Google search engine
Home Blog Page 71

झारखण्ड सरकार दो गज जमीन भी नहीं दे सकी हमारे भगत सिंह को- उत्तम यादव राष्ट्रीय युवा शक्ति

0

राष्ट्रीय युवा शक्ति
प्रदेश कार्यालय
रातू रोड राँची


  सरकार दो गज जमीन भी नहीं दे सकी हमारे भगत सिंह को- उत्तम यादव

हजारों युवाओं के साथ भगत सिंह की प्रतिमा स्थापना के मुद्दे पर राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा आक्रोश मार्च पहाड़ी मंदिर के मुख्य द्वार से केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव के नेतृत्व में निकाला गया जिसमें सभी युवाओं ने हाथ में तिरंगा एवं कट आउट लेकर पहाड़ी मंदिर से राजभवन तक मार्च निकाला गया, तत्पश्चात राजभवन पहुंचने पर अनिश्चितकालीन धरना में तब्दील हो गया मौके पर अध्यक्ष उत्तम यादव ने कहा कि 1 वर्ष होने को है प्रशासन के द्वारा एवं नगर आयुक्त के द्वारा कई दौर का वार्ता हुआ नगर निगम का चक्कर लगाते लगाते थक गए आज मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा, भगत सिंह सिर्फ एक महान क्रांतिकारी नहीं वरण हमारी विरासत भी हैं और अपनी विरासत को संरक्षित रखते हुए उन्हें जीवित रखना हमारा धर्म है ताकि आगे आनेवाली पीढ़ी उनकी विचारधारा को आत्मसात कर सके। उन्होंने आगे बताया कि झारखंड क्रांतिकारियों की भूमि रही है और भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर भगत सिंह जैसे महान क्रांतिकारी को दो गज भूमि न मिल पाना दुःखद है पर उससे भी दुःखद वह क्षण था जब झारखंड की पावन भूमि पर भगत सिंह का अपमान किया गया। इनकी प्रतिमा को क्रेन से असभ्य तरीके से उठाया गया और पुलिस लाइन में कबाड़ गाड़ियों के बीच में बड़े ही शर्मनाक तरीके से रखा गया। यह सब देखना झारखंड की जनता के लिए असहनीय है और आज युवाओं का इस तरीके से सड़कों पर उतरना यह दिखाता है कि झारखंड के युवा इस घटना से कितने आहत हैं।

धरनास्थल पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अध्यक्ष उत्तम यादव एवं संरक्षक पंकज पाण्डेय ने एक स्वर में कहा कि आज हम सभी ने आक्रोश मार्च निकाला है पर यदि यथाशीघ्र इस विषय पर उचित निर्णय लेते हुए प्रतिमा को सम्मानपूर्वक स्थापित नहीं किया गया तो हम युवा सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे लेकिन किसी भी कीमत पर भगत सिंह का अपमान नहीं होने देंगे।

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जगदीश सिंह जग्गू, दिलीप गुप्ता उमेश साहू, रवि कुमार, वीरेंद्र गोप, सावन लिंडा, रंजन माथुर, रोहित यादव, निखिल गुप्ता, आर्यन मेहता, बबलू सिंह, नितेश वर्मा, शैलेश नंद तिवारी, विजय तिर्की, मोनू विश्वकर्मा, मिथिलेश सिंह, दुलारी देवी, लक्ष्मी साहू, प्रीति सिन्हा जायसवाल, ममता कुमारी, चंद तिवारी, मन्नू चौधरी पिंटू लाल, विनय सिंह, अभिषेक बंटी यादव, पिंटू बजाज, शंकर यादव, संतोष शर्मा, संजय तिवारी, राहुल गुप्ता, इंद्र पासवान, उत्तम पाल, सोनू गुप्ता, जिमी गुप्ता, अनुराग तिर्की राहुल कुमार, आयुष गोप, सत्येंद्र सिंह, गौरी शंकर प्रसाद, मंटू वर्मा, आकाश सिन्हा, आर्यन गुप्ता, मिकी कुमार, शाहित हजारों की संख्या में सदस्य शामिल हुए l

