Google search engine
Home Blog Page 58

गढ़वा अवैध हथियार बरामद (पूरा पढ़े)

0

आज दिनांक- 25.03.2024 को सुबह 05.00 बजे पुलिस अधीक्षक, गढ़वा को सूचना प्राप्त हुई कि सुभम पासवान, उम्र- 28 वर्ष, पिता सुनील पासवान, सा०- हूर के द्वारा कुछ हथियार छिपाकर रखा गया है। जिसका उपयोग आगामी लोकसभा चुनाव में लोगों को डराने धमकाने एवं मतदान को प्रभावित करने के लिए किया जा सकता है।

पुलिस अधीक्षक, गढ़वा के द्वारा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी को सूचना के सत्यापन एवं छापामारी हेतू एक टीम को ग्राम हूर भेजा गया। छापामारी के क्रम में शुभम पासवान के घर में विस्तर के नीचे से एक बोरे में छिपाकर रखे गये चार देशी कट्टा, तीन 7.65 MM का सेमी ऑटोमेटीक पिस्टल, दो मैग्जीन तथा 7.65 MM का सात जिंदा कार्टीज एवं 315 MMका दो खोखा बरामद किया गयाप्रारंभिक पुछताछ में शुभम पासवान ने यह बताया कि ये सभी हथियार उनके मालिक सतेन्द्र चौबे का है एवं एक अन्य राईफल मेरे दोस्त राकेश चौधरी के घर पर छिपाकर रखा हुआ हैजिसे गठित टीम द्वारा राकेश चौधरी के घर से बरामद किया गयाआगे इनलोगों ने बताया कि यह हथियार पप्पु चौधरी से सतेन्द्र चौबे खरीदे थे, पर जैसे ही पप्पु चौधरी की गिरफ्तारी हुई, सतेन्द्र चौबे इसे डर से मेरे पास छिपाकर रखने के लिए दिये थेइसमे से 315 MM का बोल्ट एक्शन राईफल से सतेन्द्र चोधरी के शादी में सतेन्द्र चौधरी के द्वारा ही फायर किया गया थाउसी का ये दोनो खोखा है। पुलिस टीम के द्वारा पुनः पप्पु चौधरी की भी गिरफ्तारी की गई हैजिसने इस बात को स्वीकार किया है कि जेल जाने से पहले सतेन्द्र चौबे को वह ये सभी हथियार बेचे हैं, जिसका पुरा पैसा भी अभी तक हमे नही मिला है

गिरफ्तार अभियक्त का नाम पता-

  1. शुभम पासवान, उम्र-28 वर्ष, पिता सुनील पासवान, सा०- हूर, थाना+जिला गढ़वा 2. राकेश चौधरी, उम्र- 25 वर्ष, पिता बिहारी चौधरी, सा०- शहीद टोला हूर, थाना+जिला गढ़वा
  2. पप्पु चौधरी, उम्र- 45 वर्ष, पिता मोती चौधरी, सा०- नवादा, थाना जिला गढवा (पुर्व में भी इनका

अपराधिक इतिहास रहा है तथा जेल जा चुके हैं-

  1. गढ़वा थाना कांड संख्या- 536/2020, दिनांक-06.08.2020, धारा- 25 (1) (a), 25(1-AA), 25(1-

B)(c), 25(1-b)a, 25(1-c), 26, 35 Arms Act.

  1. गढ़वा थाना कांड संख्या- 274/2021, दिनांक-01.07.2021, धारा 25 (1-b)a, 25 (5), 26, 35 Arms Act. 3. गढ़वा थाना कांड संख्या- 818/2020, दिनांक-19.12.2020, धारा- 137 विद्युत अधिनियम
  2. गढ़वा थाना कांड संख्या- 829/2013, दिनांक-16.12.2013, धारा- 26 Arms Act.

