Google search engine
Home Blog Page 6

चुटिया पाँच मोबाइल चोर पकड़े गए दर्जन भर मोबाइल बरामद (पूरा देखे)

0

पुलिस उप महा निरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची द्वारा लगातार हो रही मोबाइल छिनतई के घटनाओं के रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त हुआ था। दिनांक-29.08.2025 को सूचना प्राप्त हुई थी की राची रेलवे स्टेशन के पास एक काला अपाची मे सवार दो अपराधकर्मी राहगीरों से मोबाइल छिनतई का प्रयास किये है। इस संबंध में सनहा दर्ज करते हुए सनहा का सत्यापन सीसीटीवी फुटेज एवं विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा था। कल दिनाक-30.08.2025 को रात्रि गश्ती के क्रम में एक बाइक पर सवार दो लोगों को संदिग्ध स्थिति में देखा गया जिनके बाइक का नंबर प्लेट पर सेलोटेप चिपकाया हुआ था, सत्यापन के दौरान बाइक सवार दो लड़कों को पकड़ा गया जिनके द्वारा बताया गया कि इनका एक ग्रुप है जिसमे चार-पांच लोग शामिल है तथा ये लोग गाड़ी के नबर प्लेट में सेलोटेप लगाकर गाड़ी का नंबर छुपाकर तथा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते है, तथा छिनतई का मोबाइल फोन को चटकपुर स्थित अमन मोबाइल, शांप में बेचते हैं। इनके पास से छिनतई किया हुआ चार मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची एवं पुलिस अधीक्षक, नगर, रांची के निर्देशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक नगर, राची के नेतृत्व में इस छिनतई ग्रुप के अन्य सदस्यों के विरुद्ध छापामारी किया गया जिसमे इस ग्रुप के अन्य दो सदस्यों को छिनतई किया गया मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया एवं छिनतई का मोबाइल खरीद बिक्री करने वाले दुकानदार को भी छिनतई के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।

जप्त प्रदर्श की विवरणी

  1. मोबाइल फोन
  2. नीला रंग का टेकनो कंपनी का मोबाइल आईएमआई नंबर-355526511407863
  3. रियल मी स्काई ब्लु कलर का मोबाइल आईएमआई नंबर-862140052755999
  4. डीप स्काई ब्लु कलर का रेडमी कंपनी का मोबाईल आईएमआई नंबर-863716056190504
  5. काल रंग का रीयल मी कंपनी का मोबाइल आईएमईआई नंबर 864720060054572
  6. इन्फलिक्स कंपनी का काला रंग का मोबाइल आईएमईआई नंबर 35680536715124
  7. रियल मी कंपनी का गोल्डेन रंग का मोबाइल आईएमईआई नंबर 860373062391917
  8. सैमसंग कंपनी का काला रंग का मोबाईल आईएमईआई नंबर 356414818994140
  9. रियल मी कंपना का ग्रे कलर का मोबाइल आईएमईआई नंबर 860373063197339
  10. पोको कपनी का काला रंग का मोबाईल आईएमईआई नंबर-86573068572466
  11. सैमसग कपनी का स्काई ब्लु रंग का मोबाइल आईएमईआई नंबर-355692119583339
  12. रियल मी कंपनी का बैगनी रंग का मोबाइल आईएमईआई नंबर 865193071423310
  13. रियल मी कंपनी का काला रंग का मोबाइल आईएमईआई नंबर 862448056387853
  14. रियल मी नीला रंग का मोबाइल आईएमईआई नंबर 863519057546835
  15. वीवो भी-20 काला रंग का मोबाइल आईएमईआई नंबर 860430051886255
  16. वीवी भी-16 गोल्डेन रंग का मोबाइल आईएमईआई नंबर 862207066350072
  17. रियल मी क्रीम कलर आर०एम०एक्स 5056- आईएमईआई नंबर 861491075958115

अन्य विभिन्न कपनी का आठ मोबाइल फोन – कुल 24

  1. होन्डा एक्टिवा स्कुटी

रजिस्ट्रेशन नंबर- JH 01 EC7382 का नंबर प्लेट लगाया हुआ, चेसिस नंबर- ME4JK156NPW425170

