Google search engine
Home Blog Page 38

कार्बाइन और कई हथियार के साथ अपराधी गिरफ़्तार(पूरा पढ़े)

0

जिला बदर कुख्यात अपराधकर्मी अवैध हथियार के साथ माण्डर से गिरफ्तार

प्रसंगः- माण्डर थाना काण्ड सं0-88/2024 दिनांक-30.06.2024 धारा 188, भा०द०वि०, 25 झारखण्ड अपराध नियंत्रण अधिनियम 2002 एवं 25 (1-A)/25 (1-B)a/26 आर्म्स एक्ट

दिनांक-30.06.2024 को दोपहर में वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना प्राप्त हुई कि सी०सी०ए० वाद सं०-09/2024 में दिनांक- 23.05.2024 से 22.11.2024 तक जिला बदर सक्रिय अपराधकर्मी संतु उरॉव उर्फ मुन्ना उरॉव पिता अंगना उरॉव ग्राम टांगरबसली, थाना माण्डर, जिला राँची को माण्डर थाना क्षेत्र में ग्राम बुढ़ाखुखरा से कैम्बो जाने वाले रास्ते में स्थित जंगली क्षेत्र में घुमते हुए देखा गया है।

उक्त सूचना के आलोक में अग्रतर कार्रवाई करने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक खलारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया और अविलंब सत्यापन कर कार्रवाई करने का निर्देशि दिया गया। छापामारी दल द्वारा माण्डर थाना क्षेत्र के बुढ़ाखुखरा से कैम्बो जाने वाले रास्ते में स्थित जंगल में छापामारी किया गया एवं अपराधकर्मी संतु उरॉव को खदेड़कर पकड़ा गया। जिसके पास से एक देशी लोडेड पिस्तौल बरामद हुआ। अपराधकर्मी संतु उरॉव के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर माण्डर थाना क्षेत्र के टांगरबसली में छापामारी कर इनके निशानदेही पर एक देशी कार्रवाईन एवं एक देशी पिस्तौल तथा सात जिन्दा गोली बरामद किया गया। सक्रिय अपराधकर्मी संतु उरॉव उर्फ मुन्ना उरॉव के विरूद्ध लूट, डकैती, हत्या, जैसे संज्ञिन करीब एक दर्जन अपराधिक मामले पुर्व से दर्ज है। यह अपराधी जिला दण्डाधिकारी राँची के सी०सी०ए० वाद सं0-09/2024 में छः माह के लिए जिला बदर होने के आदेश का उल्लंधन कर माण्डर क्षेत्र में अपराध करने के नियत से घुम रहा था।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम पता:- 1. संतु उरॉव उर्फ मुन्ना उरॉव पिता अंगना उरॉव ग्राम टांगरबसली, थाना माण्डर, जिला राँची

जप्त सामान :-

  1. एक देशी कार्रवाईन
  2. एक देशी पिस्तौल मैग्जीन लगा हुआ। 3. एक देशी पिस्तौल 0.315 बोर का।
  3. तीन 0.315 का गोली
  4. तीन 7.62 का गोली
  5. एक 7.65 का गोली

अपराधिक इतिहासः-

  1. नामकुम थाना काण्ड सं0-140/2021 दिनांक-07.06.2021 धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 सी०एल०ए० एक्ट, 2. कर्रा थाना काण्ड सं0-36/2021 धारा-385/387/34 भा० द० वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट,

सेक्स रैकेट को लेकर चुटिया थाना क्षेत्र के एक होटल में छापामारी चल रही है सीटी एसपी के नेतृत्व में

0

रांची// सना नामक की युवती ने चौथे तल्ले से कूद कर दी जान। बताया जा रहा प्रेमी जावेद से बात करते करते कूद गई, असपताल में मौत हो गई।हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पास की घटना हैं। प्रेमी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0

