राँची के होटवार जेल से कैंप जेल में शिफ्ट नहीं होंगे पूर्व CM हेमंत सोरेन।
सोशल मीडिया में वायरल हो रही खबर को हेमंत सोरेन की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने झूठा करार दिया, और कहा कि हेमंत सोरेन कैंप जेल नहीं जाएँगे। कैम्प जेल का नोटिफिकेशन 16 फ़रवरी को ही वापस हो चुका है राजीव रंजन जी ने कहा ऐसी अफ़वाह पर विश्वास ना करे बोला जा रहा था की धुर्वा स्थित मंत्री बादल पत्रलेख के पुराने आवास एफ-28 को कैम्प जेल बनाया जाएगा इस खबर को महाधिवक्ता ने अफ़वाह बताया है
दुमका// जरमुंडी थाना के एएसआई राजकुमार सिंह को 10 हजार रुपये घूस लेते एसीबी की टीम ने किया गिरफ्तार शिकायतकर्ता अभिषेक कुमार ने बताया उनपर बिजली चोरी का केस था इस मामले को मैनेज करने के लिए ही पैसे माँगे जा रहे थे तब शिकायतकर्ता ऐसीबी के पास गया मदद के लिए
अभिनेत्री अमीषा पटेल का दर्ज होगा बयान Crpf 313 के तहत 27 फ़रवरी को डीएन शुक्ला की अदालत में मामला चेक बाउंस और धोखाधड़ी और धमकी देने का है आरोप अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को रांची सीजेएम कोर्ट में यह केस दायर किया था. अजय कुमार ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम करोड़ों रुपए ऐंठेने का आरोप लगाया है. उन्होंने आगे बताया कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ रुपये लिए थे. वहीं भारी रकम लेने के बाद अमीषा पटेल ने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया. इस बीच काफी टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में तीन करोड़ रुपए के चेक दिए, जो बाउंस हो गए थे. इसी के बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा किया.
पुराने जेल पार्क (बिरसा मुण्डा स्मृति पार्क) में आम लोगों से अधिक टिकट शुल्क, स्थानीय को रोजगार एवं मॉर्निंग वॉकरों के लिए निःशुल्क पार्क खोलने के मुद्दे को लेकर बिरसा मुण्डा प्रतिमा निर्माण समिति के सदस्यों ने पार्क के मुख्य द्वार में विरोध प्रदर्शन किया
समिति के अध्यक्ष रवि मुण्डा ने कहा कि जिस उद्देश्य के साथ भगवान मुण्डा संग्रहालय केन्द्र सरकार ने बनवाया था, ताकि राज्य के आमजन युवा पीढ़ी झारखण्ड के क्रांतिकारियों के जीवनी को जान सके, पर राज्य सरकार इसको व्यवसाय करने पर तुली है। टिकट दर इतना ज्यादा रख दिया गया है कि आम लोग इस पर नहीं के बराबर आ रहे हैंजिससे कि लोग एवं युवा पीढ़ी क्रांतिकारियों के जीवनी से दुर होते जा रहे हैं
समिति की शुरू से ही मांग रही है कि स्थानीय को प्राथमिकता दी जाए, पर जल जंगल जमीन की बात करने वाली सरकार इस पार्क को कोलकाता की कंपनी को देकर स्थानीय लोगों के साथ धोखा देने का कार्य किया है। शहर के सभी भी पार्क में लोगों को निःशुल्क मॉर्निंग वॉर्क की सुविधा दी गयी हैपर यह पहला पार्क है कि जहाँ मॉर्निंग वॉर्क करने के लिए भी 500/- रूपया शुल्क देने की बात कही जाती है। समिति इसका पुरजोर विरोध करती है। समिति की कुछ मांगे हैं :-
स्थानियों की सहभागिता को जोड़ते हुए रोजगार देने का कार्य करेंगे
2.
3.
