बच्चे के सहारे ज्वेलरी की चोरी करती महिला सरगना रंगे हाथों गिरफ्तार दिनांक- 13.03.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर राँची के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गयागठित छापामारी दल के द्वारा बूटी मोड़ कृष्णा मार्केट स्थित श्री दीप ज्वेलर्स के दुकान में बच्चे के सहारे ज्वेलरी की चोरी करती महिला सरगना 1. रूपा देवी उम्र 35 वर्ष, पति दीप साह, पता ददेल मोहल्ला, देवघर, थाना- मधुपुर जिला देवघर एवं 2. डॉली देवी उम्र 30 वर्ष पति- राजेश साह पता सोवहरा, थाना फलवड़िया, जिला बेगुसराय (बिहार) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया तथा इस आशय का सदर थाना कांड सं0 124/2024, दिनांक 13.03.2024 धारा 451/380/411/413/34 भा० द० वि० प्रतिवेदित किया गया गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम-पता :- 01. रूपा देवी उम्र 35 वर्ष, पति दीप साह, पता- ददेल मोहल्ला, देवघर, थाना- मधुपुर जिला देवघर 02डॉली देवी उम्र 30 वर्ष पति- राजेश साह पता सोवहरा, थाना फलवड़िया, जिला बेगुसराय (बिहार) बरामद एवं जप्त किये गये सामानों की विवरणी :- 01सोने का चैन – 01 02. सोने का छुछिया – 01 03रोलगोल्ड का झुमका – 01 जोड़ा 04रोलगोल्ड का टॉप्स -01 जोड़ा 05मोबाईल – 01
पुलिस को मिली बड़ी सफलता लाखों की चोरी का खुलासा
बंद घर से 46 लाख से ज़्यादा की हुई थी चोरी नौ मार्च की रात रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता लाखों की चोरी का खुलासा मामला हिन्दपीढ़ी का है दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है और तीन आरोपी पुलिस की गिरफ़्त से दूर है गिरफ़्तार आरोपी में एक एसी मिस्त्री है जो एसी बनाने के दौरान रेकी किया करता था उसके बाद चोरी की वारदात को देता था अंजाम निज़ाम नगर हिन्दपीड़ी में हुई थी घटना मोहम्मद आदिल ,और फ़ैसल को गिरफ़्तार किया गया है चोरों ने बंद घर में घुस कर चोरी की थी घर में रखे ज़ेवर और सभी क़ीमती सामान की हुई थी चोरी घर के मालिक के द्वारा हिंदपीड़ी थाना में मामला दर्ज करवाया गया बताया गया था साढ़े 46 लाख से जायदा के क़ीमती समान ले उड़े थे चोर पुलिस ने बरामद किया है गहना और कैश
नाबालिग बिरोहर बच्ची की मौत पर केंद्र सरकार ने लिया एक्शन
नाबालिग बिरोहर बच्ची की मौत पर केंद्र सरकार ने लिया एक्शन
मुख्य सचिव और आदिवासी जाति-जनजाति आयोग को पत्र लिखकर कार्रवाई करते हुए केंद्र को सूचित करने का दिया निर्देश
रांची – झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ जिले में केरेडारी प्रखंड अंतर्गत एनटीपीसी की चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना के एमडीओ (माईन डेवलपर ऑपरेटर) ऋत्विक-एएमआर द्वारा खनन के दुष्प्रभाव के कारण एक दस वर्षीय बिरहोर बच्ची के मौत के मामले में मंटू सोनी की शिकायत पर भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय ने झारखंड के मुख्य सचिव को पत्र लिखते हुए यह निर्देश दिया है की, कार्रवाई करते हुए शिकायत कर्ता को अवगत कराते हुए मंत्रालय को सूचित किया जाए।
खनन स्थल से महज कुछ दूरी पर बिरहोर बस्ती को पुनर्वासित किए हो रहा खनन
शिकायत कर्ता मंटू सोनी ने अपने शिकायत में एनटीपीसी के चट्टी बरियातू कोल परियोजना के खनन स्थल से महज कुछ मीटर की दूरी पर लुप्तप्राय आदिम जनजाति बिरोहर बस्ती को बिना विस्थापित-पुर्नवास किए खनन कार्य कर कार्य चालू कर दिए जाने की बात बताया है। कहा है कि खनन स्थल के समीप आदिम जनजाति बिरहोर आबादी 250 की संख्या की आबादी,40 बच्चे रहते हैं।