वास्तविक नंबर- JH01FK2926

  1. छिनतई में प्रयुक्त अपाची मोटरसाईकल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- JH01BM6767

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. आदित्य सिंह उम्र 21 वर्ष, पिता स्व० विजय सिंह पता- पिस्का मोड़, ओझा मार्केट, थाना-पंडरा, जिला- रांची
  2. विकास कुमार, उम्र-22 वर्ष पिता- दामोदर महतो, पता- पिस्का मोड़, ओझा मार्केट, थाना-पंडरा, जिला- रांची
  3. कुणाल महतो उर्फ कुणाल रावत, उम्र-19 वर्ष, पिता- स्व० रामप्रवेश महतो, पता- पिस्का मोड़, ओझा मार्केट, थाना-पंडरा, जिला- रांची
  4. सौरभ चौधरी, उम्र-20 वर्ष, पिता- चिंटु चौधरी, पता- रातु रोड, इंद्रपुरी, थाना-सुखदेवनगर, जिला- रांची
  5. अमन कुमार, उम्र-25 वर्ष, पिता- रमेश मिस्त्री, पता- चटकपुर, थाना-रातु, जिला- रांची।

अरगोड़ा ऑटो से चैन छीनने वाले पुलिस के गिरफ्त में चैन बरामद (पूरा देखे)

0

प्रसंग- अरगोडा थाना कांड सं0-181/2025, दिनांक-29/08/2025, धारा-309 (4) BNS

दिनांक-29/08/2025, को पूनम सहाय उम्र 60 वर्ष पति प्रवीण कुमार सहाय पता मकान सं0-169 न्यू ए.जी. को-ओपरेटिव कालोनी थाना अरगोड़ा जिला राँची के टंकित आवेदन के आधार पर बताया गया कि दिनांक 29/08/2025 को शाम 6.50 बजे अपने घर से DAV कपिलदेव मैदान के पास स्थित दुकान से सामान खरीदने के बाद वापस अपने घर DAV कपिलदेव मैदान के बगल वाले रास्ते से जा रही थी कि मैं न्यू ए. जी. को-ओपरेटिव कालोनी स्थित अपने घर के दरवाजे के पास पहुंची तभी अचानक दो लड़का मेरे सामने आ गया और मुझे घेर लिया। उसमे से एक लड़का मेरा गला मे पहना हुआ सोने का चौन को झटका देकर छिन लिया और दोनो लड़का सोने का चैन को लेकर भागने लगे। उन दोनो को भागते देख मैं जोर जोर से चिल्लाने लगी। भागने के क्रम में एल लड़का जो काला ब्लू चेकदार शर्ट एवं ब्लू रंग का जींस पहना हुआ था जो टेम्पू रजि० नं०- JH01EP7860 से भाग गया। परन्तु दूसरा लड़का जो सफेद रंग का हाफ टी-शर्ट एवं ब्लू रंग का जींस पहना हुआ था उसे वहाँ उपस्थित लोगों ने दौड़ाकर उसको पकड़ लिया तथा वहाँ उपस्थित लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी बीच पुलिस एवं गस्ती दल त्वरित कार्रवाई करते हुए वहाँ पहुँची और पकड़ाये उस लड़के को अपने हिरासत में लेकर दो स्वतंत्र गवाहों के समक्ष पुलिस के द्वारा उसका तलाशी लिया गया तो उसके पैंट के दाहिने पैकेट मे से लुटा हुआ सोने का चैन बरामद हुआ । तदपश्चात पकड़ाये व्यक्ति से नाम/पता पुछने पर अपने नाम मो० आजाद उर्फ मो० शेरू उर्फ आजाद, उम्र-34 वर्ष, पिता मो० ईशाक उर्फ मो० मुस्ताक, पता-पिस्का नगडी, टिकरा टोली हाई स्कूल के पास, थाना-नगड़ी जिला राँची बताया तथा भागने वाले व्यक्ति का नाम मो० मुजफ्फर पिता- मो० आशिक पता- ढिपाटोली थाना पुन्दाग ओ०पी०, जिला राँची बताया। पकड़ाये व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई हेतु थाना लाया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा घटना स्थल से भागे हुए दूसरे अभियुक्त मो० मुजफ्फर पिता- मो० आशिक पता ढिपाटोली थाना पुन्दाग ओ०पी०, जिला राँची को त्वरित कार्रवाई करते हुए चापू टोली चौक से हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। पुछताछ के क्रम में मो० मुजफ्फर के द्वारा घटना में अपनी संलिप्ता को स्वीकार किया गया घटना में प्रयुक्त टेम्पू रजि० नं०- JH01EP7860 को जप्त किया गया तथा संलिप्त दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विवरणी निम्न प्रकार है:-