टिकट शुल्क कम किया जाय।
पार्किंग शुल्क कम किया जाय।
मॉर्निंग वॉकरो के लिए सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक निःशुल्क किया जाय
संचालकों द्वारा अगर इन बिन्दुओं पर प्रकाश नहीं डाला गया तो समिति की ओर से उग्र आंदोलन कर पार्क को बंद किया जायेगा।
आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वजीत भट्टाचार्य, संयज वर्मा, विकास संगा, आषिष लिण्डा, बादल नायक, रोशन मुण्डा, राजा लिण्डा, अर्जुन पाहान, अनिकेत गुप्ता, शुभम कुमार, मनिष जायसवाल, प्रकाश, अजय निषाद, भोलू मुण्डा, राहुल, पुनम टोप्पो आदि अन्य उपस्थित थे
Ranchi : रांची के ओटीसी ग्राउंड में बाइक से हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस ने एक मॉडिफाई बाइक को जब्त किया है. साथ ही एक नाबालिग को पकड़ा है. इस बाइक को पूरी तरह से मॉडिफाई किया गया है, उक्त गाड़ी किस कंपनी के हैं यह भी पता नहीं चल पा रहा है जिसमें काफी तेज आवाज वाला साइलेंसर भी लगा हुआ है. आसपास के लोगों से पुलिस को काफी शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद पुलिस यह कार्रवाई की. बाइक को जब्त कर पुलिस पंडरा ओपी ले गई.
जेयूजे का प्रतिनिधिमंडल मंत्री बसंत सोरेन से मिला रांचीः झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के तीन विभागों के मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अनुज बसंत सोरेन से उनके आवासीय कार्यालय पर मुलाकात की। यूनियन की तरफ से राज्य के पथ निर्माण विभाग, भवन निर्माण विभाग और जल संसाधन विभाग के मंत्री को राज्य के पत्रकारों की परेशानियों के बारे में अवगत कराया गया। उनसे हुई चर्चा के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून को राज्य में लागू करने के अलावा राज्य के पत्रकारों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। श्री सोरेन ने इन बातों को ध्यान से सुना और अपनी तरफ से इस दिशा में यथासंभव प्रयास करने का आश्वासन भी प्रतिनिधिमंडल को दिया। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल व महानगर अध्यक्ष जावेद अख्तर ने किया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के प्रेस सहलाकर श्री शफीक अंसारी भी साथ में थे. उनके साथ यूनियन के उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, उपाध्यक्ष जगदीश सिंह अमृत, कार्यकारिणी सदस्य किसलय शानू, महानगर अध्यक्ष जावेद अख्तर, महासचिव सह प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरी, राजेश रमण एवं अन्य सदस्य मौजूद थे।
Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को होटवार जेल से शिफ्ट करने की तैयारी करीब-करीब पूरी हो चुकी है. धुर्वा स्थित मंत्री बादल पत्रलेख के पुराने आवास एफ-28 का रेनोवेशन करके उसे तैयार किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार बहुत जल्द हेमंत सोरेन को कैंप जेल भेजने का काम ईडी करेगी. ईडी ने रांची डीसी को पत्र लिख कर जल्द से जल्द एक कैंप जेल तैयार करके सूचित करने को कहा था. इसके बाद रांची जिला प्रशासन ने विधायक के तौर पर बादल पत्रलेख को एलॉट किये गये आवास एफ-28 को चिन्हित किया. इसके बाद आवास के अंदर आवश्यक जरूरी रेनोवेशन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है. जल्द ही आवास रेनोवशन का काम पूरा करके ईडी को सौंप दिया जाएगा.
