न्यूज/रांची पलामू जिला के मेदिनीनगर टाउन थाना अंतर्गत बरालोट ओ पी क्षेत्र के विशेष शाखा, पलामू में पदस्थापित जवान राकेश कुमार के घर से करीब 5 लाख के गहने और 2 लाख नगद सहित अन्य समान को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।
रातू रोड में निर्माणाधीन एलिवेटेड कॉरिडोर के रास्ते से गुजर रही श्रेया दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गयी थी श्रेया से मिलने पहुँचे सांसद संजय सेठ ।सांसद के निर्देश पर कॉरिडोर का निर्माण करा रही कंपनी श्रेया का इलाज मेडिका में करवा रही है घटना शनिवार की है शनिवार दोपहर लाह कोठी के पास कॉरिडोर के ऊपर लगाया जा रहा रेलिंग से लोहा का भारी टुकड़ा फिसल कर नीचे गिरा उस दौरान उधर से गुजर रही युवती श्रेया कुमारी के सर पर लगा जिस से वो गंभीर रूप से घायल हो गई और बेहोश हो गई बच्चों को ट्यूशन पढ़कर लौट रही थी तभी ये हादसा हुआ
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन से आज झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्टस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर राज्य मे पत्रकार सुरक्षा कानून लागु करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से राज्य के पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमण्डल में यूनियन के अध्यक्ष श्री शिव कुमार अग्रवाल, महासचिव श्री राजीव नयनम, रांची महानगर अध्यक्ष श्री जावेद, सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष श्री सुधाकर झा, पश्चिमी सिंहभूम के अध्यक्ष श्री गौरीशंकर झा, श्री उदय प्रताप सिंह, श्री जगदीश सिंह, श्री उदय सिंह जोगी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री आनंद प्रियदर्शी एवं अन्य
नौकरी का बहाना देते हुए महिला के साथ होटल में दुष्कर्म किया है. उसके बाद उसका धर्म परिवर्तन कराया गया. इस मामले को लेकर पीड़िता ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज महिला ने युवक पर अरोप लगाते हुए बताया कि उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर अश्लील अश्लील वीडियो और फ़ोटो बनाया गया और मारपीट कर धर्म बदलवाया गया फ़ोटो वीडियो वायरल करने की धमकी दी युवती ने बताया गुरु सारथी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन नामक एनजीओ में काम दिलाने के बहाने अजमल अंसारी ने ये सब किया बोकारो ले जाकर धर्म परिवर्तन करवाया.
सदर थाना प्रभारी के वीडियो वायरल मामला सदन में उठने के बाद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने सदर थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को लाइन हाजिर कर दिया है. वायरल वीडियो में थाना प्रभारी द्वारा कोकर की पीड़िता मीना देवी व उनके परिजनों से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था । इस मामले को कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को सदन में उठाया था. जिसके बाद एसएसपी ने सदर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने का निर्देश दिया है।आदिवासियों से गाली गलौज के मामले में थाना प्रभारी सादर राँची लाइन हाजिर वृहद दंड के लिए विभागीय कार्यवाही शुरू
दिनांक-25.02.2024 को पुलिस अधीक्षक महोदय, खूँटी को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर अड़की थाना अन्तर्गत नौढ़ी पंचायत के ग्राम-देवरीडीह में छापामारी के दौरान पु०अ०नि० मुकेश कुमार यादव, थाना प्रभारी, अड़की द्वारा अवैध रूप से अफीम के खेत में काम कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके द्वारा पूछ-ताछ के दौरान अवैध रूप से अफीम की खेती करने तथा अफीम के पौधा में चीरा लगाकर अफीम को कांछ कर इक्ट्ठा करने की बात स्वीकार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खेत से चीरा लगा हुआ अफीम का पौधा तथा चीरा लगाकर अफीम के (पौधा) फल से इक्ट्ठा किया गया 55 ग्राम अवैध अफीम को बरामद किया गया है। उक्त संदर्भ में कांड दर्ज कर अनुसंधान एवं अग्रतर कार्रवाई किया जा रहा है
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
सुखराम मुण्डा उम्र करीब 41 वर्ष पिता-बकुला मुण्डा, सा०- पुरनानगर, थाना-अड़की, जिला-खूँटी
जगन्नाथ मुण्डा उम्र करीब 30 वर्ष पिता-सोनाराम मुण्डा सा० – देवरीडीह, थाना-अड़की, जिला-खूँटी
Lohardaga दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है दोनों नाबालिग पीड़िता सेन्हा थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गई हुई थी। वहां से लौटने के क्रम में बारिश होने के कारण बगडू बाजारटांड़ के पास एक परिचित के घर में दोनों नाबालिग शाम में रुक गई। यहां पहले से मौजूद लड़कों ने दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। जिसके कारण एक नाबालिग बेहोशी की हालत में चली गई ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ कर थाना के हवाले किया दोनों युवती का मेडिकल कराया गया उनके बयान के आधार पर बगड़ू थाना में केस दर्ज 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें तीन आरोपी नाबालिग हैं। SDPO श्रद्धा केरकेट्टा ने बताया कि लड़कियां बर्थडे पार्टी मनाने सेन्हा थाना क्षेत्र में गई हुई थी वहां से लौटने के क्रम में एक परिचित के घर में रुकी थी। इसी बीच वारदात को अंजाम दिया गया। कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है इनमें तीन नाबालिग हैं। पुलिस गहराई से पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए बहुत दुखद खबर भोजपुरी गायक छोटू पांडे और गीतकार सत्यप्रकाश मिश्रा बैरागी सिमरन श्रीवास्तव, आँचल तिवारी सहित 5 और भी लोगो कि सडक दुर्घटना मे मौत भगवान सबकी आत्मा को शांति प्रदान करे और अपने चरणों में स्थान प्रदान करे बिहार के कैमूर जिले में रविवार (25 फरवरी) की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत होने से 9 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के अंदर फंसे शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. इस घटना में भोजपुरी के मशहूर गायक छोटू पांडे सहित कई कलाकारों की मौत हो गया
बिहार के कैमूर जिले में रविवार (25 फरवरी) की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास तीन वाहनों में जोरदार भिड़ंत होने से 9 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी के अंदर फंसे शव को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. इस घटना में भोजपुरी के मशहूर गायक छोटू पांडे सहित कई कलाकारों के मौत की सूचना मिल रही है.