बरामद सामान

  1. देशी कट्टा – 04
  2. 7.65 MM का सेमीऑटोमेटीक पिस्टल-03
  3. 315MM बोल्ट एक्शन राईफल – 01

पूर्व सीएम हेमंत जी का ट्विट जिसमें उन्होंने कहा की उनकी बात सुनीता केजरीवाल जी से हुई (पूरा पढ़े)

0

अभी अरविंद केजरीवाल जी की धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल जी से बात कर उन्हें साहस देने का प्रयास किया। एक साथी के रूप में मैं उनकी परेशानियों को समझ सकती हूं।

लोकप्रिय निर्वाचित मुख्यमंत्रियों की गैरकानूनी ढंग से गिरफ्तारी और वह भी तब जब देश में आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा हो गई हो, एक लोकतांत्रिक देश के लिए यह सामान्य घटना नहीं है।

संकट की इस घड़ी में हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में पूरा झारखण्ड केजरीवाल जी के साथ खड़ा है।

India झुकेगा नहीं

IStandWithKejriwal

IStandWithHemant

~ कल्पना मुर्मू सोरेन

दिनदहाड़े राँची मेनरोड में चली गोली एक युवक की मौत(पूरा पढ़े)

0

दिनदहाड़े राँची मेनरोड में चली गोली एक युवक की मौत छोटू नाम का युवक अपनी पत्नी के साथ चर्च रोड में शॉपिंग कर रहा था इस दौरान दो की संख्या में आए अज्ञात अपराध कर्मियों ने छोटू पर गोली चला दी जिससे छोटू घटनास्थल पर ही गिर गया जिससे हॉस्पिटल ले गया वही उसकी पत्नी से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है चर्च रोड फर्स्ट स्ट्रीट (कपड़ा मंडी) में बजरुद्दीन उर्फ छोटू नामक युवक की दिनदहाड़े बीच बाजार में गोली मारकर हत्या। युवक कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलोनी के रहने वाले थे, पुलिस मामले की जाँच में जुटी।

लोअर बाजार थानांतर्गत नकली सोना का कंगन दिखाकर सीधे-साधे लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसों की ठगी करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।(पूरा पढ़े)

0

लोअर बाजार थानांतर्गत नकली सोना का कंगन दिखाकर सीधे-साधे लोगों को बेवकूफ बनाकर पैसों की ठगी करने वाले तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

  • विगत करीब एक माह से खादगढ़ा बस स्टैंड क्षेत्र में एक गिरोह जो नकली सोना का

कंगन गिराकर आम सीधे साधे लोगो को बेवकूफ बनाकर और कभी पुलिस का भय दिखाकर पैसा की ठगी करने और जबरदस्ती ए टी एम में ले जाकर पैसा निकलवाने सबंधी आसूचना प्राप्त हो रही थी। इस सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी लोअर बाजार के नेतृत्व एवं खादगढ़ा टी ओ पी में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी को इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने और आसूचना संकलन करने हेतु लगाया गया था। इसी क्रम में दिनांक 21.03.24 की रात्रि में खादगढ़ा बस स्टैंड इलाके में इस गिरोह के सदस्यो की सक्रियता की सूचना मिली। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए इस टीम के तीन सदस्यो को गिरफ्तार किया। चौथा सदस्य भागने में सफल हो गया। गिरफ्तार सदस्यो ने स्वीकार किया की विगत दिनांक 16.03.24 से ही खादगढ़ा बस स्टैंड / राँची रेलवे स्टेशन / बूटी मोड़ इलाके से सात आठ लोगो से नकली सोना का कंगन दिखाकर करीब डेढ़ लाख रूपये की ठगी किये हैइस सबंध में पु०नि० सह थाना प्रभारीलोअर बाजार के स्वयं अंकित ब्यान के आधार पर लोअर बाजार थाना कांड संख्या 97/24 दिनांक 21.03.24 धारा 419/420/467/468/471/379/41/34 भा०द०वि० का दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

गिरफ्तारीः-

  1. लुकमान खॉन उर्फ पॉले खॉ उम्र 37 साल पिता सिद्वीक खॉन
  2. जबीउल्लाह खॉन उम्र 38 साल पिता ताहिर खॉन उर्फ राहत खॉन 3. आरिफ कमाल उम्र करीब 33 साल पिता मो० सफीक आलम

सभी पता पेलावल रोमी थाना कटकमसांडी जिला हजारीबाग

पूर्व अपराधिक इतिहासः-

  1. यह कि आरिफ कमाल पूर्व में लोअर बाजार थाना कांड संख्या 137/18 दिनांक 20.04.18 धारा

379/411 भा०द०वि० तथा जी०आर नबंर 2825/22 चुटिया थाना कांड संख्या 168/22 धारा 392

भा०द०वि० में आरोपित है

  1. यह कि प्राथमिकी अभियुक्त जबीउल्लाह खॉन चुटिया थाना कांड संख्या 168/22 धारा 392 भा०द०वि० में आरोपित है
  2. यह कि मो० लुकमान खॉ उर्फ पॉले खॉ कटकमसांडी थाना कांड संख्या 167/19 धारा 323/385/420/406/467/468/34 भा०द०वि० में आरोपित है
  3. अन्य थानो से इस तरह की घटना की जानकारी ली जा रही है

