ओझा मार्केट के पास बर्तन दुकान चोरी मामले में चोर पकड़े गये माल बरामद
प्रसंग :- सुखदेवनगर (पण्डरा ओ०पी०) कांड सं०- 99/2024 वित्र्ताक – 05.3.2024, धारा- 461/379 भा०द०वि०
दिनांक 04.3.2024 को वादी कौशल कुमार पे०-स्व० रामधीन प्रसाद सा०- नोभानगर बनहोरा, थाना- पण्डरा ओ०पी०, जिला- राँची द्वारा एक आवेदन समर्पित किया गया था, जिसमें उल्लेख किया गया था कि ओझा मार्केट थाना पण्डरा स्थित वादी के वर्त्तन के दूकान में करकट काटकर अज्ञात चोरों द्वारा लगभग डेढ़ लाख रूपया मुल्य का फुल, काश एवं पितल का वर्तन चोरी कर लिया गया। इस संदर्भ में प्रसांगीक कांड दर्ज करते हुए चोरी के सामानों को उद्भेदन हेतु थाना प्रभारी पण्डरा रामेश्वर उपाध्याय के नेतृत्वा में एक टीम का गठन कर चोरी गये सामानों को टीम के सहयोग से 24 घंटे के अंदर बरामद किया गया तथा कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
- गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम :-
- अमृत कुमार वर्मा उम्र करीब 21 वर्ष पिता- राजेश चौधरी, पता- रवि स्टील झीरी मोड़, थाना-पण्डरा ओ० पी०, जिला- राँची।
- नीरज प्रसाद जायसवाल उम्र 27 वर्ष पिता-काली प्रसाद जायसवाल, पता-दीपनगर, थाना- पण्डरा ओ०पी०, जिला- राँची।
- सूरज कुमार चौधरी उम्र करीब 21 वर्ष पिता- राजेश कुमार चौधरी, पता- रवि स्टील, झीरी मोड़, थाना- पण्डरा ओ०पी०, जिला- राँची
- गिरफ्तार अभियुक्तों के निशानदेही पर बरामद सामानों की सूची निम्न प्रकार है :-
- परात कांसा का छोटा / बड़ा-06 पीस, 2. थाली कांसा का छोटा/बड़ा 12 पीस, 3. कांसा पूजा थाली -05 पीस, 4. कांसा प्लेट-11 पीस 5. पीतल का थाली 07 पीस 6. बाल्टी पीतल का 03 पीस 7. पीतल का तसला -01 पीस 8. रेगुलेटर 08, 9. कांसा कटोरा छोटा / बड़ा -08 पीस, 10. पीतल एवं कांसा का लोटा 28 पीस, 11. कमंडल पीतल का छोटा-01 पीस, 12. पीतल का छोटा कटोरा -06 पीस, 13. घंटी पीतल का 12 पीस, 14. अगरबती स्टेन -05 पीस, 15. चम्मच पीतल का 11 पीस, 16. पूजा कटोरी पीतल का 21 पीस, 17. पीतल का ग्लास 04 पीस, 18. गगरी पीतल का 02 पीस, 19. घंटा पीतल का- 02 पीस, 20. कलछुल पीतल का -01 पीस, 21. कमटी पीतल का 01 पीस, 22. कड़ाही पीतल का -01 पीस, 23. गमला पीतल का छोटा/बड़ा -09 पीस, 24. स्टील का केन दूधवाला -04 पीस ।
- छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी का नाम :-
1-पु०अ०नि० रामेश्वर उपाध्याय (ओ०पी० प्रभारी पण्डरा)।
2-पु०अ०नि० गंगन कुमार ठाकुर।
3-स०अ०नि० जयप्रकाश कुमार।
4-स०अ०नि० नाजरा खातुन ।
5- सशस्त्र बल पण्डरा ओ०पी० ।
अमीषा पटेल की आज होगी पेशी
अमीषा पटेल की आज होगी पेशी
अभिनेत्री अमीषा पटेल का दर्ज होगा बयान Crpf 313 के तहत 27 फ़रवरी को डीएन शुक्ला की अदालत में मामला चेक बाउंस और धोखाधड़ी और धमकी देने का है आरोप अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को रांची सीजेएम कोर्ट में यह केस दायर किया था. अजय कुमार ने अभिनेत्री अमीषा पटेल पर फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम करोड़ों रुपए ऐंठेने का आरोप लगाया है. उन्होंने आगे बताया कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ रुपये लिए थे. वहीं भारी रकम लेने के बाद अमीषा पटेल ने म्यूजिक मेकिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया. इस बीच काफी टालमटोल के बाद अक्तूबर 2018 में तीन करोड़ रुपए के चेक दिए, जो बाउंस हो गए थे. इसी के बाद अजय सिंह ने रांची सिविल कोर्ट में मुकदमा किया.