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

  1. श्री ब्रह्मदेव प्रसाद, पु०नि० सह थाना प्रभारी अरगोड़ा।
  2. पु०अ०नि० अजीत कुमार वर्मा, अरगोड़ा थाना।
  3. पु०अ०नि० पिंटु कुमार, अरगोड़ा थाना।
  4. पु०अ०नि० आनन्द कुमार साह, अरगोड़ा थाना।
  5. टाईगर 09 स०अ०नि० गंगा महतो,
  6. टाईगर 09 आरक्षी 1670 तेजबहादुर सिंह
  7. आरक्षी सुबल प्रवेश टोप्पो
  8. पुलिस 3731 सुशील मिंज

बरामद सामानों का विवरण

1.10 ग्राम सोने की चौन

  1. CNG टेम्पू

झारखंड बिहार पश्चिम बंगाल का कुख्यात गैंगस्टर ऋषभ उर्फ सनी सिंह पर हुआ आरोप गठित

0

झारखंड बिहार पश्चिम बंगाल का कुख्यात गैंगस्टर ऋषभ उर्फ सनी सिंह पर हुआ आरोप गठित एटीएस की विशेष अदालत ने किया आरोप गठित 2023 दिल्ली से हुई थी गिरफ्तारी पाँच साल से था फरार इस पर हत्या रंगदारी आर्म्स एक्ट के कई संगीन मामलो आरोप है

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से करोड़ो का नकली नोट बरामद दो गिरफ्तार (पूरा पढ़े)

0

दिनांक 22.08.2025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक महोदय-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बिहार से आने वाली चन्द्रलोक बस से जाली नोटो की एक बड़ी खेप आ रही है तथा उसे प्राप्त करने हेतु कुछ आदमी आयेगें उसकी गिरफ्तारी व बरामदगी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात आदेशानुसार पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा पु०नि०-सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर की अगुवाई में त्वरित कार्रवाई करने हेतु प्रस्थान किया। रातु रोड स्थित न्यू मार्केट चौक के नजदीप शुलभ शौचालय के पास चन्द्र लोक बस आयी सारे पैसेंजर उतरने के कुछ देर बाद उसी जगह एक सफेद रंग की हुण्डई कार आयी। बस से उतार कर तीन पेटी कार में रखा। कार में रखते ही छापामारी दल द्वारा कार सवार को रोक कर कार में रखे कार्टुन को चेक किया तो उसमें पाँच पाँच सौ रूपये का नकली नोट बंडल पाया। एक कार्टुन को खोल कर देखने में उसमें 42 बंडल उसमें 20 बंडल 300 पीस जाली नोट तथा 22 बंडल 350 पीस जाली नोट पाया गया। पूछताछ में ज्ञात हुआ है कि एक संगठीत अपराधिक गिरोह के द्वारा इसका संचालन किया जाता है जिसका मुखिया नीरज कुमार चौधरी जो दिल्ली का है, उसके द्वारा फोन तथा व्हाट्सअप के माध्यम से गिरफ्तार मो० साबीर उर्फ राजा, साहिल कुमार उर्फ करण के पास ग्राहकों को भेजते है। इस गिरोह के द्वारा नकली नोटों के बंडल के उपर एवं नीचे में एक- एक असली नोट डालकर शेष नकली नोट रखते है और इसके बदले ग्राहको से 40,000/- रुपया से 50,000/- रुपया लेते है। तथा इस जाली नोट के कारोबार में 20 से 30 प्रतिशत कमीशन के तौर पर इन्हे दिया जाता है। यह संगठित अपराधिक गिरोह के द्वारा नकली नोटों को बाजार में खपाने का काम करते है। इस गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी की गयी है तथा अन्य सदस्यों का सत्यापन एवं छापामारी किया जा रहा है।

