गिरिडीह में मवेशी तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 तस्कर गिरफ्तार
गिरिडीह: मवेशी तस्करों के खिलाफ गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बगोदर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की अहले सुबह बगोदर थाना क्षेत्र के औरा से तस्करी के लिए ले जाये जा रहे मवेशी लदे तीन पिकअप वैन को जब्त किया है। इन तीनों पिकअप वैन में तस्करी के लिए करीब 16 मवेशियों को धनबाद ले जाया जा रहा था। यहां से फिर सभी मवेशियों को दूसरे स्थान पर भेजने की तैयारी थी।
सावधान! उपायुक्त, रांची के नाम से बनाया गया FAKE एकाउंट
दिनांक :- 30 मार्च 2024
◆ सावधान! उपायुक्त, रांची के नाम से बनाया गया FAKE एकाउंट
◆ फर्जी अकाउंट बनाकर की जा रही है पैसों की मांग
◆ 7874086569 से व्हाट्सएप्प पर Fake एकाउंट बनाकर की जा रही है पैसों की मांग
◆ आम जनों से अपील, ना करें ट्रांजैक्शन, तुरंत REPORT करें
उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा के नाम से व्हाट्सएप्प पर FAKE ACCOUNT बनाया गया है। साइबर अपराधी मोबाइल नंबर 7874086569 से व्हाट्सएप पर Fake एकाउंट बनाकर लोगों को मैसेज कर अलग-अलग परिस्थिति का हवाला देकर पैसों की मांग कर रहे हैं। आमजनों से अनुरोध है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उपायुक्त, राँची के नाम पर किसी तरह का मैसेज आने और पैसों की मांग करने पर ट्रांजैक्शन ना करें और तुरंत REPORT करें।
फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
रांची: ई-रिक्शा चालक की बांधकर पिटाई करने वाला गिरफ्तार, सद्दाम को पुलिस ने सड़क पर घुमाया
यह काण्ड वादी मो० जाहिद, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता स्व० मो० खुर्शीद डाइवर सा० नेजाम नगर खेत मुहल्ला थाना हिन्दपीढ़ी जिला रांची के लिखित आवेदन के आधार पर विरूध गोठ समीर उर्फ नायक उर्फ सद्राम, पिता मो० वजीर खान उर्फ वजीर, पता हिन्दपीवी ग्वाला टोली, जिला रांची एवं उसके गैंग के अन्य 07-08 अज्ञात लोगों के द्वारा वादी मो० जाहिद की ई-रिक्सा को रोककर जानलेवा हमला करने के आरोप में प्रतिवेदित हुआ है। जिसका विड़ियो सोशल मिडिया पर वायरल चल रहा हैउक्त अभियुक्तों ने घटना का अंजाम देकर घर से फिरार चल रहे थे। दिनांक-30.03.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक रांची को गुप्त सूचना मिली की कांड में संलिप्त वांछित अभियुक्त राज्य से बाहर भागने के फिराक में है और अभी अपने घर में छुपा हुआ हैइस सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू पुलिस अधीक्षक नगर रांची के नियत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल में शामिल सभी पुलिस कर्मियों ने कुशलता पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए उक्त अभि- मो० समीर उर्फ नायक उर्फ सद्धाम, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता मो० वजीर खान उर्फ वजीर, पता हिन्दपीढी ग्वाला टोलीजिला रांची के घर का घेराबंदी कर उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
जप्त समान कि विवरणी –
उक्त गिरफ्तार अभियुक्त का स्कीन टच मोबाईल फोन।
गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पता –
मो० समीर उर्फ नायक उर्फ सद्वाम, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता मो० वजीर खान उर्फ वजीरपता हिन्दपीढ़ी ग्वाला टोली, थाना हिन्दपीढी, जिला रांची।
दिनांक 25.03.2024 को कॉके थानान्तर्गत सुकुरहुटु स्थित छोटी मस्जिद में सदर शफीक मंसूरी के अध्यक्षता में मिटिंग आहूत की गयी थीजिसमें काफी संख्या में मस्जिद के पदधारी सदस्यों के अतिरिक्त मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए थेमिटिंग में शामिल लोगों द्वारा वादिनी शबनम खातून के अतिरिक्त 02. अलिमुन खातून 03. नूरजहाँ परवीन के साथ चोरी करने के आरोप में क्रूरतापूर्ण व अमानवीय व्यवहार किया गया तथा मीटिंग में ही छेड़खानी करते हए जान मारने के नीयत से तीनों महिलाओं तथा उनके पति को लाठी-डंडा से मारपीट कर जख्मी किया गया। साथ ही घटना के संदर्भ में किसी को बताने अथवा थाना में शिकायत करने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। घटना में शामिल लोगों द्वारा मारपीट का विडियों सोशल मिडीया पर वायरल किया गयाइस संदर्भ में वादिनी शबनम खातून के लिखित आवेदन के आधार पर 15 नामजद अभियुक्तों एवं अन्य के विरूद्ध काँके थाना कांड सं0-110/24 दिनांक-28.03.2024 धारा 147/148/149/341/342/323 /324/325/307/354/354(B)/504/506/509/120 (B) भा० द० वि० अंकित किया गया। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथमराँची के नेतृत्व में टीम गठित किया गया तथा गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैशेष नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है तथा घटना में संलिप्त अन्य दोषियों को चिन्हित किया जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः- 01. शफीक मंसूरी उम्र- 53 वर्ष पिता नूर मोहम्मद मंसूरी पता- सुकुरहुटू थाना काँके जिला- राँची। 02अप्राथमिकी अभि० आकिब मंसूरी उम्र 22 वर्ष पिता करमाल मंसूरी पता-मिनार चौक, सुकुरहुटू थाना काँके जिला राँची। छापामारी में बरामद समानों की विवरणीः- • मोबाईल-01