        *भवदीय*
             /
  *उत्तम यादव*
*केंद्रीय अध्यक्ष*
*राष्ट्रीय युवा शक्ति*

गिरिडीह अवैध पशु लोड कर ले जा रहे पिकअप वैन को जंगल में देर रात छापेमारी कर पकड़ा

0

गिरिडीह अवैध पशु लोड कर ले जा रहे पिकअप वैन को जंगल में देर रात छापेमारी कर पकड़ा एक दर्जन से ज़्यादा पशु गाड़ी में लोड थे वैन ड्राइवर अंधेरे का फ़ायदा उठा कर भाग गया एसपी दीपक शर्मा को गुप्त सूचना मिलीं थीएसपी के निर्देश पर डीएसपी नीलम कुजूर के नेतृत्व में टीम बनाई गई और देर रात छापेमारी की गई।दो वाहन को पकड़ा है।मामले की जांच जारी है।

सट्टा खिलाने वाले हिरासत में मामला सदर थाना इलाक़े का 11 लाख से ज़्यादा रक़म बरामद

0

श्री चंदन कुमार सिन्हा (भा.पु.से), वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को दिनांक 24.02.2024 से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर श्री राजकुमार मेहता (भा.पु.से.), वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची श्री संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम द्वारा न्यू नगर बांधगाड़ी, दीपाटोली स्थित उमाशंकर सिंह, पिता स्व० सतीश के घर में छापामारी करने पर संदिग्ध अवस्था में 07 व्यक्ति को लैपटॉप, फर्जी ATM कार्ड एवं मोबाईल सीम कार्ड का उपयोग कर ऑनलाईन सट्टेबाजी कर ठगी करते पाया गया। फलस्वरूप उक्त स्थान से 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनकी निशानदेही पर उक्त स्थान से करीब 100 मीटर आगे रविन्द्र सिन्हा के फ्लैट में छापामारी करने पर भारी मात्रा में मोबाईल सीम, ए.टी.एम, पासबुक एंव अन्य संदेहास्पद सामान के साथ-साथ 11,53,500/-रू० नकद बरामद किया गया।

गिरफ्तार किये गये अपराधकर्मियों का नाम एवं पता

  1. प्रिसं कुमार उम्र 20 वर्ष, पिता योगेन्द्र प्रसाद वर्णवाल, पता जारीडिह बस्ती, थाना गाँधीनगर, जिला बोकारो , थाना बोकारो थर्मल, जिला बोकारो
  2. रोहित रजक उम्र 21 वर्ष, पिता विषुण रजक, पता जारंगडीह 3. सुरेश कुमार हांसदा उम्र 23 वर्ष, पिता रामदास हांसदा, पता ग्राम ग्राम बारूगोड़ा, थाना पेटरवार, जिला बोकारो
  3. विक्की कुमार उम्र 26 वर्ष, पिता विजय लाल श्रीवास्तव, ग्राम फलवाड़टाड़, थाना मधुवन, जिला धनबाद 5. काजल अड्डी उम्र 22 वर्ष, पिता नेपाल अड्डी, पता खैरा चातर, थाना कसमार, जिला बोकारो
  4. सौरभ कुमार गुप्ता उम्र 23 वर्ष, पिता मनोज कुमार गुप्ता, ग्राम जारीडिह बस्ती, थाना गाँधीनगर, जिला बोकारा 7. सुभम भाटिया उर्फ राहुल उम्र 22 वर्ष, पिता राजेश भाटिया, पता जारीडिह बस्ती, थाना गाँधीनगर, जिला बोकारा

बरामद एवं जप्त सामान की विवरणी

  1. लैपटॉप :- 02
  2. मोटरसाईकिल :- 01
  3. AIRTEL & JIO कंपनी का सीम 28 अदद
  4. विभिन्न बैंक का ATM काड कार्ड :- 13 अदद्
  5. फिनो पेमेंट बैंक का कॉम्बो वेलकम कीट :- 18 अदद