गिरफ्तारी व्यक्ति का नामः-

  1. मो0 साबीर उर्फ राजा, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता मो० असलम, सा०- नूर नगर, हरमु बायपास रोड, थाना अरगोड़ा जिला राँची
  2. साहिल कुमार उर्फ करण, उम्र करीब 32 वर्ष, पिता कैलाश मंडल, सा०- हरमू हाउसिंग कॉलोनी एल०एफ० क्वार्टर नंबर- 60, थाना अरगोड़ा जिला राँची

बरामद सामानों की सूची

  1. एक कार्टन में 42 बंडल पाँच सौ का जाली नोट जिसमें 42 बंडल में से 20 बंडल में 300 पीस जाली नोट तथा

22 बंडल 350 पीस जाली नोट ।

  1. जाली नोट को दो कार्टुन में पैक।
  2. विभिन्न कंपनी का दो मोबाईल।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी / पुलिस कर्मा का नाम-

1 श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली राँची।

  1. श्री कृष्णा कुमार साहू, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  2. पु०अ०नि० पिंकी कुमारी साव, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  3. पु०अ०नि० बबलू बेसरा, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  4. स०अ०नि० श्री चौधरी, सुखदेवनगर थाना, राँची।
  5. स०अ०नि० रविन्द्र दास, सुखदेवनगर थाना, राँची।

हटिया जन्माष्टमी पूजा समिति के द्वारा भव्य काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया

0

प्रेस विज्ञप्ति
हटिया जन्माष्टमी पूजा समिति के द्वारा भव्य काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया
हटिया में डीआरएम ऑफिस के सामने हटिया रेलवे कॉलोनी के परिसर में बने पूजा पंडाल में 6 दिवसीय कृष्णा जन्म जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा रहा है जिसमें श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया कार्यक्रम अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ,सचिव चंदन यादव वरीय अध्याय अध्यक्ष डॉ रजनी शर्मा के आयोजन संयोजन में भव्य काव्य महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी का राधे नाम अंग वस्त्र, मोमेंटो तथा पुष्प पौधा प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ रजनी शर्मा ने मधुर स्वर में सरस्वती वंदना के द्वारा किया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी काव्य महोत्सव में रांची के आमंत्रित वरिष्ठ कवयित्री कवि सम्मेलन अध्यक्ष डॉ सुरिंदर कौर नीलम ने जब मुरली बजी नटखट श्याम की, राधे राधे हवाओं में होने लगी की प्रस्तुति दी तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।सदानंद सिंह यादव ने देश प्रेम पर आधारित मुक्तक तथा सोहर गीत की प्रस्तुति दी, पुष्पा सहाय गिन्नी ने कृष्ण प्रेम और विरह की अभिव्यक्ति कविता के माध्यम से प्रस्तुत करके मंच को मोहित किया । सचिन शर्मा ने हवाईन गिटार के साथ शिव भजन और एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी जिससे पूरा मंच झूम उठा। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर रजनी शर्मा चंदा ने कन्हैया तेरी बंसी पर मैं बलिहारी जुग जुग जियो मेरे बांके बिहारी सुना कर मंच को मंत्र मुग्ध कर दिया । जमशेदपुर से आई निवेदिता श्रीवास्तव गार्गी ने कृष्ण भक्ति और प्रेम से ओत-प्रोत रचना की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी। सविता सिंह मीरा ने गजल “वह देखे थे ऐसे की देखे नहीं है ,तो हम भी उन्हें देखकर भी ना देखे” सुनाया ,डॉ अरबिंद कुमार तिवारी ने ओज पूर्ण वाणी में शानदार प्रस्तुति दी, जादूगोड़ा से आए कृष्णा “आज़मगढ़ी” ने मधुर स्वर में ग़ज़ल सुनाया अल्फाजों से फिर कहां बात होगी, दोनों की आंखों से बरसात होगी। कार्यक्रम में मशहूर इनफ्लुएंसर शुभम सुदेव तथा उनकी माताजी का भी आगमन हुआ , यूट्यूब तथा सोशल मीडिया के द्वारा भक्ति भाव को जागने तथा धर्म ग्रंथो के अध्ययन के लिए प्रेरित करने वाले मणिकांत तथा भीष्म सिंह जो आहारज एडिटर प्रत्युश बिहार दैनिक के चेयरमैन हैं इस सभी को मंच के द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की और सभी को शुभकामनाएं दी। श्री कृष्ण पूजा पंडाल में महा भोग का आयोजन किया गया था जिसका सभी ने प्रसाद स्वरूप आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल करने में कार्यकारिणी टीम के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।मेला परिसर में उपस्थित सैकड़ो श्रोताओं ने कवि सम्मेलन का आनंद लिया।