बरामदगीः-

  1. नगद रूपया एक लाख पचास हजार नौ सौ तीस रूपया मात्र
  2. दो मोटर साईकिल घटना में प्रयुक्त
  3. तीन मोबाईल
  4. छह पीस सोना जैसा दिखने वाला नकली कंगन तथा एक हनुमान जी का लॉकेट

. दूसरे व्यक्ति मोहित राम के नाम का आधार कार्ड जिसका फर्जीवाडा के लिए इस्तेमाल होता था

5 6. गुलाबी जिस्ता का कागज जिसका प्रयोग आम तौर पर सोना दुकान वाले करते है

  1. दो छोटा चाकू
  2. केमोफ्लाई रंग का जैकेट
  3. अभियुक्तो का आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

  1. दयानन्द कुमार, पु०नि० सह था०प्र०, लोअर बाजार

पलामू// अपराधियों ने मुखिया जितेंद्र पांडेय को मारी गोली, पांकी के तेतराई चौक के पास अपराधियों ने मारी गोली। बांह में लगी है गोली, ईलाज की लिए MMCH रेफर।

0

किशोरगंज के श्री रोडवेज के पास से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते दो लोगों को गिरफ्तार किया

0

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पूरे क्षेत्र में विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अवैध शराब, आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थ की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को मिली गुप्त सूचना के आधार पर उनके नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया है। उक्त आसूचना संकलन के आलोक में दिनांक-21.03.2024 को श्री रोडवेज किशोरगंज के पास, थाना सुखदेवनगर जिला रांची के पास कुछ लड़के अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर एवं गांजा की खरीद बिक्री कर रहे है। प्राप्त उक्त सूचना के आलोक में उक्त स्थल पर वरीय पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी कि गयी है, जिसमें मुकेश यादव, उम्र करीब 35 वर्ष, पे०-जमाहिर यादव, सा०-नयाटोला समबीसा, थाना अथर्मलगोला, जिला नालंदा, वर्तमान न्यु आनंदनगर रोड नंबर 07थाना सुखदेवनगर जिला रांची एवं 2. राकेश कुमार यादव, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता बनारस राय, सा०-गंजपर, थाना अथमलगोला, जिला नालंदा (बिहार) वर्तमान आनंद नगर रोड नंबर 07थाना सुखदेवनगर जिला रॉची को ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते हुए रंगे हाथ दोनों पकड़ा गया है। मुकेश यादवं के पास से अवैध (1) 05 पुडिया ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 1.09 ग्राम. (2) रियलमी कंपनी का ब्लु रंग का एक स्मार्टफोन जिसका स्क्रीन अशंतः खराब है। तथा राकेश कुमार यादव के पास से बरामद (1) 07 पुडिया ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 0.71 ग्राम तथा (2) एक वियो कंपनी का काला रंग का एन्ड्राईड मोबाईल जिसका NO-868390050193933 एवं 868390050193925 जिसमें VI का नंबर- 8404805329 बरामदगी की गयी हैजिसके बाद मुकेश यादव एवं राकेश कुमार यादव को घटनास्थल के पास से विधिवत गिरफ्तार किया गया। तथा अन्य अभियुक्त घटनास्थल से भागने में सफल रहा जिसके गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। इस संबंध में सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-144/24, दिनांक-21.03.2024, धारा 20 (b)(ii)(A) एन०डी०पी०एस० एक्ट 1985 के तहत दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता

  1. मुकेशं यादवउम्र करीब 35 वर्ष, पे०- जमाहिर यादव, सा०- नयाटोला समबीसा, थाना अथमलगोला, जिला नालंदा, वर्तमान आनंदनगर रोड नंबर 07, थाना सुखदेवनगर जिला रांची।

न्यु 2. राकेश कुमार यादव, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता चनारस रायः सा०-गंजपर थाना अथमलगोला, जिला नालंदा (बिहार) वर्तमान

