Google search engine
Home Blog Page 64

हथियार के साथ एक युवक गिरफ़्तार

0

प्रसंगः-तमाड़ थाना कांड सं0-21/24, दिनांक-29.02.24, धारा-25 (1-B)a/26/35 शस्त्र अधि० ।

विवरणीः-दिनांक-29.02.24 को करीब 15:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिली कि तमाड़ थाना क्षेत्रान्तर्गत रडगाँव एवं रंगामाटी के बीच एन0एच0-33 पर स्थित निर्मल होटल के बगल की चाय दुकान पर एक व्यक्ति अवैध आग्नेयास्त्र एवं गोली के साथ खड़ा है

उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा तमाड़ थाना के पुलिस पदाधिकारी तथा SSB 26वी वाहिनी सी0 कम्पनी बासूकोचा तमाड़ के पदाधिकारी एवं जवानों का एक संयुक्त छापामारी दल गठित किया गया। गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जब रड़गाँव एवं रंगामाटी के बीच एन0एच0-33 पर स्थित निर्मल होटल के बगल की चाय दुकान के पास पहुँचे तो एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगे, जिसे पुलिस द्वारा खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति का नाम-पता पूछने पर अपना नाम एनेम हस्सा पूर्ति, पिता जोहन हस्सा पूर्ती, सा० डिमनिया बेड़ा, थाना तमाड़, जिला राँची बताया। पुलिस द्वारा पकड़ाये जोहन हस्सा पूर्ती की जाँच की गयी तो उसके कमर में खोसा हुआ एक देशी दोनाली कट्टा एवं उसके पॉकेट से 04 जिन्दा गोली बरामद किया गया। पकड़ाये व्यक्ति से बरामद आग्नेयास्त्र एवं गोली से सम्बन्धित कागजात की मांग की गयी तो उनके द्वारा कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। तत्पश्चात् उक्त व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार करते हुए बरामद आग्नेयास्त्र एवं गोली को जप्त किया गया।

गिरफ्तार एनेम हस्सा पूर्ति ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि यह पूर्व में माओवादी महाराज प्रमाणिक के दस्ते में काम करता था। इनके दस्ता के द्वारा तिरूलडीह (खरसावा) थाना की गश्ती पार्टी पर घात लगाकर हमला किया गया था, जिसमें पाँच पुलिसकर्मी मारे गये थे। इनके अलावे इनकी दस्ता के द्वारा खरसावां की जंगल में आई०ई०डी० बिछाकर पुलिस की टीम पर हमला किया गया था। इनके विरूद्ध एन०आई०ए० के द्वारा 50,000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया हैउक्त दोनों घटना के सम्बन्ध में इनके विरूद्ध दो कांड दर्ज किया गया थाकांड में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम-पताः-

एनेम हस्सा पूर्ति, पिता जोहन हस्सा पूर्ती, सा० डिमनिया बेड़ा, थाना तमाड़, जिला राँची

गिरफ्तार एनेम हस्सा पूर्ति का अपराधिक इतिहासः-

  1. तिरूलडीह थाना कांड सं0-16/19दिनांक-15.06.2019, धारा-147/148/149/30 /353/379/435 भा0द0वि0, 27 शस्त्र अधि0, 17 सी०एल०ए० एक्ट एवं 13 UA(P) Act.
  2. खरसावां थाना कांड सं0-24/19, दिनांक-20.05.19, धारा-147/148/149/341/324 /307/353 भा0द0वि0, 27 शस्त्र अधि०, 3/4 Explosive Act. एवं 13 UA(P) Act.