डॉ रजनी शर्मा

खादगढ़ा बस स्टेण्ड से ब्राउन शुगर बेचने वाले की हुई गिरफ्तारी (पूरा देखे)

0

कल दिनांक-13.08.2025 को पुलिस उप-महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक नहोदय राँची को गुप्त सूचना मिली कि दो लड़का बुलेट मोटर साईकल से ब्राउन सुगर लेकर खादगढ़ा बस स्टेण्ड में किसी को बेचने वाला है। इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक नगर के द्वारा वरीय पुलिस उपाधीक्षक, नगर राँची के नेतृत्व में एक टीम गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए खादगढ़ा बस स्टेन्ड में श्री टायर दुकान के पास छापामारी कराया गया। जिसमे 1. माधव कुमार चौधरी एवं विधि विरुद्ध किशोर प्रिंस यादव उर्फ रिक्की यादव के पास से अबैध मादक पदार्थ ब्राउन सुगर करीब 23.08 ग्राम, 18,050 रुपया एवं चोरी का बुलेट मोटर साईकिल रजि०-JH01CM-2898 जो की अपर बाजार से चोरी किया गया था को बरामद किया गया एवं माधव कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया एवं विचि विरुद्ध किशोर प्रिंस यादव उर्फ रिक्की यादव को निरुद्ध किया गया। ये दोनों अपना अपराध स्वीकार किये है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. प्राथमिकी अभियुक्त माधव कुमार चौधरी उम्र 25 वर्ष पे० मृत्युंजय चौधरी सा० लक्ष्मीनगर थाना पंडरा जिला राँची।
  2. निरुद्ध किशोर।

बरामदगीः-

  1. ब्राउन सुगर जिसका वजन 23.08 ग्राम
  2. एक लाल रंग का मोटोरोला स्मार्टफोन एवं एक काला रंग का रेडमी समार्टफोन (कुल-02)
  3. एक सफेद रंग का डिजीटल तौल मशीन
  4. बुलेट मोटर साईकिल रजि०-JH01CM-2898

अपराधिक इतिहासः-

  1. माधव कुमार चौधरीः शुन्य
  2. प्रिंस यादव उर्फ रिक्की यादव का अपराधीक इतिहासः ये पहले भी दो बार एन०डी०पी०एस० एक्ट में डुमरदगा बाल सुधार गृह जा चुका है।

छापामारी दल में शामिलः-

  1. वरीय पु० उपा० (नगर) महोदय राँची श्री कुमार वेंकटेश्वर रमण
  2. पु०नि० सह थाना प्रभारी रणविजय शर्मा
  3. पु०अ०नि० दिवाकर कुमार
  4. स०अ०नि० भीम सिंह
  5. स०अ०नि० श्यामजी शर्मा
  6. थाना सशस्त्र बल

रेडिशन ब्लू होटल में जुआ खेलने वाले सभी को भेजा गया जेल (पूरा देखे)

