Google search engine
Home Blog Page 72

सुखदेवनगर थाना के अन्तर्गत राजाहता लेन, संस्कृत कॉलेज, किशोरगंज के पास अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा पर गोली चलाने वाला और साज़िशकर्ता गिरफ़्तार

0

दिनांक-11.02.24 को रात्रि 10:20 बजे करीब सुखदेवनगर थाना के अन्तर्गत राजाहता लेन, संस्कृत कॉलेज, किशोरगंज के पास अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को अपने दोस्त विक्रम अग्रवाल से मिलकर लौटने के कम में अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार दिया गया था। इस काण्ड का उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक (नगर) राँची के दिशा निर्देश में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गयाइसके बाद एस०आई०टी० टीम के द्वारा सभी बिन्दुओं पर गहराई से अनुसंधान किया गया तो इस काण्ड के वादी विकम अग्रवाल जो इस घटना में घायल अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा के मित्र है के द्वारा ही पैसा का लेन देन जो 10 लाख के बदले तीन माह में 30 लाख रूपया विकम अग्रवाल से लेने वाला था। और विकम अग्रवाल के द्वारा 20 लाख रूपया तक लौटा भी दिया गया था। फिर भी अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा 30 लाख रूपया माँग रहा था, परन्तु बीच में विकम अग्रवाल के द्वारा कलकता साल्ट लेक वाला जमीन जो 63 कट्टा जमीन है उसको बंधक रखकर प्राईवेट कम्पनी से 30 करोड रूपया लोन ले रहे थे। उसकी जानकारी अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को हो गया तो वह 30 लाख के जगह 01 करोड़ मॉगने लगे और पिछले 2-3 माह से पैसा के लिए ज्यादा ही दबाव देने लगाइसपर विकम अग्रवाल परिचित संजय अग्रवाल से इन परेशानी के बारे में बताया और अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को रास्ते से हटाने के लिए आदमी खोजने लगा। इस पर संजय अग्रवाल के द्वारा जो उनके साथ कबाड़ी का व्यापार करने वाले अरबिन्द महतो से सम्पर्क किया और अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा की हत्या के लिए 05 लाख रूपया में तय हुआ। एडवांस के रूप में विकम अग्रवाल के द्वारा 55 हजार रूपया संजय अग्रवाल के माध्यम से अपराधियों को भेजा गया। बाकी पैसा काम पूरा होने के बाद देने की बात तय हुआ था और घटना के दिन योजना के अनुसार रात्रि 09:30 बजे अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को विकम अग्रवाल के द्वारा पैसा हिसाब किताब कर लेने की बात को लेकर बुलाया गया। और उसके बाद अपराधियों को भी इसकी जानकारी दिया गया। इसके बाद जैसे ही अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा, विकम अग्रवाल के घर से निकले तो घात लगाये अपराधियों के द्वारा उनके उपर पीछे से फायरिंग किया गया। इसपर अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को कमर के उपर गोली लगी और भाग कर पुनः अपना मित्र विकम अग्रवाल के घर घूस गये। उसके बाद अधिवक्ता को विकम अग्रवाल और उसके भाई के द्वारा पल्स अस्पताल ईलाज हेतु ले गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-

1विकम अग्रवाल (इस काण्ड के वादी) पे०-विष्णु अग्रवाल सा०-राजा हाता लेन, किशोरगंज, थाना-सुखदेवनगर

  1. संजय अग्रवाल उम्र 43 वर्ष पे० अशोक प्रसाद अग्रवाल सा०-बोड़ेया, बी०एस०एन०एल० टॉवर, थाना-कांके, जिला-राँची, स्थायी पता-पुनर्वास क्षेत्र, तांतरी, तुपकाडीह, थाना-जरीडीह, बोकारो ।
  2. रामु कुमार उम्र 35 वर्ष पे०-देवेन्द्र यादव सा०-मोकामा, शिकारीचक, थाना-मोकामा, जिला-पटना, बिहार

Ranchi : रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच 23 फरवरी से होने वाले टेस्ट मैच से पहले सिख फॉर जस्टिस संगठन ने मैच रद्द करने और इंग्लैंड की टीम को वापस जाने की धमकी दी है. रांची के धुर्वा थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी है.

0

Ranchi : रांची में भारत और इंग्लैंड के बीच 23 फरवरी से होने वाले टेस्ट मैच से पहले सिख फॉर जस्टिस संगठन ने मैच रद्द करने और इंग्लैंड की टीम को वापस जाने की धमकी दी है. रांची के धुर्वा थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी है.