भारत को विश्व विजेता बनाने के लिए पहाड़ी मंदिर में यज्ञ हवन

0

भारत को विश्व विजेता बनाने के लिए पहाड़ी मंदिर में यज्ञ हवन

भारत को T-20 विश्वकप के फाइनल में जीत के लिए पहाड़ी मंदिर में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के अध्यक्ष राजेश साहू एवं प्रवक्ता बादल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो क्रिकेट प्रेमियों एवं मंदिर के पुजारियों के द्वारा भारत एक बार फिर से विश्व पटल पर परचम लहराए इसके लिए पहाड़ी मंदिर परिसर में महायज्ञ एवं हवन पूजन किया गया , पहाड़ी बाबा से कामना किया गया कि भारत आज एक बार फिर से T-20 क्रिकेट विश्वकप के फाइनल में दक्षिण अफ़्रीका को हरा कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करें। भारत के करोड़ो देशवाशियों का दुआ आज भारतीय टीम के साथ रहेगा । राजेश साहू ने कहा कि भारत आज जीत दर्ज कर पूरे विश्व पटल पर भारत का झंडा लहरायेगा और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा ।
बादल सिंह ने कहा कि करोड़ो देशवाशियो का दुआ भारतीय टीम के साथ होगा , यह विजय यज्ञ -हवन हैं पहाड़ी बाबा का आशीर्वाद सभी खेलाडियो पर होगा ,भारत आज विश्व विजेता बनेगा । आज के हवन में मुख्य रूप से पुजारी मनोज बाबा , पिंटू बाबा , पंकज कुमार , बेबी देवी , संदीप ,पिंटू , शालिनी , रोशनी , प्रदीप , शेरू , ममता , अमन सिंह , मेहुल प्रसाद , दीपक नन्दा , राज कुमार तलेजा , उर्मिला चौधरी एवं सैकड़ो क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।

बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर
9334347352

ओरमांझी बिते दोनों चलती कार में नाबालिग से रेप करने वाले पुलिस की गिरफ़्त में (पूरा पढ़े)

0

दिनांक-19.06.2024 को प्रातः डायल 112 के द्वारा सूचना दी गई कि ओरमांझी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम- आनंदी, नयाटोली में नाबालिग लड़की जख्मी अवस्था में पडी है। प्राप्त सूचना के सत्यापन के क्रम मे महिला पुलिस पदाधिकारी एंव पुलिस कर्मियों के साथ पहुँचकर जख्मी नाबालिग लडकी को ईलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पिस्का, ओरमांझी ले जाया गया। वहाँ के चिकित्सको के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज हेतु रिम्स अस्पताल, राँची रेफर किया गया। जिसे पुलिस के द्वारा ईलाज हेतु रिम्स राँची ले जाया गया। इसके बाद इसके परिवार के बारे में पता लगाने में करीब पाँच घंटे का समय लगा तत्पश्चात उसकी माँ अनिता देवी को पुलिस के द्वारा रिम्स राँची लाया गया और उनका फर्दबयान महिला थाना के पु०अ०नि० सरोज बिरूआ के द्वारा दर्ज किया गया। जिसमें पीडिता ने अपना उम्र करीब 15 वर्ष पिता- स्व० कुंदन ठाकुर सा०- केन्दुवाटोली पाल के घर में किरायेदार, थाना- बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी०, जिला-राँची बतायी। फर्दबयान के आधार पर ओरमांझी थाना कांड सं0- 82/24, दिनांक- 19.06.2024, धारा 366 (A)/376(D) (A) भा०द०वि० एंव 4/6 पोक्सो एक्ट के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई एंव त्वरित अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

उपरोक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के द्वारा श्री रणवीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली, के नेतृत्य में एक एस०आई०टीम का गठन किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली के कुशल नेतृत्व में कठिन परिस्थितियों एंव गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए उक्त टीम के द्वारा करीब एक सप्ताह तक गहन अनुसंधान एंव छापामारी की गयी तथा लाभदायक सूत्र प्राप्त होने पर इस कांड में दो अप्राथमिकी अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया तथा नाबालिग लडकी के अपहरण एंव बलात्कार में प्रयोग किये गये सफेद रंग का स्वीफ्ट डिजायर कार तथा अभियुक्तों का कपडा, अभियुक्त सुबोध कुमार जयसवाल का आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस जप्त किया गया, दोनो गिरफ्तार अभियुक्तो ने इस अपहरण एंव सामूहिक बलात्कार की घटना में अपनी-अपनी संलिप्तता स्वीकार किये है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम एंव पता