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 आज का राशिफल 21 फरवरी 2024 , बुधवार 〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 👉🏽 21 फरवरी 2024 : आइए जानते हैं की राशि अनुसार कैसे रहेगा आपका आज का दिन।
🐑 मेष राशि : आज का दिन मेष राशि वालों के लिए लाभदायक रहने वाला है। श्रेष्ठ कार्यों को बढ़ावा दे सकते हैं। आपको किसी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति करने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। विभिन्न गतिविधियों में आप पूरी रुचि दिखाएंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपनी किसी गलती के लिए परिवार के सदस्यों से माफी मांग सकते हैं। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरी उतरेगी।
🐂 वृषभ राशि : आज का दिन वृषभ राशि को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ने के लिए रहेगा। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलेगा और किसी संपत्ति संबंधित मामले में भी जीत मिलेगी, जिससे आपकी संपत्ति में भी इजाफा होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जहां अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें, नहीं तो उनके खोने और चोरी होने का भय है।
👩❤️👨 मिथुन राशि : आज मिथुन राशि वालों का दिन है, धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आप अपने कामों में सजगता से आगे बढ़े, नहीं तो समस्या हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जल्दबाजी में किसी समझौते पर हस्ताक्षर न करें, नहीं तो गलती हो सकती है और आप यदि किसी बैंक, व्यक्ति, संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे थे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा।
🦀 कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए रहेगा। आपको कुछ में शारीरिक कष्ट हो सकते हैं। व्यापार में तेजी आएगी, लेकिन आपको अपने कामों के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के लिए भी कुछ समय निकालना होगा, नहीं तो संतान आपसे नाराज हो सकती है। आपको संतान के संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है।
🦁 सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में किसी कार्य को करने से बचना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक काम मिल सकता है। व्यावसायिक विषयों में गति आएगी। किसी काम में आपको अनुशासन बनाए रखना होगा। आपके अंदर मेलजोल की भावना बढ़ेगी और आप अपने डेली रूटीन में बदलाव ना करें, नहीं तो इससे आपको समस्या हो सकती है। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में आपको किसी को साझेदारी बनाना पड़ सकता है।
👰🏻♀ कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मन बनाया है, तो वह उसके लिए आवेदन कर सकते हैं। कला व कौशल से आप एक अच्छी जगह बनाएंगे। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने बुद्धि से आज वह सब कुछ पा सकते हैं, जिनकी अभी तक आपके पास कमी थी। आप अपने मन में चल रही उलझन को लेकर अपनी माताजी से बातचीत कर सकते हैं।
⚖️ तुला राशि : आज का दिन आपके लिए बिजनेस में उतार चढ़ाव लेकर आने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो, तो उसमें आपको औरों के साथ-साथ अपनी बात भी उनके सामने रखनी होगी। परिवार में किसी शुभ-मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, जिसके बाद जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आपको उन्हें मनाने की बुरी कोशिश करनी होगी।
🦂 वृश्चिक राशि : आज आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। वाणिज्यिक विषयों पर आपका पूरा फोकस रहेगा। किसी अजनबी से आप अपने घर परिवार में चल रही समस्याओं को लेकर बातचीत ना करें। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा और आपको किसी पुरानी गलती के लिए अधिकारियों से खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में आप किसी को साझेदारी ना बनाएं। आपको अपने आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा, तभी आपके सभी काम पूरे हो सकते हैं।
🏹 धनु राशि : आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को आप पूरा करेंगे, लेकिन आप किसी से कोई वादा या वचन ना भरें। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती है, जिससे परिवार में माहौल उत्सव जैसा रहेगा। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपको भाई बहनों से पूछकर किसी निवेश को करना अच्छा रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
🐊 मकर राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने परिजनों के साथ बैठकर कुछ पुरानी यादें ताजा करेंगे। रचनात्मक विषयों से आप अपनी जगह बनाएंगे और नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपनी धन संबंधित समस्याओं के लिए अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी, तभी आपको उनका समाधान मिल पाएगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए दिन थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी यदि छुटपुट योजनाओं पर ध्यान लगाएंगे, तो उन्हें कुछ धन की प्राप्ति हो सकती है।