सिख फॉर जस्टिस संगठन ने मैच रद्द करने और इंग्लैंड की टीम को वापस जाने की धमकी दी है. मामले को लेकर रांची के धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, सिख फॉर जस्टिस संगठन के गुरूपबंत सिंह पन्नू ने यूट्यूब के माधयम से सीपीआई (माओवादी) से आह्वान किया है. साथ ही कहा है कि रांची में होने वाले टेस्ट मैच को रद्द कराने के लिए झारखंड और पंजाब में बवंडर पैदा किया जाये.

पालामू मीनाक्षी गोस्वामी हत्या कांड में अभियुक्त गिरफ़्तार

0

दिनांक-16.02.2024 को वादिनी मीनाक्षरी गोस्वामी उम्र 37 वर्ष पति राजु गोस्वामी, सा०- मेन रोड भंडरिया, थाना- भंडरिया, जिला- गढ़वा, वर्तमान पता नावाहाता एल०बी०एस० स्कल रोड़ (पिता विशेश्वर गिरि के मकान पर) थाना-शहर जिला-पलामू के फर्दब्यान के आधार पर कांड अंकित किया गया हैजिसमें इनके द्वारा यह उल्लेख किया गया है कि दिनांक-16.02.2024 की सुबह अपने घर पर अकेली थीसमय करीब 10:25 बजे किशन गोस्वामी उर्फ गोलू गोस्वामी उम्र 26 वर्ष पिता बिरजु गोस्वामी, पता- कोर्ट बाजार जानकी मंदिर, थाना-डुमरा, जिला- सीतामढ़ी (बिहार), वर्तमान पता- नावाहाता एल०बी०एस० स्कुल रोड़ (नवल प्रसाद गुप्ता उर्फ डमडम) के मकान किरायेदर, थाना-शहर, जिला-पलामू इनके घर आकर झगड़ा करने लगा एवं जान मारने की नियत से गोली मारकर भाग गया। इस संबंध में शहर थाना कांड सं0 80/24 दि० 16.02.204 धारा 452/307/326/34 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट का कांड दर्ज किया गया है। कांड दर्ज होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय, पलामू के आदेशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पलामू के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी के दौरान कांड के प्राथमिकी अभियुक्त 1 किशन गोस्वामी उर्फ गोलू गोस्वामी उम्र 26 वर्ष पिता बिरजु गोस्वामी, पता- कोर्ट बाजार जानकी मंदिर, थाना-डुमरा, जिला- सीतामढ़ी (बिहार), वर्तमान पता नावाहाता एल०बी०एस० स्कुल रोड (नवल प्रसाद गुप्ता उर्फ डमडम) के मकान किरायेदर, थाना-शहर, जिला-पलामू को गुप्ता सूचना के आधार सदीक चौक बस डिप्पू से डिप्पू से गिरफ्तार किया गया है

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर, पलमा श्री मणि भूषण प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल के शामिल सदस्यों का नामः-

1श्री देवव्रत पोद्दार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, शहर थाना 2

स०अ०नि० नबी असारी, शहर थाना

3 आ0/1925 राकेश कुमार सिंह, टी०ओ०पी०-01. आ0/3029 रोहित कुमार, टी०ओ०पी०-01 4

  1. सहायक आरक्षी 126 प्रफुल कुमार सिंह

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम :-

  1. किशन गोस्वामी उर्फ गोलू गोस्वामी उम्र 26 वर्ष पिता बिरजु गोस्वामी, पता- कोर्ट बाजार जानक मंदिर, थाना-डुमरा, जिला- सीतामढ़ी (बिहार), वर्तमान पता नावाहाता एल०बी०एस० स्कुल रोड़ (नव प्रसाद गुप्ता उर्फ डमडम) के मकान किरायेदर, थाना-शहर, जिला-पलामू

बरामदगी :- वादिनी के जख्मी स्थान से निकला गोली का अग्र भाग (पिलेट्स) तांब रंग का 01 पीस

69

कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव हत्याकांड का आरोपी टीपीसी कमांडर इरफान समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार…

0

पिपरवार थानान्तर्गत राजधर रेलवे साईडिंग में लोडिंग कार्य एवं टण्डवा थाना क्षेत्र के उतराठी में निर्माणाधीन सड़क कार्य को बाधित कर स्थल पर गोलीबारी करवाने वाला एवं जय अम्बे रोड-लाईन्स प्राईवेट लिमिटेड के मैनेजर को लेवी के लिये धमकी देने वाला मास्टर माईन्ड गिरफ्तार।

विगत कुछ दिनों से चतरा जिला के पिपरवार एवं एण्डया थाना क्षेत्र में कोल-व्यवसायी तथा विकास कार्य से जुड़े व्यवसायियों को प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टी०एस०पी०सी० के राब-जोनल कमाण्डर अभिषेक उर्फ राजा उर्फ शोभित एवं एरिया कमाण्डर इरफान अंसारी उर्फ तुफान एवं सक्रिय सदस्य बलवंत उर्फ संदीप लोहरा के नाम पर जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी स्वरूप लेवी की मांग की जा रही थी, जिस कारण कोयलांचल क्षेत्र में कार्य से जुड़े व्यवसायियों के मन भय व्याप्पा थाइसी क्रम में विगत माह पिपरवार थाना क्षेत्र में कोल-व्यवसाय से जुड़े व्यवसायी अभिषेक श्रीवास्तव को रातू थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था