  1. सुबोध कुमार जयसवाल उम्र 47 वर्ष पिता- स्व० कंमलेश्वरी प्रसाद सा०- हरचंडा ब्लॉक चौक, थाना-ओरमांझी जिला-राँची। 2. हीरालाल महतो उम्र-49 वर्ष पिता- जगन महतो सा०- बारीडीह थाना ओरमांझी जिला- राँची

बरामद सामान

. अभि० सुबोध कुमार जयसवाल का स्वीफ्ट डिजायर कार (सफेद रंग) रजि०नं० JH-01BR-8470 1

  1. अभियुक्त सुबोध कुमार जयसवाल का घटना के समय पहने हुए ब्लु रंग का जिंस एंव बलु रंग का फूलशर्ट।
  2. अभि० सुबोध कुमार जयसवाल का माईक्रो मैक्स कम्पनी का की-पैड मोबाईल जिसमें एयरटेल का सीम नं0-7050621564 लगा हुआ।

. अभि० सुबोध कुमार जयसवाल के कार से बरामद आधार कार्ड सं०- 4

  1. अभि० सुबोधकुमार जयसवाल के ड्रायविंग लाईसेंस स०-
  2. अभि० हीरालाल महतो का घटना के समय पहने हुए फरदार छिंटदार तौलिया एंव काला चेकदार शर्ट।
  3. अभि० हीरालाल महतो का एक हिरो कम्पनी का की-पैड मोबाईल जिसमें सीम नं0-8862893759 लगा हुआ।
  4. घटनास्थल पूल के पास शराब पीने में प्रयोग किया गया एक हरा रंग का बोतल।

झारखंड हाई कोर्ट ने कहा, राज्य सरकार सुनिश्चित करे कि रात 12 बजे के बाद ना खुलें बार-रेस्टोरेंट (पूरा पढ़े)

0

झारखंड हाई कोर्ट ने कहा, राज्य सरकार सुनिश्चित करे कि रात 12 बजे के बाद ना खुलें बार-रेस्टोरेंट

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई के दौरान कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि रात 12:00 बजे के बाद किसी भी हालत में बार एवं रेस्टोरेंट खुला नहीं रहे। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पुलिस की टीम बनाई गई है जो बार एवं रेस्टोरेंट पर नजर रखेगी। मामले की अगली सुनवाई नौ जुलाई को होगी।
सरकार की ओर से यह भी कोर्ट को बताया गया कि रांची शहर में चल रहे बार एवं रेस्टोरेंट के बंद होने एवं खुलने होने का समय कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। कोर्ट ने मौखिक कहा कि अफीम, चरस, गांजा के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के संबंध में सरकार का शपथ पत्र अदालत को गुमराह वाला नहीं होना चाहिए।
कोर्ट ने कहा कि रांची शहर में बार एवं रेस्टोरेंट की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इनमें कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने लाइसेंस नहीं लिया है और उनके यहां शराब पीने की व्यवस्था रहती है। इनके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाए। पुलिस नशा रोकने के अभियान को सिर्फ आईवास के रूप में ना ले। सामाजिक दायित्व देखते हुए नशा उन्मूलन के लिए अभियान चलाएं।
कोर्ट ने कहा कि राजधानी रांची के लालपुर, डोरंडा, बिरसा चौक के आसपास, तुपुदाना में कई रेस्टोरेंट खुले हैं, जहां लोग रात में शराब का सेवन करते हैं। इन रेस्टोरेंट के पास बिना लाइसेंस के ही शराब की व्यवस्था रहती है। नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो के अधिवक्ता ने कहा कि सैटेलाइट मैपिंग के माध्यम से पुलिस को कई अफीम की खेती के बारे में उनकी ओर से जानकारी दी गई थी, जिसे पुलिस ने ध्वस्त कर दिया।