⚱️ कुम्भ राशि : आज के दिन नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। रिश्तों में संवेदनशीलता बनी रहेगी और आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। अपने जरूरी कामों में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। आप कार्यक्षेत्र में सतर्कता से काम लें, तभी आपके जूनियर्स समय से किसी काम को पूरा कर पाएंगे। आप किसी निवेश की यदि योजना बना रहे थे, तो उसमें किसी अनुभवी व्यक्ति से बातचीत करके आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा।
🐬 मीन राशि : आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए रहेगा और अपनी आय- व्यय का एक लेखा जोखा बनाकर चलेंगे, तो आप कुछ धन बचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्याओं को लेकर आप परेशान चल रहे थे, तो उनसे भी आपको छुटकारा मिलेगा। आप अपनी शान शौकत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। श्रेष्ठ कार्य में आप आगे बढ़ेंगे, लेकिन किसी परिजन को धन उधार देने से बचें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में दरार पैदा हो सकती है।
🤷🏻♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ
🔅 कृपया ध्यान दें👉 यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं।
गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित “अबुआ आवास योजना” के अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन।
★ अगले 3 महीने में 9 लाख परिवारों को देंगे अबुआ आवास योजना का लाभ
★ हर खेत में पानी पहुंचाना लक्ष्य
★ शिक्षा का अलख जगा रही हमारी सरकार
★ सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हो रहा कार्य
★ रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराना प्राथमिकता
— श्री चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि आज हमारी सरकार गिरिडीह की धरती पर ‘अबुआ आवास योजना’ का लाभ जरूरतमंद परिवारों को देने पहुंची है। आज तीन जिला बोकारो, धनबाद और गिरिडीह के 35 हजार से ज्यादा आवासविहीन परिवारों को अबुआ आवास योजना का लाभ मिल रहा है। यह झारखंड वासियों के लिए विडंबना है कि यहां का कोयला देश को रोशन कर रहा है लेकिन इन जिलों के ग्रामीण क्षेत्र में लोग आज भी कच्चे मकान अथवा झुग्गी-झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक सहित सभी वर्ग-समुदाय के बीच जाकर उनकी स्थिति और रहन-सहन को समझने का प्रयास किया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के सोच और किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए इन सभी वर्ग-समुदायों के आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक व्यवस्था को हमारी सरकार मजबूत करने का पूरा प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की इस पावन भूमि पर कोयला, सोना, यूरेनियम, तांबा, लोहा, पत्थर सहित कई महत्वपूर्ण खनिज-संपदा प्रचुर मात्रा में मौजूद है परंतु इन खनिज संपदाओं का लाभ यहां की बुनियादी व्यवस्थाओं को नहीं मिल पाया। आज हमारी सरकार सभी मूलभूत सुविधाओं और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ और मजबूत करने का कार्य कर रही है। उक्त बातें मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज गिरिडीह स्टेडियम में आयोजित “अबुआ आवास योजना” के अंतर्गत स्वीकृत पत्र वितरण समारोह में अपने सम्बोधन में कहीं।
अगले 3 महीने में 9 लाख परिवारों को देंगे अबुआ आवास योजना का लाभ
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने अगले तीन महीना में 9 लाख जरूरतमंद आवासविहीन परिवारों को अबुआ आवास योजना का लाभ देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 3 महीने के भीतर 9 लाख गरीब परिवारों को एक साथ अबुआ आवास योजना का लाभ देंगे, इसकी पूरी तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन यापन करने वाले लोगों के दु:ख दर्द को नजदीक से समझने का कार्य किया है। हम विकास की राह में खड़े अंतिम पायदान के व्यक्ति तक राज्य सरकार की योजनाओं को पहुंचने का कार्य करेंगे। आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत प्रखंड एवं जिला मुख्यालय के पदाधिकारी ने ग्राम-पंचायत तथा घर-घर पहुंचकर लोगों के समस्याओं का निराकरण करने का कार्य किया है। हमारी सरकार का प्रयास है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत की जाए।
शिक्षा का अलख जगाने का हुआ कार्य
