Google search engine
Home Blog Page 60

रांचीसहायक अवर निरीक्षक से पुलिस अवर निरीक्षक में प्रोन्नत करते हुए 1132 पुलिस अवर निरीक्षकों का हुआ पदस्थापन।

0

देखें लिस्ट कौन कहां गया :-

पंडरा डबल मर्डर केस राँची पुलिस ने अपराधियों को पकड़ा

0

पंडरा ओ०पी० अन्तर्गत दिनांक-21.02.24 को संध्या 07:30-08:00 बजे के करीब जनक नगर रोड न0-04 हेहल में बिरसा उरॉव और उसकी तीसरी पत्नी सोनी मुण्डा को अज्ञात अपराधियों के द्वारा घर के आँगन में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उसके बाद इस घटना के उद्भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक (नगर) राँची के दिशा निर्देश में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली राँची के नेतृत्व में एक एस०आई०टी० टीम का गठन किया गया। इसके बाद एस०आई०टी० टीम के द्वारा सभी बिन्दुओं पर गहराई से अनुसंधान किया गया तो इस काण्ड के मृतक बिरसा उरॉव के छोटी बेटी अनिमा टोप्पो के दोस्त (प्रेमी) राम मुण्डा (नागपुरी एल्बम हिरो) पे० बंधना मुण्डा सा०-तिलता पाहन टोली थाना-रातु के द्वारा डबल मर्डर (बिरसा उरॉव और सोनी मुण्डा) काण्ड में गोली मारकर घटना कारित किये जाने की सूचना प्रकाश में आयीइसके बाद राम मुण्डा से घटना के बारे में पूछताछ किया गया तो इनके द्वारा बताया गया कि ये मृतक बिरसा उरॉव के छोटी बेटी अनिमा टोप्पो से पिछले 6-7 वर्ष से प्रेम प्रंसग करता है और दोनो शादी करना चहता था। इस संबंध में राम मुण्डा के द्वारा अपनी शादी का प्रस्ताव अनिमा टोप्पो के पिताजी स्व० बिरसा उरॉव से रखा। परन्तु बिरसा उरॉव शादी के लिए राजी नहीं हुआ और अपनी बेटी को राम मुण्डा से बातचीत कराना बंद करा दियाफिर भी बिरसा की बेटी अनिमा और राम मुण्डा छुप-छूप कर बातचीत करता था और मिलता था। इस बात की जानकारी बिरसा उरॉव को हुआ तो बेटी को मारपीट करने लगा और राम मुण्डा को भी पूरे परिवार के साथ जान मारने का धमकी देने लगा और लगातार राम मुण्डा को परेशान करने लगा। इस पर राम मुण्डा के द्वारा बिरसा उरॉव को रास्ता से हटाने की योजना बनाया। इसके अनुसार राम मुण्डा के द्वारा 50,000/ रूपया में अलाउद्दीन अंसारी से एक देशी ऑटोमेटिक पिस्टल और एक देशी कट्टा तथा 18 जिन्दा गोली खरीदा और घटना की शाम घटनास्थल के पीछे स्थित खेत एवं खुले क्षेत्र की ओर से बिरसा उरॉव के घर गया तो घर में देखा कि बिरसा उरॉव ऑगन में कुर्सी में बैठा हुआ है और उसकी पत्नी सामने में ही चूल्हा में सब्जी बना रही है। इस पर राम मुण्डा नजदीक जाकर पीछे से बिरसा उरॉव को सिर में गोली मार दिया, इसके बाद तीन चार राउण्ड और उसके उपर फायरिंग कियाये सब देखकर बिरसा की पत्नी चिल्ला कर राम मुण्डा को पकड़ने लगी तो राम मुण्डा के द्वारा उसके उपर भी 2-3 राउण्ड फयरिंग किया गया, इसके बाद पीछे के रास्ते खेत होते हुए रातु तिलता की ओर भाग गया और भागने के कम में एक देशी ऑटोमेटिक पिस्टल को नाला में फेंक दिया और दूसरा देशी कट्टा और शेष बचे गोली को अलाउद्दीन अंसारी ईटकी को दे दिया। गिरफ्‌तार अभियुक्त राम मुण्डा के साथ अनुसंधान में निकली एस०आई०टी० टीम द्वारा अलाउद्दीन अंसारी को रवि स्टील, झिरी मोड़ के पास से देशी कट्टा एवं एक जिन्दा गोली के साथ गिरफ्‌तार किया गया।