कचहरी चौक के पास से (11) पुड़ियां ब्राउन सुगर एवं 5.20 ग्राम गांजा बरामद दो युवक पकड़े गये (पूरा पढ़े)

0

कचहरी चौक के आस-पास दो व्यक्ति के द्वारा नशिला पर्दाथ का खरिद बिक्री किया जा रहा है। इस सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराया तो वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक महोदय कोतवाली श्री प्रकाश सोय के नेतृत्व में पु०नि० रंजीत कुमार सिन्हा कोतवाली थाना प्रभारी कोतवाली थाना में पदस्थापित पु०अ०नि०- विवेक कुमार दुबे, पु०अ०नि०-त्रऋषिकान्त, आ0-518 प्रदीप कुमार गुप्ता, गृह-आरक्षी सं0-3414- दीपक कुमार, गृह- आरक्षी सं0-16881-नागबली, पी०सी०आर०-01 के पु०अ०नि०-अनिल कुमार सिंह, हव0-320 श्यामु प्रधान, चा०आ०-924 प्रेमचन्द्र तिवारी तथा थाना रिर्जव गार्ड के सशस्त्र बल को शामील करते हुए एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छपामारी टीम के द्वारा सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करने के उपरांत 1. बिक्की कुमार साव, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-स्व० परमेश्वर साव, पता-सोंस पतरातु, थाना चान्हो, जिला राँची, वर्तमान पता (नानी घर) ग्राम होचर, थाना-काँके जिला राँची एवं 2. भीमा कुमार साहू, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-प्यारी साहू, पता-कुरकुरा मंदरो, थाना-नरकोपी, जिला राँची के पास से ग्यारह (11) पुड़ियां ब्राउन सुगर एवं 5.20 ग्राम गांजा बरामद किया गया एवं दोनो अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द कोतवाली थाना काण्ड सं०- 173/2024, दिनांक-25/06/2024, धारा-17 (A) / 21 (B) NDPS ACT दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पताः-

  1. बिक्की कुमार साव, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-स्व० परमेश्वर साव, पता-सोंस पतरातु, थाना चान्हो, जिला राँची, वर्तमान पता- (नानी घर) ग्राम होचर, थाना-काँके जिला राँची
  2. भीमा कुमार साहू, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता-प्यारी साहू, पता-कुरकुरा मंदरो, थाना-नरकोपी, जिला राँची

अभियुक्त के पास से बरामद समान

  1. ग्यारह (11) पुड़ियां ब्राउन सुगर एवं 5.20 ग्राम गांजा

नशे के गिरोह के सरगना के खिलाफ राँची पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई:- धंधेबाजों में राँची पुलिस का खौफ (पूरा पढ़े)

0

नशे के गिरोह के सरगना के खिलाफ राँची पुलिस की जबरदस्त कार्रवाई:- धंधेबाजों में राँची पुलिस का खौफ

राँची पुलिस ने नशे के धंधेबाजों के विरूद्ध जारी अभियान के कड़ी के रूप में आज उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विधानसभा थाना क्षेत्र में कुल 900 पुड़िया ब्राउन सुगर, अरगोड़ा थाना क्षेत्र में 100 पुड़िया ब्राउन सुगर (कुल 1000 पुड़िया) राँची पुलिस ने जप्त किया है। साथ ही ईटकी थाना क्षेत्र में 1500 बोतल नशे के काम में आने वाला कफ सिरप जप्त किया है। एक साथ 1000 पुड़िया ब्राउन सुगर पहली बार राँची में जप्त किया गया है।