आनंद नगर रोड नंबर 07, थाना सुखदेवनगर जिला राँचीन

फरार अभियुक्त का नाम पता- 1. बबलु यादव उर्फ बबलु रायः।

राम बाबु राय सा०-हरमु आनंदपुरी चौक, थाना अरगोड़ा जिला राँची स्थायी पता-

  1. कृष्णा यादव उर्फ कृष्णा राय दोनो पिता राजपुर, पतसीया, थाना महिउद्दीननगर, जिला समस्तीपुर, बिहार

कन्हैया कुमार यादव उर्फ कन्हैया राय सा०-बिद्यानगर रोड न0-02 थाना-सुखदेवनगर, जिला-राँची।

  1. 4. दुर्लभ पे०+पता-अंकित

नहींওনিয়র

  1. पवन उर्फ पवन सोनी उर्फ पारले, पे०

पता अकिंत नही

काड में बरामद सामानों की सूची

प्राथमिकी अभियुक्त 1. मुकेश यादव के पास से पैन्ट के दाहिने पॉकेट से एक सफेद पारदर्शी प्लास्टिक के अंदर 05 पीस छोटे छोटे एल्युमिनियम फॉईल मे रखे ब्राउन सुगर जैसा पदार्थ एवं पैन्ट के बाये पॉकेट से रियलमी कंपनी का ब्लु रंग का एक स्मार्टफोन जिसको स्क्रीन अर्थात खराब था बरामद किया गया एवं 2राकेश कुमार यादव के पैन्ट के बाये पॉकेट से सफेद पारदर्शी प्लास्टिक के अंदर 07 छोटे छोटे एल्युमिनियम फॉईल में रखे ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ तथा पैन्ट के दाहिने पॉकेट से एक वियो कंपनी का काला रंग का एन्ड्रॉईड मोबाईल बरामद।

सीता सोरेन जी ने अपना ट्विटर प्रोफाइल बदला और ट्विट पर अपनी आप बीती बताई (पूरा पढ़े)

0

मेरे पति स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के निधन के बाद से मेरे और मेरे बच्चों के जीवन में जो परिवर्तन आया, वह किसी भयावह सपने से कम नहीं था। मुझे और मेरी बेटियों को न केवल उपेक्षित किया गया, बल्कि हमें सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी अलग-थलग कर दिया गया।ईश्वर जानता है कि मैंने इस दौर में अपने बेटियों को कैसे पाला है। मुझे और मेरी बेटियों को उस शून्य में छोड़ दिया गया, जहां से बाहर निकल पाना हमारे लिए असंभव लग रहा था। मैंने न केवल एक पति खोया, बल्कि एक अभिभावक, एक साथी और अपने सबसे बड़े समर्थक को भी खो दिया।मेरे इस्तीफे के पीछे कोई राजनीतिक कारण नहीं है। यह मेरी और मेरी बेटियों की पीड़ा, उपेक्षा और हमारे साथ हुए अन्याय के खिलाफ एक आवाज है। जिस झारखंड मुक्ति मोर्चा को मेरे पति ने अपने खून-पसीने से सींचा, वह पार्टी आज अपने मूल्यों और कर्तव्यों से भटक गई है।मेरे लिए, यह सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि मेरे परिवार का एक हिस्सा था। मेरा निर्णय भले ही दुःखदायी हो, लेकिन यह अनिवार्य था। मैंने समझ लिया है कि अपनी आत्मा की आवाज़ सुनना और अपने आदर्शों के प्रति सच्चे रहना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं समस्त झारखंडवासियों से अनुरोध करती हूं कि मेरे इस्तीफे को एक व्यक्तिगत संघर्ष के रूप में देखें, न कि किसी राजनीतिक चाल के रूप में। झारखंड और झारखंडियों के लिये अपने जीवन का बलिदान देने वाले स्वर्गीय दुर्गा सोरेन जी के नाम की आज दुहाई देकर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोगों से विनती है कि मेरे मुँह में अंगुली नहीं डालें। वरना अगर मैं और मेरे बच्चों ने मुँह खोलकर भयावह सच्चाई उजागर किया तो कितनों का राजनैतिक और सत्ता सुख का सपना चूर चूर हो जायेगा और झारखंड की जनता वैसे लोगों के नाम पर थूकेंगी जिन्होंने हमेशा से दुर्गा सोरेन और उनके लोगों को मिटाकर समाप्त करने की साज़िश की है।

सोरेन परिवार में राजनीतिक उथल पुथल राजश्री सोरेन ने हेमंत सोरेन के ट्वीट का दिया जवाब (पूरा पढ़े)