उक्त घटना में सम्मिलित उग्रवादी संगठन के सदस्यों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं कोल तथा विकास कार्यों से जुड़े व्यवसायियों के मन में व्याप्त भय से मुक्त कराने हेतु पुलिस अधीक्षक, चतरा के द्वारा श्री प्रभात रंजन बरवार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, टण्डया के नेतृत्व में विशेष कार्यबल का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा त्वरित अनुसंधान एवं तकनिकी सहयोग प्राप्त कर लागातार छापामारी की गयी तथा संलिप्त TSPC उग्रवादी संगठन के सब-जोनल एवं एरिया कमाण्डर सहित कुल 03 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया एवं गिरफ्तार उग्रवादी संगठन के सदस्यों के पास से अवैध आग्नेयास्त्र, टी०एस०पी०सी० पर्चा एवं घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त संचार उपकरण को जप्त किया गया है।

गिरफ्तार उग्रवादियों के अपराध स्वीकारोक्ति बयान में टी०एस०पी०सी० उग्रवादी संगठन के अन्य सकिय सदस्यों की पहचान स्थापित की गयी है। उक्त सभी उग्रवादियों की गिरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, टण्डवा के नेतृत्व में गठित विशेष कार्यबल के द्वारा लागातार छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से बरामद / जप्त प्रदर्श की विवरणी:-

देशी पिस्टल 02

7.65 mm का जिन्दा गोली 06 चल

1

2

  1. 7.62 mm जिन्दा गोली-03 चक्र

3.

मोबाईल 04

4 TSPC उग्रवादी संगठन का लेटर पैड पर्चा 14

सीएम का ट्वीट शायद कुछ गलती हो गया लिखने में

0

आज अबुआ आवास योजना के तहत यहाँ हजारों लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र का वितरण करते हुए उन्हें पक्का मकान बनाने के लिए पहली किस्त उपलब्ध करवाई जायेगी।

ईडी ने पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ केस दर्ज किया

0

ईडी ने 19 फरवरी को झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ सीजेएम कोर्ट, रांची में आईपीसी की धारा 174 के तहत शिकायत दर्ज की है।

ये शिकायत सोरेन को जारी किए गए कई समन का जानबूझकर पालन न करने के लिए दर्ज की गई है।

रातु रोड एक घर में हुई चोरी

0

बद्री भवन लाहकोठी रातु रोड कल रात एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया घर के सभी लोग अपने परिचित की शादी में बाहर गये थे आज सुबह साढ़े पांच बजे घर आये तो देखा अलमारी खुला हुआ है और सारा सामान अस्तब्यस्त जाँच करने पर अलमारी में रखा क़रीब डेढ़ लाख जो मकान निर्माण के लिए रखा गया था और पलंग के बॉक्स में रखा सोने का अंगूठी और बाली मूल्य क़रीब पचास हज़ार और कुछ पीतल का बरतन लोहे का छड़ और कुछ ज़रूरी काग़ज़ात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया

insect in dosa

0

JALJOGA RESTURANT
आप सभी इस रेस्टोरेंट को जानते हैं। आज हमारे साथ एक छोटी सी घटना घटित हुई है जिसे हम शब्दों में बयान नहीं कर सकते हैं लेकिन तस्वीर आपके सामने है। अगर आप यहां जाने की इच्छा रखते हैं तो थोड़ी सावधानियां रखें (Gumla live) nc devraj ji

accident at tatisilway

0

राँची।
टाटीसिलवे रामपुर रिंगरोड पे बड़ाम कवाली के पास सड़क दुर्घटना हुआ है बस और ट्रक आपस में टकराए दोनों डाइवर की मौत हादसे में करीब एक दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