बरामद सामान का विवरण:-

  1. एक देशी दोनाली कट्टा

04 जिन्दा गोली

दो क्विंटल गाँजा बरामद

0

हज़ारीबाग़ कटकमदाग थाना अन्तर्गत आज़ाद मोहल्ला से दो क्विंटल गाँजा बरामद रिंकु अंसारी के घर से पूछताछ के दौरान रिंकु अंसारी उर्फ़ सहजाद आलम ने बताया महताब आलम के द्वारा आज ही गाँजा लाया गया था हज़ारीबाग़ एसपी

रामगढ़ दिनदहाड़े लाखों की लूट

0

रामगढ़ दिनदहाड़े लाखों की लूट की घटना को अंजाम दिया दो बाइक सवार लुटेरों द्वारा तीन लाख पचास हज़ार लूटा दामोदर पूल पर घटना को दिया अंजाम रामगढ़ थाना में मामला दर्जन पुलिस जाँच में जुटी दामोदर पुल पर कार को रोककर लूटा पैसे एचडीएफ़सी बैंक से पैसे निकाल कर जा रहे युवक के साथ घटना हुई

रांची धुर्वा थाना पर व्यवसाईयों का जारी प्रदर्शन हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा के आश्वासन पर समाप्त हो गया।

0

धुर्वा विरोध प्रदर्शन

0

अरगोड़ा खड़ी बस में मिली लाश

0

आज प्रातः अरगोड़ा चौक पर खड़ा बस में एक का लाश बरामद हुआ है।

मृत व्यक्ति का नाम अनिल सिंह जो कडरू निवासी है परिजनों द्वारा बताया गया कि मृतक गढ़वा जिला के मेराल थाना क्षेत्र से एक तिलक से लौटने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई ।

पुंदाग के रिशव नगर बाजार के समीप बीती रात एक साथ करीब 6 दुकानों में चोरी के घटना चोरों द्वारा किया गया। पुलिस जाँच में जुटी

0

विश्वविद्यालय कुलपति महोदय का आदेश

0

RANCHI UNIVERSITY RANCHI

आवश्यक सूचना

राँची विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कार्यालय में सभी अधिकारियों, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को सूचित किया जाता है, कि वे समय पर अपने कार्यालय आएँ। यदि वे समय पर कार्यालय नहीं आते हैं और औचक निरिक्षण में अपने कार्यालय में उपस्थित नही पायें जाने पर उनके बिरूद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी तथा इसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।

कुलपति के आदेशानुसार ह०/- कुलसचिव राँची विश्वविद्यालय, राँची

ज्ञापांक: RU/R/ 7.30812024

दिनांक : 29/02/2024

प्रतिलिपि :-

  1. राँची विश्वविद्यालय, राँची के सभी पदाधिकारी,
  2. विभागाध्यक्ष, सभी स्नातकोत्तर विभाग, राँची विश्वविद्यालय, राँची,
  3. कुलपति/प्रतिकुलपति / वित्त परामर्शी एवं कुलसचिव के निजी सहायक को सूचनार्थ।

कुलसचिव 291212 राँची विश्वविद्यालय, राँची

रांची जिला में योगदान दिए 147 पुलिस अवर निरीक्षकों को विभिन्न थाना/ओ पी/शाखा में हुआ पदस्थापन साथ ही अविलंब योगदान देने का हुआ आदेश

0

रिटायर्ड जैप का जवान की गाड़ी का शीशा तोड़कर लाखों की चोरी

0

न्यूज़/रांची डोरंडा थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक के पास दिन-दहाड़े चार पहिया वाहन का शीशा तोड़कर 5 लाख चोरी अज्ञात अपराधियों द्वारा कर लिया गया । पीड़ित हर्क बहादुर तमांग जैप से रिटायर जवान है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी बाइक से भाग निकले. पीड़ित ने मामले की जानकारी डोरंडा थाना को दी. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस टीम अपराधियों की शिनाख्त में जुटी है. आसपास इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पीड़ित हर्क बहादुर तमांग बैंक से पैसा निकालकर घर जा रहे थे. बीच रास्ते मे काम के लिए रुका था, तभी बाइक सवार अपराधी पहुंचे और शीशा तोड़कर पैसों से भरा बैग चोरी कर भाग गए।