0

पुलिस उपमहानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को दिनांक-13.08.2025 को रात्रि में होटल रेडिशन ब्लू में अवैध कार्य संचालित होने की गुप्त सूचना के आलोक मे पुलिस अधीक्षक, नगर रांची के निर्देशन मे वरीय पुलिस उपाधीक्षक, नगर, रांची के नेतृत्व मे विशेष छापामारी दल का गठन किया गया एवं छापामारी दल द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए होटल रेडिशन ब्लू के कमरा नंबर-114 एवं कमरा नंबर-115 से इलेक्ट्रानिक उपकरणों का प्रयोग कर ताश के पत्तों से जुआ का संचालन होते हुए 10 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया एवं कमरे मे लगे स्पाई कैमरा, मोबाइल फोन एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण सहित तीन लाख पांच हजार रुपया नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त संदीप घोष, विशाल सिंह, शंभू शंकर सिंह, मनोज कुमार पंडित, प्रशांत गुप्ता, सैनिक कुमार महतो का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता -1. देवव्रत कुमार बेरा उम्र करीब 45 वर्ष पिता गौर हरी बेरा पता रिम्स मेडिकल लोअर टुंकी टोला कोकर रोड रिम्स बरियातु, थाना सदर, जिला राँची 2. विशाल सिंह उम्र करीब 36 वर्ष, पिता स्व. रविन्द्र सिंह पता बी.आई.टी. रुदिया, थाना बी.आई.टी. (सदर), जिला राँची 3. संदीप घोष संदीप कुमार उम्र करीब 37 वर्ष, पिता श्रीशंकर घोष पता नामकुम, जिला रांची 1697/K4 माँ तारा फेब्रिकेशन लोअर चुटिया सामर्लंग, थाना 4. मनोज कुमार पंडित उम्र करीब 46 वर्ष पिता स्व. सकलदीप पंडित पता सामलौंग नामकुम, थाना नामकुम, जिला रांची 5. शम्भु शंकर सिंह उम्र करीब 44 वर्ष पिता जगेश्वर सिंह पता ग्राम बालू, थाना पिठौरिया, जिला रांची 6. हेमन्त कुमार सिंह उम्र करीब 36 वर्ष, पिता स्व. ब्रिज किशोर सिंह पता बी.आई.टी. मेसरा, थाना सदर जिला राँची 7. दीप तिवारी उम्र करीब 32 वर्ष, पिता स्व. राजनाथ तिवारी, पता क्वार्टर नं0-26-1 BR कॉलोनी बचरा, थाना पिपरवार, जिला चतरा वर्तमान पता – C/O ब्रिजेस सिंह, अनंतपुर राज टॉवर ओवरब्रीज, थाना चुटिया जिला रांची 8. प्रशांत गुप्ता उम्र करीब 37 वर्ष, पिता सत्यनारायण लाल पता राम मंदिर जेवियर कम्पाउंड, थाना लोअर बाजार, जिला राँची 9. सैनिक कुमार महतो उम्र करीब 23 वर्ष, पिता नेपाल महतो पता बिरसा चौक हटिया स्टेशन रोड, रॉय कॉलोनी, थाना जगन्नाथपुर, जिला रांची 1 10. प्रशांत कुमार महतो उम्र करीब 28 वर्ष, पिता मुरलीधर महतो पता बिराज नगर थाना लालपुर, जिला रांची जप्त सामानों की विवरणीः-1. नकद तीन लाख पांच हजार 2. मोबाइल- कुल 14 पीस 3. प्लेइंग कार्ड (ताश का पत्ता)-20 पैकेट 2. स्पाई कैमरा 3. ब्लुटुथ डिवाईस 4. एल०सी०डी टी०वी टीम में शामिल पदाधिकारी 1. श्री कुमार वेंकटेश्वर रमण, वरीय पुलिस उपाधीक्षक, (नगर) राँची। 2. लक्ष्मीकान्त, पु०नि० सह थाना प्रभारी चुटिया। 3. रणविजय शर्मा, पु०नि० सह थाना प्रभारी लोअर बाजार 4. रुपेश कुमार सिंह, पु०नि० सह थाना प्रभारी लालपुर 5. हीरालाल पासवान, पु०अ०नि लालपुर थाना 3. विवेक कुमार पु०अ०नि० चुटिया थाना। एवं सशस्त्र बला

रांची रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म नम्बर 1 पर TRY संस्था द्वारा संचालित मेडिकल फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन किया गया।