मुंगेर से अवैध हथियार लाकर धनबाद में बेचने वाले 2 गिरफ्तार
2 कंट्री मेड पिस्टल, मैगजीन व 14 गोली बरामद
लोकसभा चुनाव को भयमुक्त तथा शांतिपूर्ण वातावरण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कृत संकल्पित है।
इसके लिए वरीय पुलिस अधीक्षक श्री हृदीप पी जर्नादनन ने अवैध हथियार की हो रही खरीद विक्री एवं गैर कानूनी उपयोग पर पूर्ण रोक लगाने के लिए एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में उनके सहयोग हेतु एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम गठित की है। जिसमें निरसा थाना प्रभारी, गोविंदपुर थाना प्रभारी व गल्फरबाड़ी ओपी प्रभारी को शामिल किया गया। टीम द्वारा 50 वर्षीय एक महिला और उसके पुत्र को अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया।
इस संबंध में प्रेस वार्ता आयोजित कर वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि निरसा आरती होटल, कंचनडीह के सामने भुईयाधौड़ा की एक 50 वर्षीय महिला और उसका पुत्र मुंगेर से अवैध देशी कट्टा, पिस्टल लाकर निरसा थाना क्षेत्र एवं इसके आस-पास के थाना क्षेत्रों के लोगो को बेचते है।
सूचना के आधार पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने छापामारी करते हुए महिला उषा देवी एवं उसके पुत्र कृष्णा यादव को 7.65 एमएम के 2 कंट्री मेड पिस्टल, 7.65 एमएम के 2 खाली मैगजीन और 7.65 एमएम के 14 जींदा कारतूस के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।
उन्होंने बताया छापामारी दल में थाना प्रभारी गोविन्दपुर श्री रविकान्त प्रसाद, थाना प्रभारी निरसा श्री मंजीत कुमार, गल्फरबाड़ी ओपी प्रभारी श्री नितिश कुमार, निरसा थाना के पवन तिर्की, आरक्षी लव कुमार सिंह, शिल्पी भगत, अशोक सोरेन, सिद्धेश्वर कुमार मेहता, राजेश कुमार सिंह के अलावा गोविंदपुर एवं गल्फरबाड़ी ओपी की टीम शामिल रही।
वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 12 चेक पोस्ट के साथ-साथ इंटर डिस्ट्रिक्ट एवं इंट्रा डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट भी बनाए है। साथ ही 21 फ्लाइंग स्क्वायड टीम की तैनाती की गई है। अन्य राज्य या अन्य जिले से धनबाद में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच कर अवैध हथियार, नकद राशि, शराब व अन्य प्रतिबंधित वस्तु लेकर घूम रहे लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अब तक आर्म्स एक्ट, एससी / एसटी, दंगा, वाहन चोरी करने वाले 2400 अपराधियों की सूची बनाई गई है। पुलिस द्वारा एक-एक व्यक्ति के घर जाकर वेरिफिकेशन किया जा रहा है। साथ ही बताया कि पुलिस ने 14 अपराधियों के विरुद्ध क्राइम कंट्रोल एक्ट लगाने की अनुशंसा की है।
दिनांक 23.03.2024 को डेली मार्केट थाना अन्तर्गत बाजुद्धीन उर्फ छोटू रंगसांज ग्राम-सेवाडीह थाना-रंका जिला-गढ़वा वर्तमान- काँटाटोली थाना-नामकुम जिला-राँची की हत्या कपड़ा खरीदने के दौरान बाईक सवार दो अपराधकर्मीयों के द्वारा षड्यंत्र के तहत कर दिया गया था। जिसके संबंध में डेली मार्केट थाना कांड सं0 09/2024 दर्ज किया गयातथा जिसके अनुसंधान हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली श्री प्रकाश सोय के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गयाअनुसंधान के क्रम में फिरदोस खान उर्फ गुड्डू खान उम्र करीब 40 वर्ष पिता-स्व० जिबैर खान पता-ग्राम पिपरा थाना जिला-गढ़वा झारखंड को गिरफतार किया गया जिसका पुर्व का लंबा अपराधिक इतिहास रहा हैजिसके द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि मृतक छोटू रंगसांज से पुरानी दुश्मनी रहने के कारण अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया गया है।
गिरफ्तारे अभियुक्त का नामः-
फिरदोस खान उर्फ गुड्डू खान उम्र करीब 40 वर्ष पिता-स्व० जिबैर खान पता-ग्राम पिपरा थाना जिला-गढ़वा झारखंड।
रांची : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का फर्जी अकाउंट चल रहा था. जिसकी शिकायत कल्पना सोरेन ने गोंदा थाने में की है. पुलिस ने आईटी एक्ट की धारा के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ के दर्ज कर लिया है.