जिसके दुष्प्रभाव में आकर 28 फरवरी 2024 को दस वर्षीय नाबालिक आदिम जनजाति बिरहोर बच्ची की मौत हो गई और कंपनी द्वारा महज चालीस हजार मुआवजा देकर शव दफनाने का दबाव दिए जाने की जानकारी दिया था। इसके अलावे खनन के आसपास घनी मानवीय आबादी भी है जिसे विस्थापित-पुर्नवास किए बिना खनन कार्य जारी किया जा रहा है। परियोजना अंतर्गत छोटकी नदी के एक किलोमोटर एरिया को भी बंद कर उसमें ओबी डंप कर उसे भर दिया गया है। जिससे उस नदी के अस्त्तिव मिटने के कगार पर आ गया है। पूरे मामले पर जिला-प्रसाशन भी मौन है और आम जनता विवश है। एनटीपीसी और जिला प्रसाशन द्वारा समुचित प्रयास करने के आश्वासन देकर मामूली पानी छिड़काव के नाम पर मानवीय आबादी को खतरे में डाल खनन कार्य कर रही है। किसी अनहोनी होने पर स्थानीय प्रशासन/मीडिया को मैनेज कर दबाने का प्रयास किया जाता है।
पंडरा डबल मर्डर केस राँची पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा
पंडरा ओ०पी० अन्तर्गत दिनांक-21.02.24 को संध्या 07:30-08:00 बजे के करीब जनक नगर रोड न0-04 हेहल में बिरसा उरॉव और उसकी तीसरी पत्नी सोनी मुण्डा को अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर के आँगन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद इस घटना के उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक (नगर) राँची के दिशा निर्देश में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली राँची के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। इसके बाद एस०आई०टी० टीम के द्वारा सभी बिन्दुओं पर गहराई से अनुसंधान किया गया तो इस काण्ड के मृतक बिरसा उरॉव के छोटी बेटी अनिमा टोप्पो के दोस्त (प्रेमी) राम मुण्डा (नागपुरी एल्बम हिरो) पे० बंधना मुण्डा सा०-तिलता पाहन टोली थाना-रातु के द्वारा डबल मर्डर (बिरसा उरॉव और सोनी मुण्डा) काण्ड में गोली मारकर घटना कारित किये जाने की सूचना प्रकाश में आयीइसके बाद राम मुण्डा से घटना के बारे में पूछताछ किया गया तो इनके द्वारा बताया गया कि ये मृतक बिरसा उरॉव के छोटी बेटी अनिमा टोप्पो से पिछले 6-7 वर्ष से प्रेम प्रंसग करता है और दोनो शादी करना चहता था। इस संबंध में राम मुण्डा के द्वारा अपनी शादी का प्रस्ताव अनिमा टोप्पो के पिताजी स्व० बिरसा उरॉव से रखा। परन्तु बिरसा उरॉव शादी के लिए राजी नहीं हुआ और अपनी बेटी को राम मुण्डा से बातचीत कराना बंद करा दियाफिर भी बिरसा की बेटी अनिमा और राम मुण्डा छुप-छूप कर बातचीत करता था और मिलता था। इस बात की जानकारी बिरसा उरॉव को हुआ तो बेटी को मारपीट करने लगा और राम मुण्डा को भी पूरे परिवार के साथ जान मारने का धमकी देने लगा और लगातार राम मुण्डा को परेशान करने लगा। इस पर राम मुण्डा के द्वारा बिरसा उरॉव को रास्ता से हटाने की योजना बनाया। इसके अनुसार राम मुण्डा के द्वारा 50,000/ रूपया में अलाउद्दीन अंसारी से एक देशी ऑटोमेटिक पिस्टल और एक देशी कट्टा तथा 18 जिन्दा गोली खरीदा और घटना की शाम घटनास्थल के पीछे स्थित खेत एवं खुले क्षेत्र की ओर से बिरसा उरॉव के घर गया तो घर में देखा कि बिरसा उरॉव ऑगन में कुर्सी में बैठा हुआ है और उसकी पत्नी सामने में ही चूल्हा में सब्जी बना रही है। इस पर राम मुण्डा नजदीक जाकर पीछे से बिरसा उरॉव को सिर में गोली मार दिया, इसके बाद तीन चार राउण्ड और उसके उपर फायरिंग कियाये सब देखकर बिरसा की पत्नी चिल्ला कर राम मुण्डा को पकड़ने लगी तो राम मुण्डा के द्वारा उसके उपर भी 2-3 राउण्ड फयरिंग किया गया, इसके बाद पीछे के रास्ते खेत होते हुए रातु तिलता की ओर भाग गया और भागने के कम में एक देशी ऑटोमेटिक पिस्टल को नाला में फेंक दिया और दूसरा देशी कट्टा और शेष बचे गोली को अलाउद्दीन अंसारी ईटकी को दे दिया। गिरफ्तार अभियुक्त राम मुण्डा के साथ अनुसंधान में निकली एस०आई०टी० टीम द्वारा अलाउद्दीन अंसारी को रवि स्टील, झिरी मोड़ के पास से देशी कट्टा एवं एक जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।
जप्त सामान का विवरणी
- एक कार्बन कम्पनी का की पैड फोन
- एक छोटा डायरी जिसमे भिन्न भिन्न नम्बर लिखा हुआ
- एक होण्डा साईन बाईक नम्बर जे0एच0-01-ई0एल0-3615 एवं उसका चाभी 4.