बोकारो फल बेचने वाला निकला साइबर अपराधी

0

फल बेचने वाला निकला अपराधी

फल बेचने वाला दिलीप सिंह है। बिहार के बिहारशरीफ सब्जी मंडी में यह ठेला लगाता है। बोकारो पुलिस के अनुसार, दिलीप सिंह बोकारो के चास में एक किराये के आवास में मासिक वेतन पर गिरोह के सदस्यों को रखकर अवैध धंधा बीते दो वर्षों से चलवा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर सभी को पकड़ा। शनिवार को सभी को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। छापेमारी के वक्त मौके से तीन ठग फरार हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में बिहारशरीफ जाएगी। पुलिस के हत्थे चढ़े 11 आरोपितों में एक दिनकर सिंह उर्फ प्रताप समेत ने बताया था कि वह आठवीं तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दिया। वह खेती करने लगा। खेती में उपजाई गए फल व सब्जियों को लेकर वह बिहार शरीफ के बाजार में जाता था। इसी दौरान यहां फल मंडी में ठेला लगाने वाले दिलीप से पहचान हो गई। इसने बताया कि खेती से कमाई नहीं होगी। बीते वर्ष जुलाई माह में ज्यादा रुपया कमाने का लालच दे वह उसे बोकारो ले आया। यहां चीरा चास के केके सिंह कालोनी में उसे लाया गया। यहां पहले से अन्य लोग मौजूद थे। उसे बताया कि वह लोग किराए पर कमरा लेकर साइबर ठगी का काम करते हैं। यहां पर दिलीप समेत अन्य की देखरेख में ही उसे साइबर अपराध का तरीका सिखाया गया। उसे आठ रुपये प्रति माह व ठगे गए रुपयों में से दस प्रतिशत कमीशन मिलता था। अन्य आरोपितों को भी दिलीप ही कम समय से अधिक रुपये कमाने का झांसा दे साइबर अपराध के धंधे में बोकारो लाकर उतारा था।

—फोन कर यह कहते थे गिरोह के सदस्य—गिरफ्तार आरोपितों ने पुलिस को बताया है कि उनलोगों को दिलीप मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबरों पर वह लोग फोन करते थे। कहते थे कि मैं हमदर्द आयुर्वेद संस्थान से बोल रहा हूं। हमारी कंपनी की ओर से आपके व आपके परिवार के लिए गुड न्यूज है। इसी गुड न्यूज को देने के लिए आपको कंपनी की ओर से फोन किया गया। हमारी कंपनी का दस वर्ष पूरा हुआ है। इसी उपलक्ष्य में कंपनी ने एनुअल एडवरटीजमेंट फंक्शन किया गया था। इसी कार्यक्रम में कई मोबाइल नंबर को एक छोटे से बाक्स में डालकर पांच वर्ष की बच्ची से पर्ची निकलवाया गया। इसी पर्ची में आपका नंबर निकला और प्रथम पुरस्कार के आप विजेता हैं। हमारी संस्था आपको दो लाख बीस हजार रुपये का एसबीआइ का बियररर चेक देगी। पूरा पता इसी के बाद ले लिया जाता था। इसके बाद पोस्ट आफिस से पत्र भेजा जाता था। अन्य आरोपितों ने पुलिस को बताया है कि पते पर एक स्क्रैच कूपन भी भेजा जाता था। स्कार्पियो और फार्च्यूनर इसको स्क्रैच करने पर लिखा निकलता था। इसके बाद रुपये की टैक्स समेत अन्य खर्च के नाम पर मांग की जाती थी।

इस —41 मोबाइल व 36 सिमकार्ड खेलेंगे राज—इनके पास से 41 पीस मोबाइल, एयरटेल व जिओ का 36 सिमकार्ड, चार बंडल लाटरी, तीन एटीएम कार्ड, दो रजिस्टर, 17 कापी, 18 मुहर समेत अन्य सामान बरामद हुआ था। पुलिस ने मोबाइल व सिम को खंगालना शुरू कर दिया है। सभी की जांच के बाद इस बात का खुलासा होगा कि कितने आरोपित और इस गिरोह से जुड़े हुए हैं और कितने कि कहां-कहां इस गिरोह के सदस्यों ने ठगी की है।

यह हुए थे गिरफ्तार— कशियामा हुलासगंज जहानाबाद निवासी 21 वर्षीय अमन कुमार, थरवारा नियर मस्जिद बहादुरपुर दरभंगा निवासी 32 वर्षीय विक्रम मंडल, बडीमलामा सरमेरा नालंदा निवासी 21 वर्षीय चुन्नू कुमार, घरवारा पेपरमीन दरभंगा निवासी 45 वर्षीय सतीश मंडल, पादुमबिघा बैन नालंदा निवासी 28 वर्षीय पप्पू कुमार उर्फ रश्मि रंजन, बड़ीमलाला बेन नालंदा निवासी 39 वर्षीय दिनकर सिंह उर्फ प्रताप, कचरा भेड़िया बेन नालंदा निवासी 18 वर्षीय शिवम कुमार, पादुमबीघा बनारसी बीघा बेन नालंदा निवासी 33 वर्षीय नंदन कुमार, उर्फ राजू कुमार, राजाबीघा मंझोष मकदुमपुर जहानाबाद 19 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ कारू, बड़ीमलाला सरमेरा नालंदा निवासी 19 वर्षीय सिद्धार्थ, बाकमा भदौर पटना बिहार निवासी 33 वर्षीय ब्रजेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा ।

बी के पाण्डेय, बोकारो