। इसका फायदा इन दिनों स्नैचर उठा रहे हैं। नतीजा यह कि शहर में छिनतई की घटनाएं बढ़ गई हैं। फरवरी में सिर्फ 18 दिनों के अंदर छिनतई की 10 घटनाएं हो चुकी हैं। शहर में सबसे अधिक चेन और मोबाइल छिनतई की घटनाएं अरगोड़ा, कोतवाली, लालपुर, सदर, डोरंडा, और लोअर बाजार थाना क्षेत्रों में हो रही हैं। बाइक सवार अपराधी सबसे अधिक महिलाओं को शिकार बना रहे हैं। इससे महिलाएं फिर से दहशत में आ गई हैं।
Garwah jewllery shop loot kand mamle me ek apradhi pakda gaya
गढ़वा कुछ दिन पहले रूप ज्वेलर्स में हुआ लूट काण्ड का खुलासा लूट का सामान बरामद और एक अपराधी गिरफ्तार
तीन अपराधियों ने दिया था लूट काण्ड को अंजाम करीब 4 किलो सोना चाँदी के जेवरात लूट लिया गया था एक अपराधी प्रदीप को पुलिस ने पकड़ा दो अन्य लूटेरे बुकी सोनी और अजित साव फरार हो गए पकड़े गए अपराधी प्रदीप के पास से तीन हथियार गोली और गहने बरामद
राम मंदिर में हेमा ने किया भरतनाट्यम
राम मंदिर में हेमा ने किया भरतनाट्यम
हेमा मालिनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर राग सेवा करते हुए वीडियो शेयर किया हैइस वीडियो में हेमा मालिनी अयोध्या के राम मंदिर में भरतनाट्यम करती नजर आ रही हैं। हेमा का एक-एक डांस स्टेप देख फैंस अपनी नजरें हटा नहीं पा रहे हैं। हेमा मालिनी ने इस दौरान नीले रंग की रेशम की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस साड़ी के साथ हेमा ने गोल्डन कलर की टेंपल ज्वेलरी पहनी पर बालों में फूलों का गजरा लगायाहेमा का पूरा लुक बेहद ही खूबसूरत लग रहा है।
delhi cm called kalpana soren
आज दिल्ली के माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी से फ़ोन पर बातचीत हुई। अरविंद जी का धन्यवाद कि इस घड़ी में वह झारखण्डी योद्धा हेमन्त जी और झामुमो परिवार के साथ हैं।
केंद्र सरकार और बीजेपी का षड्यंत्र आज पूरा देश देख रहा है। झारखण्ड के साथ-साथ दिल्ली एवं अन्य गैर-भाजपा शासित राज्यों में कैसे लोकतंत्र को तार-तार किया जा रहा है, यह देख हर कोई क्षुब्ध है।
केंद्र सरकार और बीजेपी के इस षड्यंत्र का हमें मिलकर मुकाबला करना है।
जय जोहार!🏹
जय झारखण्ड!
~कल्पना मुर्मू सोरेन