0

आज दिनांक 08.08.2025 को रांची रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म नम्बर 1 पर TRY संस्था द्वारा संचालित मेडिकल फैसिलिटी सेंटर का शुभारंभ हेतु उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। मेडिकल फैसिलिटी सेंटर का उद्देश्य है कि, रेलवे यात्रियों तक प्राथमिक चिकित्सा सुविधा शीघ्रता से पहुंचे, विशेषकर स्टेशन पर जहां रोजाना हजारो लोग आना-जाना करते हैं। रांची रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त स्थान पर यह केंद्र आपात स्थितियों में जीवन रक्षक सिद्ध होगा। यह केंद्र TRY संस्था द्वारा दक्षिण पूर्वी रेलवे के सहयोग से स्थापित किया गया है। यह मेडिकल फैसिलिटी सेंटर यात्रियों, रेलवे कर्मचारियों और स्टेशन पर उपस्थित आम नागरिकों को आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। मेडिकल फैसिलिटी सेंटर की मुख्य विशेषताएं 24X7 आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा सुविधा। ब्लड प्रेशर, शुगर, ऑक्सीजन सैचुरेशन जैसी जरूरी जांच। प्रशिक्षित चिकित्सक एवं मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति। साफ-सुथरा, वातानुकूलित परामर्श कक्ष। गंभीर स्थिति में नजदीकी अस्पतालों के लिए रेफरल सुविधा। महिला यात्रियों के लिए विशेष स्वास्थ्य परामर्श सेवा। TRY संस्था के सचिव श्री उत्पल दत्त द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि “हमें गर्व है कि हम दक्षिण पूर्वी रेलवे के साथ मिलकर यात्रियों के लिए यह सेवा प्रारंभ कर पा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति को सफर के दौरान भी स्वास्थ्य सुरक्षा की सुविधा मिले, और यह मेडिकल सेंटर उसी दिशा में एक ठोस कदम है। यह परियोजना समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में TRY संस्था की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो रेलवे के सहयोग से हजारों यात्रियों के जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाएगी। कार्यक्रम में, डा० ब्रजेश साहु, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा० रवि सुधीर लकडा, मंडल चिकित्सा पदाधिकारी, राजकुमार गुप्ता, स्टेशन प्रबंधक एवं अन्य उपस्थित थे।

एसपी के निर्देश पर अम्रपाली में ट्रकों से अवैध वसूली करने वाला गैंग के गुर्गे गिरफ्तार, (पूरा पढ़े)

0

गिरफ्तारी के बाद अम्रपाली में मचा है अफरातफरी, गैंग व गिरोह में हड़कंप

आम्रपाली प्रबंधन की भूमिका सीबीआई से जांच की मांग, बड़ा राज खुलने का दावा

चतरा: टंडवा पुलिस ने एक माह पूर्व केस की थी, जिसमें पुलिस सक्रियता दिखाते हुए गुरुदयाल साव सहित दो को गिरफ्तार किया गया है। वायरल वीडियो में गुरदयाल उर्फ गुरु सहित अन्य के द्वारा कोयला के ट्रक से अवैध वसूली किया जा रहा था। गिरफ्तार लोगों से अन्य लोगों के संदर्भ में पुलिस कर रही है पूछताक्ष। आम्रपाली में ट्रकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के एक सदस्य गुरुदयाल उर्फ गुरु को टंडवा पुलिस गिरफ्तार सदस्य लंबे दोनों से आंख में धूल झोंक कर वसूली कर रहा था। जबकि ट्रक मालिकों का कहना है कि आम्रपाली में ट्रैकों से ₹800 अवैध वसूली करते ट्रक मालिकों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया है। अम्रपाली में अवैध वसूली करने वाले गिरोह पर स्थानीय लोगों ने टंडवा थाना में 120/25 मामला दर्ज कराया था। इस कार्रवाई के बाद वसूली गैंग और गिरोह में हड़कंप मचा हुआ है। वसूली गैंग से जुड़े सदस्य अपना पकड़ और पैरवी के अजुगत में जुड़े हैं। गिरफ्तारी के बाद आम्रपाली प्रबंधन की भूमिका की सीबीआई से जांच के मांग किया है। स्थानीय लोगों ने दावा कर रहा है अवैध वसूली मामले में सीबीआई इंट्री होती है तो बहुत बड़ा राज खुलना तय माना जाता है। इस मामले में टंडवा इंस्पेक्टर उमेश राम ने बताया वसूली की शिकायत पर गुरुदयाल साव को थाना लाया गया है। उसे पूछताछ की जा रही है सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