जप्त सामान का विवरणी

  1. एक कार्बन कम्पनी का की पैड फोन
  2. एक छोटा डायरी जिसमे भिन्न भिन्न नम्बर लिखा हुआ
  3. एक होण्डा साईन बाईक नम्बर जे0एच0-01-ई0एल0-3615 एवं उसका चाभी 4.

गाड़ी में टॉगा हुआ नीला रंग के झोला में एक देशी कट्टा एवं 01 जिन्दा गोली 7.65 के0एफ० लिखा

गिरफ्तार व्यक्ति का नामः-

  1. राम मुण्डा (नागपुरी एल्बम हिरो) उम्र करीब 22 वर्ष पे० बंधना मुण्डा ग्राम-तिलता (पाहन टोली) थाना-रातु, जिला-राँची।
  2. अलाउद्दीन अंसारी पे० स्व० उस्मान अंसारी पता-टिगंरा टोली, गड़गाँव थाना-ईटकी जिला-राँची।

गुमला में डुमरी इलाक़े में 2 नाबालिग छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म(पूरा पढ़े)

0

गुमला में डुमरी इलाक़े में 2 नाबालिग छात्र के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार दोनों नाबालिग टांगीनाथ मेला देखने गई थी एक परिचित ने घर पहुँचाने की बात कह कर एक अर्धनिर्मित मकान में ले जाकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया परिवार के लोगो ने डुमरी थाना में मामला दर्ज किया तीनों अपराधी पुलिस के गिरफ़्त में है उनसे पूछताछ जारी है

घाघीडीह सेंट्रल जेल में पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार देर रात की छापेमारी

0

घाघीडीह सेंट्रल जेल में पुलिस-प्रशासन ने मंगलवार देर रात छापेमारी पश्चिम सिहंभूम और सरायकेला-खरसावां जिले के बड़े अपराधी और नक्सली बंद है। जेल से अपराध संचालित होने की सूचना मिलती रही है। जेल में बंद अपराधियों द्वारा गुर्गों की मदद से रंगदारी मांगते है और अपराध को अंजाम दिलवाते है।
जेलों में छापेमारी का मुख्य उद्देश्य अपराधियों के इसी नेटवर्क को तोड़ना है। छापेमारी में सभी थाना प्रभारी और डीएसपी शामिल थे।तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले छापेमारी अभियान में एक एक वार्ड और सेल को खंगाला गया। आतंकी अब्दुल रहमान कटनी और अब्दुल सामी के सेल की तलाशी ली गई। जेल में बंद कई कुख्यात अपराधियों के वार्ड की भी तलाशी ली गई।

मोटरसाईकिल की चोरी करने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाश, चोरों की गिरफ्तारी एवं कई मोटरसाईकिल बरामद

0

मोटरसाईकिल की चोरी करने वाले दो गिरोहों का पर्दाफाशचोरों की गिरफ्तारी एवं कई मोटरसाईकिल बरामद; चुटिया से चोरी गई मोटरसाईकिल 24 घंटे में बरामद

वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के आदेशानुसार वाहन चोरी की घटनाओं के रोकथाम एवं उद्भेदन हेतु सभी थाना प्रभारियों को सघन एवं प्रभावी एन्टीक्राईम चेकिंग तथा शामिल अपराधकर्मियों के गिरोह का पता लगाने हेतु सख्त निर्देश दिये गये हैजिसके आलोक में दिनांक 11.03.2024 को डेलीमार्केट थाना क्षेत्र में एन्टीक्राईम चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध वाहन चालकों को उनके वाहन सहित पकड़ कर पूछ-ताछ एवं संबंधित कागजात की मांग किये जाने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया तथा पूछ-ताछ के क्रम में

ज्ञात हुआ कि तीनों व्यक्ति बिहार के हैजो रोंची में रहकर मोटरसाईकिल चोरी का गिरोह बनाकर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाईकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैंपकड़े गये तीनों की निशानदेही पर लालपुर, काँके एवं अनगड़ा थाना क्षेत्र से कुल 06 (छः) मोटरसाईकिल, कई फर्जी नम्बर प्लेट एवं चोरी में प्रयुक्त होने वाले औजार बरामद किये गये तथा इस संबंध में डेलीमार्केट थाना कांड संख्या-07/2024, दिनांक-11.03.2024, धारा 379/414/465/468/471/473/474 भा०द०वि०दर्ज किया गया हैसाथ हीं इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं छापामारी की कार्रवाई की जा रही है

उल्लेखनीय है कि इस कांड में गिरफ्तार मारवाड़ी कॉलेज का छात्र सूरज कुमार, मुख्य सरगना हैने बताया गया कि वह You-Tube पर बाईक चोरी का तरीखा सीखा थाइसी क्रम में दिनांक 10/11-03-2024 की रात्रि मे वादी विकास कुमार सिंह की यमाहा FZ

रजिस्ट्रेशन नं०-JH01DE-6157 के चोरी होने की शिकायत प्राप्त होने पर चुटिया थाना काण्ड संख्या-54/2024 दिनांक 11/03/2024 धारा-379 भा० द० वि० दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी किये गये मोटरसाइकिल को 1विटु कुमार उम्र 21 वर्ष पिता देव कुमार शर्मा पता द्वरिकापुरी रोड नं०-03, थाना चुटिया जिला राँची 2आदित्य शर्मा उम्र 19 वर्ष पिता राज कुमार शर्मा पता खिजुरिया तलाब के सामने द्वारिकापुरी रोड नं0-03 थाना चुटिया जिला राँची के पास से कृष्णापुरी रोड़ नं०- 01ए बरामद किया गयापूछ-ताछ के क्रम में उक्त दोनो अपराधकर्मियों के द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया हैवाहन चोरी के इस गिरोह में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं छापमारी की कार्रवाई की जा

रही हैरॉची पुलिस, वाहन चोरी गिरोह की गिरफ्तारी एवं चोरी गये वाहनों की बरामदगी की दिशा में

कार्य योजना के तहत् प्रयासरत हैगिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-

(डेलीमार्केट थाना कांड संख्या-07/2024)

  1. सूरज कुमार, उम्र करीब 20 वर्षपिता- विजय कुमार गप्ता, पता भगहर बाराचट्टी, जिला-

गया (बिहार),

  1. कौशलेन्द्र कुमार, उम्र 21 वर्षपिता कारू यादव, पता- ग्राम छज्जापुर, थाना- तेलहारा,

जिला-नालंदा (बिहार),

3तौफिक आलमउम्र- स्व० मईमुल राय, पता- गेगदा, थाना बासल, जिला- रामगढ़

(चुटिया थाना काण्ड संख्या-54/2024)

1विटु कुमार उम्र 21 वर्ष पिता देव कुमार शर्मा पता द्वरिकापुरी रोड नं0-03थाना चुटिया जिला राँची 2. आदित्य शर्मा उम्र 19 वर्ष पिता राज कुमार शर्मा पता खिजुरिया तलाब के सामने द्वरिकापुरी रोड नं0-03 थाना चुटिया जिला राँची

बरामद समानों की विवरणी :-

(डेलीमार्केट थाना कांड संख्या-07/2024)