0

सोरेन परिवार में राजनीतिक उथल पुथल राजश्री सोरेन ने हेमंत सोरेन के ट्वीट का दिया जवाब हेमंत सोरेन जी के ex में ये बातें लिखी गई थी कल्पना जीं के द्वारा

हेमन्त जी के लिए स्वर्गीय दुर्गा दा, सिर्फ बड़े भाई नहीं बल्कि पिता तुल्य अभिभावक के रूप में रहे।

2006 में ब्याह के उपरांत इस बलिदानी परिवार का हिस्सा बनने के बाद मैंने हेमन्त जी का अपने बड़े भाई के प्रति आदर तथा समर्पण और स्वर्गीय दुर्गा दा का हेमन्त जी के प्रति प्यार देखा।

हेमन्त जी राजनीति में नहीं आना चाहते थे परंतु दुर्गा दादा की असामयिक मृत्यु और आदरणीय बाबा के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें राजनीति के क्षेत्र में आना पड़ा। हेमन्त जी ने राजनीति को नहीं बल्कि राजनीति ने हेमन्त जी को चुन लिया। जिन्होंने आर्किटेक्ट बनने की ठानी थी उनके ऊपर – अब झामुमो, आदरणीय बाबा और स्व दुर्गा दा की विरासत तथा संघर्ष को आगे बढ़ाने की ज़िम्मेदारी थी।

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का जन्म समाजवाद और वामपंथी विचारधारा के समन्वय से हुआ था। झामुमो आज झारखण्ड में आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यकों समेत सभी गरीबों, वंचितों और शोषितों की विश्वसनीय आवाज बन कर आगे बढ़ रही है। आदरणीय बाबा एवं स्व दुर्गा दा के संघर्षों और जो लड़ाई उन्होंने पूंजीपतियों-सामंतवादियों के खिलाफ लड़ी थी उन्हीं ताकतों से लड़ते हुए आज हेमन्त जी जेल चले गये। वे झुके नहीं। उन्होंने एक झारखण्डी की तरह लड़ने का रास्ता चुना। वैसे भी हमारे आदिवासी समाज ने कभी पीठ दिखाकर, समझौता कर, आगे बढ़ना सीखा ही नहीं है। झारखण्डी के DNA में ही नहीं है झुक जाना।

सच हम नहीं, सच तुम नहीं, सच है सतत संघर्ष ही…

झारखण्डझुकेगानहीं

~कल्पना मुर्मू सोरेन

चैन छिनतई करने वाला कुख्यात अपराधकर्मी चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार (पूरा पढ़े)

0

चैन छिनतई करने वाला कुख्यात अपराधकर्मी चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार दिनांक 19.03.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची के आदेशानुसार हरिहर सिंह रोड में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गयाइसी कम में पल्सर मोटरसाईकिल में सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर दूर से भागने का प्रयास करने लगेतभी पुलिस बल के सहयोग से मोटरसाईकिल सवार में से एक व्यक्ति को पकडा लिया गया तथा दुसरा व्यक्ति भागने में सफल रहापकड़ाये गये व्यक्ति से नाम-पता पुछने पर अपना नाम अविनाश कुमार उर्फ सन्नी कुमार उम्र – 28 वर्ष, पिता – रंधीत यादव, ग्राम नया टोला जुराबगंज तथा भागने वाला का वास्तविक नाम राहुल कुमार उम्र – 25 वर्ष, पिता – गोपी यादव, सा० – जुराबगंज दोनो थाना कोढा, जिला कटिहार (बिहार) बताया और अपने आप को कोढा गैंग का सदस्य बताते हुए रॉची में हुए विभिन्न थाना क्षेत्र मे हुई चैन छिनतई की बात स्वीकार किया। इनके द्वारा बताया गया कि ये फर्जी आधार कार्ड एवं फर्जी गाडी नम्बर का उपयोग कर छिनतई करते है। तथा एक सहयोगी है जो कटिहार भाग गया है जिसका नाम रोनित कुमार हैबरामदगीः-

  • 02 अलग-अलग व्यक्ति का फर्जी आधार कार्डअपना ड्राइविंग लाइसेन्स तथा पकड़ाये वाहन का फर्जी

रजिस्ट्रेशन कार्ड01 माइक्रोमेक्स कम्पनी का ब्लू रंग का Key Pad मोबाईल, मोटरसाईकिल का चोरी करने में