जानकारी के अनुसार यह अकाउंट जनवरी 2024 से चलाया जा रहा था. पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अकाउंट किसके द्वारा चलाया जा रहा है. इस केस का अनुसंधान गोंदा थाना प्रभारी अजय सिन्हा कर रहे हैं. वह साइबल सेल की मदद से एक्स अकाउंट का ip address हासिल करने का प्रयास कर रहे है. जिससे जिस मोबाइल, कंप्यूटर या लैपटॉप से ये एक्स अकाउंट बनाया गया है उसे पकड़ा जा सके. मामले को लेकर कल्पना सोरेन ने बताया कि @kalpnasoren_jmm नाम से एकाउंट न तो उनके द्वारा और न ही पार्टी द्वारा बनाया गया है. पदाधिकारियों को जल्द से जल्द दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.
Hazaribagh आज तड़के केंद्रीय कारा में पहुंची जिला प्रशासन
लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारागार में आज गुरुवार को उपायुक्त नैंसी सहाय व पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह की संयुक्त अगुवाई में औचक निरीक्षण किया गया। लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन हर पहलुओं पर अपनी नजर बनाए हुए है। आज तड़के सुबह केंद्रीय कारा के औचक निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीएम शैलेश कुमार समेत 07 दंडाधिकारी एवं लगभग 100 पुलिस के जवान औचक निरीक्षण की कारवाई में मौजूद रहे। यह निरीक्षण लगभग ढाई घंटे तक चला। इस औचक निरीक्षण की कारवाई में जिला प्रशासन की टीम ने केंद्रीय कारागार के अस्पताल, कैंटीन,बैरक व अन्य जगहों का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने निरीक्षण की कारवाई के उपरान्त उपायुक्त ने बताया कि नियमित अंतराल में जेल का औचक निरीक्षण किया जाता है। जिला प्रशासन विधि व्यवस्था को लेकर हर बिंदुओं पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही है। उन्होंने बताया की इस निरीक्षण की कारवाई के दौरान कोई भी अतिगंभीर सामग्री प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के भी तिथि जारी हो गई है इसे लेकर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सभी विभाग को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश प्राप्त है ताकि इस प्रकार की घटना को रोका जा सके। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह औचक निरीक्षण की कारवाई की गई है,यह एक रूटीन जांच प्रक्रिया भी है जो हर एक या दो माह में की जाती है। आगामी लोक सभा चुनाव को मद्देनजर विधि व्यवस्था के संदर्भ में यह महत्त्वपूर्ण कारवाई थी।
रांची के बरियातू इलाके में रांची नर्सिंग होम के पास एक व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान हो गई है। यह शव राजधानी के सदर इलाके से 3 दिन पहले लापता आलोक कुमार उर्फ कान्हा का है। आलोक होली के एक दिन पहले से ही घर से लापता था। घरवाले उसकी खोजबीन में जुटे थे।
आलोक का शव रांची के सदर थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम के पास मिला। शव झाड़ियों से बरामद किया गया है। गुरुवार की सुबह शव से दुर्गंध आ रही थी, तब लोगों को पता चला कि किसी की लाश पड़ी हुई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। आलोक का शव देखकर ऐसा लगा रहा है कि उसकी मौत तीन दिन पहले ही हो गयी होगी। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
रांची// नामकुम के लोवाडीह में नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया सहित तीन गिरफ्तार।उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि नरेश सिंघानिया लंबे समय से नकली विदेशी शराब बना रहा है। इस सूचना पर सहायक उत्पाद आयुक्त अरुण मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने छापेमारी की। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि सिंघानिया ने किराए का मकान लेकर नकली शराब बनाने की फैक्ट्री डाल रखी थी। खासकर हाइवे के किनारे ढाबों में इसकी ज्यादा सप्लाई की जाती थी। बिहार भी भेजा जाता था