  1. दिनांक-24.06.2024 को समय करीब 19:40 बजे वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि विधानसभा थाना क्षेत्र अन्तर्गत नयासराय कल्लु मैदान के पास शिशुपाल लोहरा एवं उसके परिवार के द्वारा ब्राउन सुगर की खरीद-ब्रिकी की जाती है। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, हटिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया एवं समय करीब 20:15 बजे नया सराय स्थित शिशुपाल लोहरा के घर पहुँचकर घेराबंदी किया गया। तभी दो महिला एवं एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे सशस्त्र बल एवं महिला आरक्षी के सहयोग से पकड़ा गया। पकड़ाये गये व्यक्तियों से नामपता पूछने पर अपना नाम कमशः 1. शिशुपाल लोहरा, उम्र करीब 27 वर्ष, पिता-छोटन लोहरा, 2. आरती देवी, उम्र करीब 25 वर्ष, पति- शिशुपाल लोहरा एवं 3. करमी देवी, उम्र करीब 52 वर्ष, पति छोटन लोहरा सभी साकिन-नयासराय, थाना बिधानसभा, जिला-राँची बताये एवं विधिवत घर की तलाशी लेने पर घर के उपर वाले कमरे में रखे पुराने कुलर में एक काला प्लास्टिक में लपेट कर छुपाकर रखा कागज के छोटे-छोटे 900 पुड़िया बरामद किया गया।

इस संबंध में विधानसभा थाना काण्ड सं0-30/24 दिनांक-25.06.2024 दर्ज किया गया। 2. दिनांक- 24.06.2024 को गुप्त सूचना के आधार पर कडरु बोखाबाड़ी बगीचा टोली के समाने अवैध रुप से ब्राउन शुगर, अन्य नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए छापामारी दल के साथ पुलिस उपाधीक्षक, हटिया श्री प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया एवं छापामारी दल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए बगीचा टोली के पास छापामारी किया। छापामारी के क्रम में दो अभियुक्त को पुलिस बल के द्वारा पीछा कर पकड़ लिया गया। पकड़ाये दोनों व्यक्ति के पास से मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) के कुल 100 पुड़ीया, जिसका कुल वजन 9.56 ग्राम ब्राउन शुगर को बरामद किया गया। जिसे विधिवत जप्त किया गया तथा पकड़ाये दोनों व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ करने पर ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने की बात स्वीकार किये है। पूछताछ में पकड़ाये अभियुक्त ने बताया कि ये करीब दो वर्षो से इस धंधे में लगे हुए है। एक वर्ष पहले हमलोग खुलेआम कडरु टी०ओ०पी० के आगे वाले मैदान में, पुन्दाग में श्मषान के पास वाले मैदान में, हरमू मुक्तिधाम के पास नदी के बगल में खुलेआम बेचते थे। ब्राउन सुगर बेचने वाले अन्य लोग भी पहले रांची के अनेक क्षेत्रों में आराम से बेचते थे लेकिन पिछले 8-9 महीने में पुलिस काफी छापेमारी कर रही ही है, जिसके डर से बेचने वाले और खरीदने वाले लोगो को काफी कठिनाई हो रही है और कई ड्रग्स बेचने वाले जेल जाने के डर से ये धंधा छोड़ते जा रहे है।

गिरफ्तार अभियुक्त – मो० अताउल्ला अंसारी उर्फ अतुल उम्र करीब 25 वर्ष, पिता सिद्दीक अंसारी, पता कडरु बगीचा टोली, थाना अरगोड़ा, जिला राँची एवं समीम अंसारी उर्फ ढेले अंसारी उम्र करीब 25 वर्ष, पिता स्व० शुभान अंसारी, पता कडरु बगीचा टोली, थाना अरगोड़ा जिला राँची ।

जप्त सामान का विवरण

कुल 100 पुडिया ब्राउन शुगर

एक स्मार्ट फोन

एक कीपैड फोन

  1. ईटकी थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर राँची पुलिस ने 1500 बोतल नशे के रूप में उपयोग में आने वाले Ornex Cough Syrup जप्त किया है जो एक निर्माणाधीन सरकारी अस्पताल भवन के लेबर शेड से बरामद किया गया है एवं 3 व्यक्ति गिरफ्तार हुए हैं।