Pahadi baba सैकड़ो महिलाओ ने धूमधाम से किया महाकाल का हल्दी -मेहंदी एवं श्रृंगार
सैकड़ो महिलाओ ने धूमधाम से किया महाकाल का हल्दी -मेहंदी एवं श्रृंगार
गीत – संगीत मे झूमते दिखी सैकड़ों महिलाएं
आज दिनांक 04-03-2024 दिन सोमवार को श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के तत्वाधान में पहाड़ी मंदिर में सैकडों महिलाओं के द्वारा हल्दी कूट कर महाकाल का हल्दी -मेहंदी एवं ढोल-नगाड़े के धून पर झूमते सैकड़ो महिलाओं के गीत संगीन से पूरा राँची शिव मय हो गया ।
सभी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगा कर एक दूसरे को बधाई दिया एवं धूमधाम से हल्दी-मेहंदी के रस्म को मनाया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेश साहू , गगन कुमार , मेहुल प्रसाद , राजकुमार तलेजा,बादल सिंह, दीपक नंदा , भोलू,उर्मिला चौधरी , पूनम जयसवाल , अर्चना मिर्धा, बेबी गाड़ी , स्वपना चटर्जी , शुभाशीष चटर्जी , आकांक्षा वर्मा , अंशु तिवारी, नीना देवी , समीक्षा शर्मा, कुमकुम गुप्ता , राम सिंह , आरती बागची. नीरा देवी. मीनू देवी. रानी देवी. रंजीता पांडे.साक्षी, दिग्विजय,पीहू ,मेधा, मीरा देवी मोनिका रानी, प्रियांजलि, अमन कुमार समेत कई महासमिति के सदस्य उपस्थित रहे।
बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर
दुमका के बाद पालामू में भी गैंग रेप की घटना सामने आयी(पूरा पढ़े)
पलामू बिश्रामपुर थाना
ऑर्केस्ट्रा कलाकार के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है… नशीली दवा खिलाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया गया है। पलामू बिश्रामपुर थाना में मामला दर्ज गाड़ी में कलाकार के साथ गैंग रेप की घटना सामने आयी है पीड़ित छत्तीसगढ़ की रहने वाली है पुलिस ने दो आरोपी को पकड़ा है मामले की जाँच जारी है पीड़िता ने चार लोगो पर आरोप लगाया है आपको बता दें शुक्रवार रात भी झारखंड में एक सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया था विदेशी महिला के साथ दुमका में
हजारीबाग// डेंटल डॉक्टर राजकुमार ने अपनी दो बेटियों को दिया जहर, दोनों बेटियों की मौत के बाद डॉक्टर ने खुद हाथ का नस काटकर किया आत्महत्या। पुलिस जुटी जाँच में
हजारीबाग// डेंटल डॉक्टर राजकुमार ने अपनी दो बेटियों को दिया जहर, दोनों बेटियों की मौत के बाद डॉक्टर ने खुद हाथ का नस काटकर किया आत्महत्या।कटकमदाग पुलिस जुटी जाँच में, मामला रामनगर विष्णुपूरी मोहल्ला की सभी मृतकों की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शेख़ भिखारी हॉस्पिटल
dumka तुम्हें इंटरव्यू देकर भारत की छवि नहीं बिगाड़ सकती
महिला बाइक राइडर ने बरखा दत्त को धोया, दुमका गैंगरेप पर कहा तुम्हें इंटरव्यू देकर भारत की छवि नहीं बिगाड़ सकती देखे क्या बोला कंचन ने बरखा दत्त को दुमका विदेशी महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में इस पर कंचन ने रिप्लाई किया, “एक महिला सोलो राइडर होने के नाते ये मेरा निजी रोष है जो मैंने सोशल मीडिया पर जाहिर किया। मैं जानती हूँ तुम मेरा इंटरव्यू क्यों लेना चाहती हो। सॉरी मैं रूचि नहीं लेती आपके मीडिया हाउस को कंटेंट देने में, जिससे मेरे महान देश भारत की छवि बिगड़े। मेरा बायो देखो जिस पर साफ लिखा है- राष्ट्र सर्वप्रथम। इस मामले में अब तक तीन लोग ही पकड़े जा चुके है और चार लोग फ़रार है पुलिस लगातार छापामारी कर रही है पकड़े गये युवकों का नाम प्रदीप किस्कु, राजन मरांडी, और सुखलाल हेंब्रोम है इन तीनों को न्यायिक हिरासत में कल ही भेज दिया गया था इस घटना को लेकर कंचन बहुत दुखी है इस मामले में
स्पेनिस महिला बाइकर से सामूहिक बलात्कार के मामले में झारखंड की बाइकर कंचन ने खेद जताया और न्यूज़ राँची से बात कर अपनी बात रखी
झारखंड की बाईकर गर्ल कंचन उगुरसैंडी ने इस घटना पर खेद जताया है और दोषीयों को तुरंत गिरफ्तार कर कठोर कारवाई की मांग की है| कंचन ने कहा कि बिहार बंगाल और झारखंड को छोड़ उसने पुरे उत्तर भारत मे सोलो राईड की है उसे कहीं कोई समस्या नई आई| झारखंड जैसे राज्य में लॉ ऑर्डर बडी समस्या है | हमारे झारखंड मे महिला सुरक्षित नही है| न्युज रांची से बात करते हुवे कंचन ने आगे बताया कि कुछ माह पहले झारखंड टुरिज्म के एक अफसर ने बाइक से झारखंड को एक्स्प्लोर करने का न्योता दे रहे थे जिसे कंचन ने यह कहकर मना कर दिया था किउसे अपने घर झारखंड में अकेले घूमने में डर लगता है
