थाना प्रभारी पर केस दर्ज (पूरा पढ़े )
थाना प्रभारी पर केस दर्ज सदर थाना में पदस्थापित थाना प्रभारी श्री लक्ष्मीकांत जी एंव थाना में ड्यूटी कर रहे ASI पुलिसों द्वारा आदिवासी महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार एवं गाली-गलौज करने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु आवेदन मीना देवी मुंडा ने प्राथमिकी दर्ज की है जो की गढ़ा टोली कोकर की निवासी है घटना 22 फ़रवरी की है इस मामले को सदन में विधायक शिल्पी नेहा तिर्की द्वारा उठाया गया था उसके बाद एसएसपी चंदन सिन्हा के आदेश पर थाना प्रभारी को लाइन हाज़िर कर दिया गया था
विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की
विधायक राजेश कच्छप ने विधानसभा में शून्यकाल के दौरान पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं, विषम परिस्थितियों में काम करते हैं। उन्हें पत्रकार स्वास्थ्य बीमा, आवास व अन्य सुविधाएँ प्राथमिकता के आधार पर मिलना चाहिए। में पिछले कुछ वर्षों से पत्रकारों पर न सिर्फ फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं बल्कि आए दिन समाचार संकलन करने पर हमले भी हुए हैं। पत्रकार समाज का आईना है जो सच्चाई को दिखाने के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं करते इसलिए उनकी सुरक्षा, स्वतंत्रता और संवर्धन भी राज्य सरकार की जिम्मदारी है।
मैं आसन के माध्यम से सरकार से मांग करता हूँ कि पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकार आयोग का गठन, निःशुल्क बीमा, पेंशन, एकीडेशन और प्रधानमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता की मांग करता हूँ।
24/02/2024
(राजेश कच्छप) स०वि०स०
डोरंडा कॉलेज के बीबीए विभाग प्रांगण में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में विभागीय संगोष्ठी का आयोजन विषय “ऑनलाइन फ्रॉड नियंत्रण एवं समाधान”(readmore)
आज दिनांक 29/02/2024 को डोरंडा कॉलेज के बीबीए विभाग प्रांगण में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के तत्वाधान में विभागीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसका विषय “ऑनलाइन फ्रॉड नियंत्रण एवं समाधान” था।
आरबीआई रांची रीजन के उप लोकपाल आर. के भोई ने ऑनलाइन पेमेंट से संबंधित फ्रॉड एवं उससे संबंधित समाधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी,
आरबीआई के अन्य अधिकारी रंजीत सर ने छात्रों का मनोरंजन करते हुए , विविद तरीके से जानकारी दी।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बी. पी. वर्मा ने छात्रों को सजग एवं सचेत रहने की सलाह दी। प्रो इनचार्ज dr. रजनी टोप्पो ने छात्रों से सावधान रहने को कहा। बीबीए विभाग के संयोजक डॉ. पप्पू कुमार रजक ने आरबीआई का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए, छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। विभाग के शिक्षक dr. कुणाल कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदंडिया इस कार्यक्रम में आरबीआई के विभिन्न पदाधिकारी एवं कॉलेज के प्रो. अलका दिव्या तिग्गा, प्रियंका कुमारी, शादाब अहमद, सुरभि कच्छप इत्यादि उपस्थित रहे।
पीयूष पांडे बने राँची के ग्रामीण एसपी कई आईपीएस का हुआ ट्रांसफ़र पोस्टिंग
पीयूष पांडे बने राँची के ग्रामीण एसपी साथ कई आईपीएस का हुआ ट्रांसफ़र पोस्टिंग
1.श्रीमती प्रिया दूबे, भा०पु०से० (1998), अपर पुलिस महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएँ, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस, राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
2.श्री पियूष पाण्डेय, भा०पु०से० (2014), पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, लातेहार के पद पर पदस्थापित किया गया था, को विलोपित करते हुए श्री पियूष पाण्डेय, भा०पु०से० को अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
3.श्री प्रियदर्शी आलोक, भा०पु०से० (2011), पुलिस अधीक्षक, बोकारो को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, झारखण्ड जगुआर (एस०टी०एफ०), राँची के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