  1. बुलेट-03 अदद्-रजि० नं0-JH01 BN 2687, JH01DF0386, BR02AE6821, 2
  • होण्डा एस०पी० साईन मोटरसाईकिल-01 अदद् रजि० नं०- BR24V 5194,

3- डोमिनार मोटरसाईकिल-01 अदद् रजि० नं०- MH05FL7362, 4. पल्सर मोटरसाईलि-01 अदद् रजि० नं०- BR31AC8471 5-लॉक तोड़ने का समान,

  1. फर्जी नम्बर प्लेट-01 अदद्, (चुटिया थाना काण्ड संख्या-54/2024)
  2. चोरी की गई यमाहा FZ रजिस्ट्रेशन नं०- JH01DE-6157
  3. मोबाइल फोन-01,

विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर रेड

0

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के रांची स्थित सरकारी आवास और बड़कागांव आवास एवं उनके करीबी शशि भूषण सिंह सहित अन्य के घर एक साथ ईडी का छापा।हजारीबाग में भी छापेमारी की गई है। जिसमें विधायक अंबा प्रसाद के साथ-साथ उनके करीबी रिश्तेदारों के ठिकाने शामिल है। इसमें चाचा धीरेंद्र साव, करीबी राजेन्द्र साव और राजू साव के छह ठिकाने शामिल हैं।बिरसा चौक के पास हजारीबाग सदर के सीओ शशिभूषण सिंह के घर भी ईडी की छापेमारी चल रही है।ED ने 17 जगहों पर छापेमारी की है। इनमें बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के रांची के धुर्वा स्थित आवास पर छापेमारी की गई है। साथ ही बड़कागांव में उनके आवास पर भी टीम पहुंची है। यह छापेमारी कई केस से जुड़ी बताई जा रही है।

तमाड़ थाना क्षेत्र में नहर किनारे मिली प्रेमी जोड़े की लाश(पूरा पढ़े)

0

तमाड़ थाना क्षेत्र में नहर किनारे मिली प्रेमी जोड़े की लाश बांडवा गांव में सोमवार को नहर के किनारे युवक-युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। इनकी पहचान इसी गांव के प्रह्लाद लोहरा (22) और संगीता कुमारी (18) के रूप में हुई है।लाशें जिन परिस्थितियों में बरामद की गई हैं, उससे यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। संभवतः दोनों ने जहर खाकर जान दी है। वैसे पुलिस हर तरह की संभावनाओं पर जांच कर रही है। दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

झारखंड विधानसभा पहुंचे BJP के सभी विधायकगण

0

झारखंड विधानसभा पहुंचे BJP के सभी विधायकगण झारखंड में राज्यसभा सांसद को लेकर 02 सीटों पर चुनाव होना तय हुआ है, जिसे लेकर भाजपा के शीर्ष नेता सहित विधायकगण डॉक्टर प्रदीप वर्मा के समर्थन में नामांकन के लिए झारखंड विधानसभा पहुंचे है।

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन(पूरा पढ़े)

0

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन कार्यालय के सभागार कक्ष में किया गया जिसमें जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी ओपी प्रभारी अंचल निरीक्षक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नगर उपस्थित रहे .

अपराध नियंत्रण के अलावे स्वतंत्र निष्पक्ष और शांतिपूर्वक लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न कराना गोष्ठी का मुख्य विषय रहा ।अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों का डेटाबेस तैयार करने फिरारियो और अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी ,लंबित वारंट एवं कुर्की का निष्पादन,आदतन अपराधियों के विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध निरोधात्मक करवाई, अवैध आग्नेयास्त्र रखने , मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों आदि के विरुद्ध कारगर कार्रवाई के लिए भी निर्देश दिए गए ।