6विभिन्न बैंक का चेकबुक एवं ATM कार्ड :- 05

  1. विभिन्न कंपनी का स्मार्टफोन :- 12 अदद्

8जियो वाई-फाई राउटर डोंगल :- 01

  1. जियो फाईबर बॉक्स : 01
  2. पेटीम वॉयस बॉक्स :-01
  3. कैलकुलेटर :- 01
  4. कम्पयुटर माउस :- 01
  5. तास का पत्ता : 01
  6. डोम्स कंपनी का कलम :- 01 डब्बा
  7. विभिन्न प्रकार का मोबाईल विपत्र एवं अन्य प्रकार का संदेहास्पद दस्तावेज
  8. नोटबुक एवं डायरी
  9. 11,53,500/- रू० नकद

छापामारी दल के सदस्य

लक्ष्मीकान्त, पुलिस निरीक्षक-सह-थाना प्रभारी, सदर, राँची दीपक राणा, पुलिस अवर निरीक्षक, सदर थाना, रॉची सत्येन्द्र सिंह, सहायक अवर निरीक्षक, सदर थाना, रॉची आरक्षी / 1586 संदीप कुमार, सदर थाना, रॉची आरक्षी /3349 प्रभांषु कुमार, सदर थाना, राँची आरक्षी/3604 हेमन्त कुमार यादव, सदर थाना, राँची PCR-09 के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल

सांसद संजय सेठ विधायक नवीन जायसवाल डीआरएम जसमीत बिंद्रा हटिया स्टेशन पर मोदी जी की मन की बात सुनते हुए

0

सांसद संजय सेठ विधायक नवीन जायसवाल डीआरएम जसमीत बिंद्रा हटिया स्टेशन पर मोदी जी की मन की बात सुनते हुए

जेसीआई राँची ने किया 54 यूनिट रक्तदान

0

जेसीआई राँची ने किया 54 यूनिट रक्तदान

जेसीआई राँची ने 25 फरवरी 2024 रविवार को अपने कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 54 यूनिट रक्त लोगों के द्वारा रक्तदान कर संग्रह किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को प्राउड डोनर का सर्टिफिकेट , नाश्ता का पैकेट एवं फ्रेश जूस दिया गया। इस शिविर में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संस्था के अध्यक्ष विक्रम चौधरी ने कहा की हमारा जीवन हमारे रगों में दौड़ रहा है और रक्तदान कर हम दूसरों का जीवन भी बचा सकते हैं, कार्यक्रम संचालक प्रवीण अग्रवाल ने कहा रक्तदान हमारे समाज सेवा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, लोगों को जब इसकी जरूरत पड़ती है तब इस बात का अनुभव होता है कि रक्तदान हम सभी के लिए कितना महत्वपूर्ण है। कई बार ऐसा भी देखा गया है कि जरूरतमंद लोगों को ब्लड बैंक में रक्त नहीं होने की वजह से नहीं मिल पाता, इसलिए हमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कार्य के लिए प्रेरित करने की जरूरत है और हमारा प्रयास आगे भी रक्तदान शिविर लगाने का रहेगा।

इस शिविर को सफल बनाने में जेसीआई राँची के सचिव मयंक अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, नटवर बाजोरिया, रोहित दयानी व अन्य सदस्यों ने सहयोग किया एवं इस शिविर का संचालन प्रवीण अग्रवाल एवं रविश तोदी ने किया। यह जानकारी जेसीआई राँची के प्रवक्ता अमन पोद्दार ने दी।

धनबाद शादीशुदा महिला का बिहार से आए प्रेमी ने गला रेता

0

धनबाद शादीशुदा महिला का बिहार से आए प्रेमी ने गला रेता महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है केंदुआ थाना क्षेत्र में रहने वाली प्रियंका देवी मॉर्निंग वाक करने सुबह निकली थीं चार साल से महिला का प्रेम संबंध नवादा के सूरज यादव से था प्रेमी आज सुबह मॉर्निंग वाक करने निकली प्रेमिका को चाकू से गाला रेत दिया इस के बाद इलाक़े में सनसनी फेल गई प्रियंका देवी का मायका झरिया है इनके पति का नाम विजय शर्मा है जो केरल में काम करता है पुलिस जाँच में जुट गई है