इस प्रकार राँची पुलिस ने आज नशे के कुल आठ सौदागरों को गिरफ्तार किया है

अफीम डोडा लदा वाहन नामकुम थाना क्षेत्र से जप्त

0

अफीम डोडा लदा वाहन नामकुम थाना क्षेत्र से जप्त

दिनांक-24.06.2024 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची को डोडा लदी गाड़ी रजि०नं०-JH10AD0287 के हेसापीड़ी लुगुडीह मोड़ के समीप आने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु श्री अमर कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम, रॉची के नेतृत्व में नामकुम थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों को शामिल करते हुए एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए लुगुडीह मोड़ के पास चेकनाका लगाया गया। समय करीब 06:30 बजे लुगुडीह की तरफ से सफेद रंग की पिकअप वैन आता देख कर रूकने का ईशारा किया गया, परन्तु पुलिस बल को देखकर वैन का चालक, गाड़ी रोककर भागने का प्रयास करने लगे, जिसे पीछा कर पुलिस के द्वारा पकड़ लिया गया। पूछ-ताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम रामविलाश महतो पे० घासी महतो सा० नचलदाग पो० हातुदामी थाना नामकुम जिला रॉची बताया गया तथा पिकअप में डोडा लदे होने की जानकारी दी गयी। तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक (मु०) प्रथम के द्वारा विधिवत वाहन की तालाशी लिये जाने पर वैन में सफेद रंग के प्लास्टिक के 28 बोरा में डोडा भरा हुआ पाया गया, जिसमें से प्रत्येक बोरे का वनज-25-25 कि०ग्रा० का पाया गया। पकड़े गये व्यक्ति से लदे डोडा के संबंध में कागजात की मांग किये जाने पर उसके द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। चालक की तलाशी लिये जाने पर उसके पैकेट से दो मोबाईल बरामद हुआ तथा गाडी के सीट के नीचे से 500/-रू0 का 500 नोट (कुल-2,50,000/-रू०) बरामद हुआ, जिसकी विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। पूछताछ के क्रम में पकड़े गये व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि वह उक्त गाड़ी का चालक है तथा उसके सहयोगी के द्वारा वाहन में डोडा लोड करवाया गया था तथा उसके कहने पर डोडा लेकर तुपुदाना ओ०पी० क्षेत्र में जा रहा था। इस घटना के संबंध में नामकुम थाना कांड सं0-244/24, दि०-24.06.2024, धारा-15 (c)/18 (b)/22 (c)/25/29 NDPS Act दर्ज कर, पकड़े गये व्यक्ति के बताए अनुसार उसके सहयोगी का नाम-पता सत्यापन करते हुए अग्रत्तर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। साथ हीं अफीम (डोडा) तस्करी के संजाल में संलिप्त अन्य व्यक्तियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।

गिरफ्तार व्यक्ति का नाम-पताः- 1. रामविलाश महतो पे० घासी महतो सा० नचलदाग पो० हातुदामी थाना नामकुम जिला रॉची, जप्त किये गये सामानों की विवरणी :-

  1. अफीम डोडा के प्लास्टिक बोरा की संख्या-25 बोरा (700 कि०ग्रा०) 02. नकद रकम- 2,50,000/- रू० (दो लाख पचास हजार)
  2. पिक-अप वैन-01 अद्द (रजि०नं०-JH10AD0287) 04. मोबाईल- 02 (दो) अद्द (की पैड-01, स्मार्ट फोन-01

रांची// जिला के लालपुर में बिना लाइसेंस के बार का संचालन हो रहा था, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बार के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया (पूरा पढ़े)

0

रांची// जिला के लालपुर में बिना लाइसेंस के बार का संचालन हो रहा था, पुलिस को जानकारी प्राप्त होने के बाद कार्रवाई करते हुए बार के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार किया गया, प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग रांची के सभी बार में लड़कियों के द्वाशराब परोसा जाता रहा है, कुछ दिन पूर्व राँची के चुटिया थाना अंतर्गएक बार में गोलीबारी की घटना घटी थी। उसके बाद भी सूत्रों से पता चला है राँची के बहुत सारे बार अब भी ग्यारह बजे के बाद खुले रहते है अगर कुछ अप्रिय घटना फिर से होती है तो ज़िम्मेदार कौन होगा ?