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने कहा कि झारखंड में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर बेहतर कार्य किए गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव लाने का कार्य कर दिखाया है। हमारी सरकार ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति राशि में तीन गुना तक वृद्धि की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य में संचालित 5 हजार प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का काम किया था। हम लोगों की सोच है कि यहां के गरीब, मजदूर, किसान के बच्चे भी बेहतर शिक्षा प्राप्त कर सकें इस हेतु उन्हें हर संभव मदद की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के सरकारी स्कूलों को स्कूल आफ एक्सीलेंस के रूप में अपग्रेड करने का काम किया है। आने वाले समय में भी बड़ी संख्या में सरकारी स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब हमारे बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए पैसा बाधा नहीं बनेगी, यहां के बच्चे इंजीनियरिंग, मेडिकल, डिप्लोमा इत्यादि की डिग्री हासिल करें इस निमित्त गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना संचालित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार गरीब, किसान, मजदूरों के घर पर शिक्षा का ‘दीप’ जलाने का कार्य कर रही है। हम शिक्षा का ऐसा ‘दीप’ जलाने का काम करेंगे जो कोई बुझा नहीं पाएगा।
हर खेत में पानी पहुंचाना लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने हर किसान के खेत तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य के साथ कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। संताल प्रमंडल, कोल्हान प्रमंडल तथा पलामू प्रमंडल के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पाइप लाइन के माध्यम से किसान भाइयों के खेत तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए हमारी सरकार हर संभव प्रयासरत है। कई विभिन्न डेमों एवं बराजों के माध्यम से सिंचाई हेतु पाइपलाइन बिछाकर किसान भाइयों के खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाने पर हो रहा कार्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ने पर निरंतर कार्य हो रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के भीतर और रोड का जाल बिछाने का कार्य किया है। हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क कनेक्टिविटी को जोड़ने के लिए 15000 किलोमीटर सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं निर्माण का कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अच्छी सड़कों का होना बहुत जरूरी है। हमारी सरकार सड़क निर्माण का कार्य निरंतर कर रही है और आगे भी करती रहेगी।
सर्वजन पेंशन योजना लाभकारी साबित हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने झारखंड में सर्वजन पेंशन योजना लागू की। इस योजना के लागू होने से पात्र महिला-पुरुष, विधवा माताएं-बहने तथा दिव्यांगजनों को सामाजिक सुरक्षा से आच्छादित किया जा सका है। वर्तमान समय में लगभग सभी पात्र लोगों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। सर्वजन पेंशन योजना झारखंड वासियों के लिए लाभकारी योजना बना। अब हमारी सरकार पेंशन की महत्ता को देखते हुए एसटी, एससी समुदाय के महिलाओं सहित सभी वर्ग समुदाय की महिलाओं को 50 वर्ष के उम्र से ही पेंशन का लाभ देगी। वहीं एसटी, एससी समुदाय के पुरुषों को भी 50 वर्ष के उम्र से ही पेंशन योजना से जोड़ेंगे। जल्द ही हमारी सरकार 50 वर्ष पूर्ण कर चुके पात्र लाभुकों से पेंशन योजना से जोड़ने हेतु आवेदन लेगी।
कई क्षेत्रों में हुए बेहतर कार्य
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे कई कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार कोरोना संक्रमण के दिनों से ही अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था को सुधारने का कार्य किया है। कोरोना संक्रमण के समय झारखंड ने बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण पेश किया है। पूर्व मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के प्रवासी मजदूरों को हवाई जहाज से लाने का कार्य कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने झारखंड वासियों को 100 यूनिट बिजली नि:शुल्क देने का कार्य किया है। बड़ी संख्या में 100 यूनिट तक फ्री बिजली का लाभ लोगों ने लिया है। अब हमारी सरकार योजना लेकर आ रही है कि झारखंड वासियों को 100 यूनिट ही नहीं बल्कि 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त में देगी।
हमारी सरकार ने गरीबों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का कार्य किया
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रारंभ के दिनों से ही झारखंड के आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभी वर्गों को रोटी कपड़ा और मकान उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के कई नीतिगत निर्णय का लाभ यहां के गरीब, मजदूर, किसान सहित सभी वर्ग को मिल रहा है।
इस अवसर पर मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, मंत्री श्रीमती बेबी देवी, विधायक श्री विनोद सिंह, विधायक श्री सुदिव्य कुमार, विधायक डॉ० लंबोदर महतो, पूर्व विधायक डॉ० सरफराज अहमद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री चंद्रशेखर सहित अन्य वरीय पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।