रातु रोड युवती के सर पर गिराएलिवेटेड कॉरिडोर का एंगल 32 टाँके लगे हालत नाज़ुक

0

रातु रोड युवती के सर पर गिराएलिवेटेड कॉरिडोर का एंगल 32 टाँके लगे हालत नाज़ुक कॉरिडोर के निर्माण में सुरक्षा की अनदेखी शनिवार दोपहर लाह कोठी के पास कॉरिडोर के ऊपर लगाया जा रहा रेलिंग से लोहा का भारी टुकड़ा फिसल कर नीचे गिरा उस दौरान उधर से गुजर रही युवती श्रेया कुमारी के सर पर लगा जिस से वो गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई प्राथमिक उपचार के लिए देवकमल हॉस्पिटल ले ज़ाया वहाँ उसे 32 टाँके लगे तब खून बंद हुआ सीटी स्कैन के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की सलाह दी है श्रेया बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है बच्चों को ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी तभी ये हादसा हुआ

रांची। HEC सेक्टर 2 मार्केट में सब्जी व्यावसायी काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

0

राँची पांच थाने में आये नये प्रभारी

0

निम्नांकित पुलिस पदाधिकारियों को उनके नाम के सामने अंकित पुलिस प्रतिष्ठान में तत्काल प्रभाव से पदस्थापित किया जाता है और आदेश दिया जाता है कि अविलंब योगदान देकर अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

कम सं०

1

2

पदनाम एवं नाम

वर्तमान पदस्थापन

नव पदस्थापन

पु०नि० मनोज कुमार-2

पुलिस केन्द्र, राँची

थाना प्रभारी, सुखदेवनगर

पु०नि० बाबुराम भगत

पुलिस केन्द्र, राँची

3

4

पुलिस केन्द्र, राँची

थाना प्रभारी, हिन्दपीढ़ी

म०अ०नि० खुशबू वर्मा

अ०नि० गौतम कुमार

चान्हो थाना

थाना प्रभारी, महिला थाना बुण्डू

क०अ०नि० नामकुम थाना

5

अ०नि० रंजीत कुमार महतो

पुलिस केन्द्र, राँची

क०अ०नि० ओरमांझी थाना

240229 वरीय पुलिस अधीक्ष रांची

ज्ञापांक 2894./ गो०

वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, रांची

प्रतिलिपि :-

रांची, दिनांक-24/02/24

  1. पुलिस उप-महानिरीक्षक, द० छो० क्षेत्र, राँची को कृपया अनुमोदनार्थ प्रेषित2. पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण/नगर/यातायात, रांची को सूचनार्थ एवं आवश्यक कियार्थ।
  2. सभी थाना प्रभारी / ओ०पी० प्रभारी / पुलिस निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक को सूचनार्थ एवं आवश्यक कियार्थ।
  3. परिचारी प्रवर-प्रथम, पुलिस केन्द, रांची को सूचनार्थ एवं आवश्यक कियार्थ। निर्देश दिया जाता है कि जिलादेश अंकित कर एक प्रति संबंधित पदाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे
  4. सभी संबंधित पदाधिकारी को सूचनार्थ एवं आवश्यक कियार्थ।
  5. प्रधान लिपिक, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रांची को सूचनार्थ एवं आवश्यक कियार्थ।

24.02.24 वरीय पुलिस अधीक्षक रांची।

जेसीआई राँची ने की गौ सेवा

0

जेसीआई राँची ने की गौ सेवा

24 फरवरी 2024, शनिवार को जेसीआई राँची ने हरमू रोड स्थित राँची गौशाला में गौ माता की सेवा कर उन्हें गुड, हरी सब्ज़ी, रोटी खिलाया एवं पक्षी को दाना दिया और पुण्य के भागी बना।

इस अवसर पर जेसीआई के अध्यक्ष जेसी विक्रम चौधरी ने कहा की युवाओं को गौ सेवा कार्य में जुट राष्ट्र निर्माण में सहयोग करने की आवश्यकता है।

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम संचालक अमन पोद्दार, दीपक पटेल एवं रविकांत समोता के अलावा संस्था के सचिव जेसी मयंक अग्रवाल, नीरज पोद्दार, रोहित जैन, निखिल अग्रवाल, प्रतीक जैन, संकेत सरावगी, अंकित मोदी, के अलावा जेसीआई राँची के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
यह जानकारी जेसीआई राँची के प्रावक्ता जेसी अमन पोद्दार ने दी।