रांची पुलिस विशेष एवं सघन अभियान चल करके अपराधियों के विरुद्ध एक साथ चौतरफा कार्रवाई करेगी
अभियोजन की प्रक्रिया को चुस्त दुरुस्त करने और आरोपियों को सजा दिलाने हेतु गवाहों को ससमय न्यायालय में ले जाने के लिए सभी पदाधिकारियों को विशेष ध्यान देने के लिए निर्देशित किया गया ताकि किसी भी अपराधी को प्रक्रियागत कमी का लाभ न मिल सके।
#सामान्य अवधि के अतिरिक्त आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत अवैध नशीले पदार्थ एवं मादक पदार्थ के तस्करी एवं उपयोग पर प्राप्त होने वाले जन शिकायत एवं आसूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई हेतु जिला नियंत्रण कक्ष के अंतर्गत स्पेशल रिस्पांस टीम का गठन किया गया ।

शहर के प्रत्येक मोहल्ले को बीट में बांटने का निर्णय लिया गया ताकि पदाधिकारियों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जा सके एवं बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों की पहचान भी हो सके ।प्रत्येक बीट के लिए प्रभारी पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किया जाएगा ।उस बीट पर अपराध नियंत्रण की दृष्टि से सजगता रखना, प्रभावी गश्ती को सुनिश्चित करना एवं आसूचना इकट्ठा करना उसे बीट के प्रभारी पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी होगी। सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिया गया कि यह बीट सिस्टम तीन दिन के अंदर लागू करें
ग्रामीण इलाकों में दो-तीन पंचायत को मिलाकर एक पुलिस नोडल पदाधिकारी बनाया जाएगा जिसका कार्य स्थानीय जनप्रतिनिधि से संपर्क रखना , आसूचना संकलन करना तथा अपराध की रोकथाम करना एवं उसे क्षेत्र में सक्रिय अपराधी को पकड़ने का रहेगा ।

#रात की गश्ती के दौरान गश्ती दल ने किस-किस की चेकिंग की यह गशती पंजी में संधारित करना होगा ताकि वरीय पदाधिकारी जांच कर पाए की गश्ती पदाधिकारी चुस्ती से काम कर रहे हैं अथवा नहीं।

वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान कल से चलेगा। जो अभियुक्त फरार हैं उनके घर की कुर्की जबती का विशेष अभियान चलाया जाएगा।
केवल मार्च महीने में 30 अपराधियों को जिला बदर करने का करने के लिए चिन्हित किया गया जिसका प्रस्ताव एक सप्ताह के अंदर उपायुक्त को भेजा जाएगा

शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए भी कई निर्देश दिए गए ताकि सड़क के दोनों किनारे को अतिक्रमण से मुक्त किया जा सके। इस हेतु नगर निगम के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया । चोरी के वाहन का उपयोग अपराध के लिए ना हो इसलिए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा । असुविधा से बचने के लिए सभी वाहन मालिकों से अपील किया गया कि वह अपने कागजात आवश्यक अपने साथ रखें ।

न्यूज/रांची रातु थाना क्षेत्र में घर में घुसकर दिन-दहाड़े भीषण डकैती और लूटपाट

0

पढ़े खबर :-
रातु थाना क्षेत्र के अस्थापुरम पीरा में रिटायर्ड सीoसीoएल कर्मी प्रमोद कुमार पाण्डेय के घर परिवारजनों को बंधक बनाकर हथियार बंद अपराधियों ने दिया घर में रखे गहना/जेवर (कीमत करीब 20 लाख) सहित कीमती सामान लेकर फरार हुए अपराधी। बंधक हुए परिवार का कहना है कि अपराधी पिस्टल, चाकू और अन्य हथियार साथ लेकर आए थे । पुलिस और FSL की टीम पहुंचकर जांच कर रही है।फिलहाल किसी भी अपराधी का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है। हथियार के बल पर हुई डकैती कांड से पूरा पांडे परिवार और आसपास के लोग दहशत में है।