गाड़ी में टॉगा हुआ नीला रंग के झोला में एक देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा गोली 7.65 के0एफ० लिखा
गिरफ्तार व्यक्ति का नामः-
- राम मुण्डा (नागपुरी एल्बम हिरो) उम्र करीब 22 वर्ष पे० बंधना मुण्डा ग्राम-तिलता (पाहन टोली) थाना-रातु, जिला-राँची।
- अलाउद्दीन अंसारी पे० स्व० उस्मान अंसारी पता-टिगंरा टोली, गड़गाँव थाना-ईटकी जिला-राँची।
गुमला में डुमरी इलाक़े में 2 नाबालिग छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म(पूरा पढ़े)
गुमला में डुमरी इलाक़े में 2 नाबालिग छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार दोनों नाबालिग टांगीनाथ मेला देखने गई थी एक परिचित ने घर पहुँचाने की बात कह कर एक अर्धनिर्मित मकान में ले जाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया परिवार के लोगो ने डुमरी थाना में मामला दर्ज किया तीनों अपराधी पुलिस के गिरफ़्त में है उनसे पूछताछ जारी है
घाघीडीह सेंट्रल जेल में पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार देर रात की छापेमारी
घाघीडीह सेंट्रल जेल में पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार देर रात छापेमारी पश्चिम सिहंभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के बड़े अपराधी और नक्सली बंद है। जेल से अपराध संचालित होने की सूचना मिलती रही है। जेल में बंद अपराधियों द्वारा गुर्गों की मदद से रंगदारी मांगते है और अपराध को अंजाम दिलवाते है।
जेलों में छापेमारी का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के इसी नेटवर्क को तोड़ना है। छापेमारी में सभी थाना प्रभारी और डीएसपी शामिल थे।तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले छापेमारी अभियान में एक एक वार्ड और सेल को खंगाला गया। आतंकी अब्दुल रहमान कटनी और अब्दुल सामी के सेल की तलाशी ली गई। जेल में बंद कई कुख्यात अपराधियों के वार्ड की भी तलाशी ली गई।
मोटरसाईकिल की चोरी करने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाश, चोरों की गिरफ्तारी एवं कई मोटरसाईकिल बरामद
मोटरसाईकिल की चोरी करने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाशचोरों की गिरफ्तारी एवं कई मोटरसाईकिल बरामद; चुटिया से चोरी गई मोटरसाईकिल 24 घंटे में बरामद
वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के आदेशानुसार वाहन चोरी की घटनाओं के रोकथाम एवं उद्भेदन हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन एवं प्रभावी एन्टीक्राईम चेकिंग तथा शामिल अपराधकर्मियों के गिरोह का पता लगाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैजिसके आलोक में दिनांक 11.03.2024 को डेलीमार्केट थाना क्षेत्र में एन्टीक्राईम चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध वाहन चालकों को उनके वाहन सहित पकड़ कर पूछ-ताछ एवं संबंधित कागजात की मांग किये जाने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया तथा पूछ-ताछ के क्रम में
ज्ञात हुआ कि तीनों व्यक्ति बिहार के हैजो रोंची में रहकर मोटरसाईकिल चोरी का गिरोह बनाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैंपकड़े गये तीनों की निशानदेही पर लालपुर, काँके एवं अनगड़ा थाना क्षेत्र से कुल 06 (छः) मोटरसाईकिल, कई फर्जी नम्बर प्लेट एवं चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किये गये तथा इस संबंध में डेलीमार्केट थाना कांड संख्या-07/2024, दिनांक-11.03.2024, धारा 379/414/465/468/471/473/474 भा०द०वि०दर्ज किया गया हैसाथ हीं इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं छापामारी की कार्रवाई की जा रही है
उल्लेखनीय है कि इस कांड में गिरफ्तार मारवाड़ी कॉलेज का छात्र सूरज कुमार, मुख्य सरगना हैने बताया गया कि वह You-Tube पर बाईक चोरी का तरीखा सीखा थाइसी क्रम में दिनांक 10/11-03-2024 की रात्रि मे वादी विकास कुमार सिंह की यमाहा FZ