4.श्री पूज्य प्रकाश, भा०पु०से० (2016), पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, झारखण्ड, राँची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस अधीक्षक, बोकारो के पद पर पदस्थापित किया जाता है।
5.श्री अंजनी अंजन, भा०पु० से० (2016), पुलिस अधीक्षक, लातेहार को स्थानांतरित करते हुए पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, राँची के पद पर पदस्थापित किया गया था, को विलोपित किया जाता है। श्री अंजनी अंजन, भा०पु०से० अगले आदेश तक पूर्ववत पुलिस अधीक्षक लातेहार के पद पर बने रहने का आदेश हुआ जारी।
झारखंड के स्टार खिलाड़ी रॉबिन मिंज के पिता से मिले शुभमन गिल
झारखंड के स्टार खिलाड़ी रॉबिन मिंज के पिता से मिले शुभमन गिल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल अपने टीम मेट रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस जेवियर मिंज से मिले। मिंज के पिता पूर्व सैनिक हैं और रांची एयरपोर्ट सिक्योरिटी में तैनात हैं।रॉबिन मिंज एक युवा भारतीय क्रिकेटर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में झारखंड के लिए खेलते हैं. वह एक बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज और उन्होंने अंडर-19 और अंडर-25 में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व किया है. उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने उन्हें ट्रेनिंग के लिए चुना था. वहीं, 2024 आईपीएल नीलामी में गुजरात टाइटंस ने रॉबिन मिंज को 3.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है
देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी की मौत
देवघर जेल में बंद कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त उर्फ जितेंद्र परिहस्त की मौत जेल अधीक्षक सत्येन्द्र चौधरी के मुताबिक रात करीब तीन बजे बाबा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उसे एक बार उल्टी हुई. इसके बाद हम लोग उसे तुरंत सदर अस्पताल ले गये जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.22 दिसंबर 2022 को देवघर पुलिस ने हत्या, रंगदारी व आर्म्स एक्ट सहित अन्य कई गंभीर अपराध कांडों के चर्चित आरोपित व गैंगस्टर और नगर थाना क्षेत्र के बैद्यनाथ लेन निवासी बाबा परिहस्त को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया था।
पूर्व सीएम की याचिका ख़ारिज
झारखंड विधानसभा के वर्तमान बजट सत्र में शामिल होने की याचिका PMLA कोर्ट से खारिज हो जाने के बाद हेमंत सोरेन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाई कोर्ट में दो दिनों तक चली सुनवाई के बाद पहले कोर्ट ने फैसला को सुरक्षित रखा, उसके बाद पूर्व सीएम की याचिका को खारिज कर दिया।सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की बेंच में हुई। हेमंत सोरेन की याचिका पर वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल, पियूष चित्रेश और श्रेय मिश्रा ने बहस की।
बेटी की शादी के लिए बैंक से पैसा निकालकर ले जा रहे बीसीसीएल के रिटायर्ड कर्मी से रूपयों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो
बेटी की शादी के लिए बैंक से पैसा निकालकर ले जा रहे बीसीसीएल के रिटायर्ड कर्मी से रूपयों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार हो गए।झरिया थाना क्षेत्र के दुखहरर्णी मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर छिनतई की घटना को अंजाम दिया कृष्णा चौधरी अपनी बेटी के साथ झरिया के बाटा मोड़ स्थित BOI बैंक से तीन लाख रूपये लेकर ऑटो से अपने घर कामिनी कल्याण मोहल्ला आ रहे थे तभी दुखहरर्णी मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाश रूपये भरा बैग लेकर फरार हो गए।बैंक और उसके आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ घटनास्थल के आसपास के भी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।