चुटिया थाना क्षेत्र से हुए अपहरण मामले में कुछ आरोपी गिरफ्तार #ranchi #news #kidnap

0

प्रेस विज्ञप्ति
आज दिनांक 30.07.2025 को सुबह करीब 8.30 बजे सूचना मिली कि सिरमटोली फ्लाइओवर से टोटो पर सवार एक स्कूली छात्रा का एक कार पर सवार अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा अपहरण कर फायरिंग करते हुए मेकॉन चौक की तरफ भागे हैं। सूचना पर पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची द्वारा छात्रा की बरामदगी हेतु टीम गठित करते हुए पूरे जिले की नाकाबंदी के साथ पड़ोसी जिलों में बरामदगी हेतु सघन चेकिंग हेतु सुचित किया गया ।
वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची ने सभी पड़ोसी जिलों के पुलिस अधीक्षक से व्यक्तिगत रूप से अनुरोध किया कि वे सघन चेकिंग अभियान चलाएं।
कुल मिलाकर 90 से ज्यादा स्थानों पर चेकिंग आरंभ कर दी गई।
गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं पुलिस दबिश के चलते रामगढ़ पुलिस के सहयोग से कुजू ओपी क्षेत्र में अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। लेकिन लेकिन अपराधीगण वाहन सहित वहां से चकमा देकर फरार हो गए।
अपराधियों की खोज ,कांड के उद्वेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक ,रांची ने 8 टीम गठित की और उन्हें अलग-अलग टास्क दिया ।
सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन, तकनीकी जांच एवं सभी टीमों के द्वारा गहन अनुसंधान के भारत स्वरूप घटना से महज 12 घंटे के अंदर अपहरण में शामिल चारों अपराधी एवं एक सहयोगी गिरफ्तार हो गया है।
घटना में शामिल चारों अपराधी ने अपना छद्म नाम अपराध के दौरान रखा था ताकि पीड़ित पक्ष को या पुलिस को असली अपराधी का नाम पता नहीं चल पाए।
अपराधियों ने अपना छदम नाम हसबुल्ला, सुनील, बिट्टू और प्रीतम रखा था।
घटना में उपयोग किया हुआ हथियार और वाहन भी रांची पुलिस के द्वारा बरामद कर लिया गया है।
घटना में शामिल अपराधकर्मियों 1. रुद्रांशु विश्वकर्मा 2. ऋषभ वर्मन 3. विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया एवं घटना में शामिल एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया । घटना में प्रयुक्त कार hundai i20 Jh01FP8837 को जप्त किया गया एवं एक देशी पिस्टल , एक देशी कट्टा , दो जिंदा गोली , एक खोखा , दो स्मार्टफोन, नगद बावन सौ रुपया बरामद किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में अपराधियों ने बताया है कि वह फिरौती के लिए इस अपहरण को अंजाम दिए थे। लड़की को लेकर बिहार भागने की फिराक में थे। मुख्य साजिशकरता रुद्रांशु विश्वकर्मा एक जिम ट्रेनर है और वह कर्ज उतारने के लिए फिरौती के लिए अपहरण की योजना बनाया था।
अपहरण के दौरान गोली चलाने वाला अपराधी ऋषभ बर्मन था।
घटना में प्रयुक्त कार hundai i20- Jh01FP8837 का नंबर बदल कर JH01FU6874 कर दिया गया था |घटना मे डुप्लिकेट नम्बर प्लेट बनाने वाले को भी गिरफ्तार किया गया है |

रांची पुलिस उस व्यक्ति को भी गोपनीय रूप से सम्मानित करेगी जिसने घटना के वक्त अपराधियों के द्वारा उपयोग की गई गाड़ी का नंबर नोट कर पुलिस को बताया था।