रजिस्ट्रेशन नं०-JH01DE-6157 के चोरी होने की शिकायत प्राप्त होने पर चुटिया थाना काण्ड संख्या-54/2024 दिनांक 11/03/2024 धारा-379 भा० द० वि० दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किये गये मोटरसाइकिल को 1विटु कुमार उम्र 21 वर्ष पिता देव कुमार शर्मा पता द्वरिकापुरी रोड नं०-03, थाना चुटिया जिला राँची 2आदित्य शर्मा उम्र 19 वर्ष पिता राज कुमार शर्मा पता खिजुरिया तलाब के सामने द्वारिकापुरी रोड नं0-03 थाना चुटिया जिला राँची के पास से कृष्णापुरी रोड़ नं०- 01ए बरामद किया गयापूछ-ताछ के क्रम में उक्त दोनो अपराधकर्मियों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया हैवाहन चोरी के इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं छापमारी की कार्रवाई की जा
रही हैरॉची पुलिस, वाहन चोरी गिरोह की गिरफ्तारी एवं चोरी गये वाहनों की बरामदगी की दिशा में
कार्य योजना के तहत् प्रयासरत हैगिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-
(डेलीमार्केट थाना कांड संख्या-07/2024)
- सूरज कुमार, उम्र करीब 20 वर्षपिता- विजय कुमार गप्ता, पता भगहर बाराचट्टी, जिला-
गया (बिहार),
- कौशलेन्द्र कुमार, उम्र 21 वर्षपिता कारू यादव, पता- ग्राम छज्जापुर, थाना- तेलहारा,
जिला-नालंदा (बिहार),
3तौफिक आलमउम्र- स्व० मईमुल राय, पता- गेगदा, थाना बासल, जिला- रामगढ़
(चुटिया थाना काण्ड संख्या-54/2024)
1विटु कुमार उम्र 21 वर्ष पिता देव कुमार शर्मा पता द्वरिकापुरी रोड नं0-03थाना चुटिया जिला राँची 2. आदित्य शर्मा उम्र 19 वर्ष पिता राज कुमार शर्मा पता खिजुरिया तलाब के सामने द्वरिकापुरी रोड नं0-03 थाना चुटिया जिला राँची
बरामद समानों की विवरणी :-
(डेलीमार्केट थाना कांड संख्या-07/2024)
- बुलेट-03 अदद्-रजि० नं0-JH01 BN 2687, JH01DF0386, BR02AE6821, 2
- होण्डा एस०पी० साईन मोटरसाईकिल-01 अदद् रजि० नं०- BR24V 5194,
3- डोमिनार मोटरसाईकिल-01 अदद् रजि० नं०- MH05FL7362, 4. पल्सर मोटरसाईलि-01 अदद् रजि० नं०- BR31AC8471 5-लॉक तोड़ने का समान,
- फर्जी नम्बर प्लेट-01 अदद्, (चुटिया थाना काण्ड संख्या-54/2024)
- चोरी की गई यमाहा FZ रजिस्ट्रेशन नं०- JH01DE-6157
- मोबाइल फोन-01,
विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर रेड
बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के रांची स्थित सरकारी आवास और बड़कागांव आवास एवं उनके करीबी शशि भूषण सिंह सहित अन्य के घर एक साथ ईडी का छापा।हजारीबाग में भी छापेमारी की गई है। जिसमें विधायक अंबा प्रसाद के साथ-साथ उनके करीबी रिश्तेदारों के ठिकाने शामिल है। इसमें चाचा धीरेंद्र साव, करीबी राजेन्द्र साव और राजू साव के छह ठिकाने शामिल हैं।बिरसा चौक के पास हजारीबाग सदर के सीओ शशिभूषण सिंह के घर भी ईडी की छापेमारी चल रही है।ED ने 17 जगहों पर छापेमारी की है। इनमें बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के रांची के धुर्वा स्थित आवास पर छापेमारी की गई है। साथ ही बड़कागांव में उनके आवास पर भी टीम पहुंची है। यह छापेमारी कई केस से जुड़ी बताई जा रही है।
तमाड़ थाना क्षेत्र में नहर किनारे मिली प्रेमी जोड़े की लाश(पूरा पढ़े)
तमाड़ थाना क्षेत्र में नहर किनारे मिली प्रेमी जोड़े की लाश बांडवा गांव में सोमवार को नहर के किनारे युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इनकी पहचान इसी गांव के प्रह्लाद लोहरा (22) और संगीता कुमारी (18) के रूप में हुई है।लाशें जिन परिस्थितियों में बरामद की गई हैं, उससे यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। संभवतः दोनों ने जहर खाकर जान दी है। वैसे पुलिस हर तरह की संभावनाओं पर जांच कर रही है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।