रोबिन मिंज बाइक दुर्घटना में हुए चोटिल
रोबिन मिंज दुर्घटना में चोटिल गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज़ की मामूली रूप से सड़क हादसे में लगी चोट रोबिन का शनिवार को हुआ था एक्सीडेंट उनकी बाइक सामने आ रही बाइक से टकरा गई थी रांची हवाई अड्डे पर सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करने वाले रॉबिन के पिता फ्रांसिस ने बताया कि उनका बेटा अब ठीक है। ये मामूली चोट है और कोई गंभीर बात नहीं है। वो ठीक हो रहे है। कुछ दिन पहले ही झारखंड के खेल मंत्री हाफ़िज़ुल हसन ने रोबिन मिंज को सम्मानित किया था और एक महँगी घड़ी भी गिफ्ट किया था धोनी ने रॉबिन के पिता से वादा किया था कि अगर आईपीएल 2024 की नीलामी में कोई रॉबिन को नहीं खरीदेगा तो चेन्नई सुपर किंग्स उन्हें खरीद लेगी. मिंज के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने बोली भी लगाई. इस फ्रेंचाइजी ने बोली को 1.20 करोड़ तक खींचा लेकिन फिर छोड़ दिया. बाद में मुंबई इंडियंस, गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद ने भी रोबिन मिंज के लिए बोली लगाई. अंत में गुजरात ने बाजी मार ली. गुजरात ने 3.60 करोड़ रुपये की कीमत में उन्हें खरीदा है.
Kalpana Soren meet father in law shibu Soren and mother in law on her birthday
अपने जन्मदिन पर कल्पना सोरेन जी ने अपने ससुर दिशोम गुरु माननीय शिबू सोरेन और अपनी सास से आशीर्वाद लिया और अपने सोशल मीडिया में पोस्ट किया और बताया कल वो गिरीडीह में जेएमएम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में में शामिल होने की आज्ञा ली सुबह ही वो हेमंत जी से जेल में मुलाक़ात की थी उन्होंने अपने परिवार के बारे में भी बताया मेरे पिता भारतीय सेना में थे। वह सेना से रिटायर हो चुके हैं। पिताजी ने सेना में रहकर देश के दुश्मनों का डटकर सामना किया। बचपन से ही उन्होंने मुझमें बिना डरे सच के लिए संघर्ष करना और लड़ना भी सिखाया।
झारखण्डवासियों और झामुमो परिवार के असंख्य कर्मठ कार्यकर्ताओं की मांग पर कल से मैं सार्वजनिक जीवन की शुरुआत कर रही हूं। जब तक हेमन्त जी हम सभी के बीच नहीं आ जाते तब तक मैं उनकी आवाज बनकर आप सभी के बीच उनके विचारों को आपसे साझा करती रहूंगी, आपकी सेवा करती रहूंगी।
विश्वास है, जैसा स्नेह और आशीर्वाद आपने अपने बेटे और भाई हेमन्त जी को दिया है, वैसा ही स्नेह और आशीर्वाद, मुझे यानी हेमन्त जी की जीवन संगिनी को भी देंगे।
जय जोहार!🏹
जय झारखण्ड!
हेमन्त है तो हिम्मत है!
झारखण्डझुकेगानहीं
~ कल्पना मुर्मू सोरेन
स्पेनिश महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामलाआरोपियों को झारखंड के दुमका कोर्ट में लाया गया।
स्पेनिश महिला से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामला: मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को झारखंड के दुमका कोर्ट में लाया गया। आरोपी का नाम राजन मरांडी, प्रदीप किस्कू, सुखलाल हेम्ब्रम है।मामले में कई आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ़्त से बाहर पुलिस द्वारा लगातार छापामारी की जा रही हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में बाइक टूर पर निकली एक स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. यह घटना शुक्रवार देर रात की है. जानकारी के मुताबिक, स्पेनिश महिला अपने पति के साथ बाइक पर निकली थी. वह दुमका होते हुए भागलपुर की ओर जा रही थी. इसी क्रम में वह हंसडीहा बाजार से पहले एक सुनसान जगह पर रात करीब 12 बजे टेंट लगाकर सो गयी. इसी दौरान आसपास के कुछ युवक वहां पहुंचे और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. साथ ही महिला के साथ मारपीट भी की पुलिस द्वारा तीन लोगो को हिरासत में लिया आरोपियों की धर पकड़ के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है