प्रयुक्त होने वाला 03 रॉड का बना L-Key औजार, एक काला रंग का प्लास्टिक का कलाई घड़ी जिसमें रबर फीता लगा हुआ है इसके अलावे इसके पास से एक चोरी की काला रंग का पल्सर 150 सी.सी. का मोटरसाईकिल बरामद हुआ। अलग अलग डिजाईन का सोने जैसा दिखने वाला धातु का चैन का टुकड़ा 04 (चार) पीस जिसका कुल लगभग

वजन 41.59 ग्राम है200 रु0 का कुल 54 पीस करेन्सी नोट कुल नगद 10800 रुपया अपराध शैली – रैकी करने के उपरान्त काफी तेज गति से एक दो राउण्ड घुमते हुए किसी अकेली महिला को

सुनसान स्थान पर पाकर उसके गर्दन पर अलकुसी (खुजली पाउडर) छिड़ककर चेन झपट लेनागिरफ्तार अभियुक्त – अविनाश कुमार उर्फ सन्नी कुमार, उम्र 28 वर्ष, पे० रण्धीत यादव, सा० नयाटोला जुराबगंज, थाना- कोढ़ा, जिला- कटिहार (बिहार)

सराहनीय फ़ैसला विवेकानंद विधा मंदिर द्वारा मदिरा लाउंज में फेयरवेल को लेकर (पूरा पढ़े)

0

प्रिय अभिभावक,

हमें यकीन है कि आप जानते होंगे कि बच्चों के लिए रेस्तरां / होटलों (Restro Bar or Pub) में पार्टियाँ आयोजित करना एक प्रथा बन गई हैइस प्रकार की पार्टी को विद्यालय प्रबंधन बढ़ावा नहीं देता। इस प्रकार की पार्टी के लिए बच्चों के द्वारा अलग-अलग बहाने बना कर अभिभावकों से पैसे लिए जाते हैं।

इस प्रकार की पार्टियाँ विद्यालय के दायरे से बाहर रेस्ट्रों, बार अथवा पब में बच्चों के द्वारा स्वयं आयोजित की जा रही हैं, जिसमें दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के छात्र, छात्राएँ (जिनमें अन्य स्कूलों के छात्र छात्राएँ भी) बड़ी संख्या में भाग लेते हैंइन स्थानों में वयस्कों की निगरानी होने की संभावना भी नहीं होती है।

हमें जानकारी मिली है कि आगामी 20 मार्च 2024 को “मदीरा लाउंज, अरगोड़ा चौक, रांची में हमारे विद्यालय के छात्रों के द्वारा धन संग्रह कर, ऐसी ही एक पार्टी का आयोजन किया जा रहा हैअतः आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया इस मामले को गंभीरता से लें और अपने बच्चों को समझाएं। यह भी ध्यान दें कि

विवेकानंद विद्या मंदिर ऐसे किसी भी तरह के आयोजन में शामिल नहीं है, ना ही इस प्रकार के किसी भी आयोजन जिसे

(Restro Bar or Pub) में मनाया जाता है, के लिए सहमति नही दी गई है। रेस्ट्रों, बार अथवा पब में प्रचलित, किसी भी

प्रकार के पार्टियों का बढ़ावा नहीं देता हैइस प्रकार की पार्टियों से हमारे बच्चों के संस्कार एवं संस्कृति पर कुप्रभाव पड़ता है, क्योंकि जो बच्चे इन पार्टियों में सम्मिलित होने के लिए उत्सुक हैं, वो व्यस्क नहीं हैं, रेस्ट्रों, बार एवं पब में जाने की उनकी उम्र नहीं है। इस प्रकार के पार्टी जो कि बार अथवा पब में मनाई जाएगी को रोकने के लिए आप सभी अभिभावकों से विनम्र निवेदन है, अपने बच्चों को इस प्रकार के अनुचित पार्टी में शामिल होने से रोकने का हर संभव प्रयास करें। बच्चे राष्ट्र के भविष्य हैं गर बच्चो को सही मार्ग पर नही लाया गया तो यह राष्ट्र की क्षति हैऐसे सभी छात्र-छात्राओं को चिन्हित कर विद्यालय कानून सम्मत कार्रवाई भी करेगा। धन्यवाद !

एसपी सिंह प्रिंसिपल इन चार्ज विवेकानंद विद्या मंदिर