आज दिनांक 06/08/2024 को राँची शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए पुलिस महानिदेशक महोदय झारखंड के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक यातायात राँची द्वारा एक विशेष मोटरसाइकिल दस्ता का गठन SQRT(special quick response team)के रूप में किया गया ।जिसका प्रारंभ पुलिस उपमहानिरीक्षक दक्षिणी छोटानागपुर रेंज राँची महोदय द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक राँची की उपस्थिति में पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर किया गया ।इस SQRT टीम में कुल 10 बाइक के साथ 20 पुलिस कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है।इस SQRT का मुख्य कार्य जाम होने की स्थिति में त्वरित रूप से जाम स्थल पर पहुँच कर यातायात को सुगम बनाना है साथ ही SQRT टीम अपने अपने निर्धारित क्षेत्र में wrong parking करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाही करेगी।
राँची शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए sqrt दस्ता का गठन(पूरा पढ़े)
सरकारी कर्मियों के हड़ताल पर होने से जनता के काम-काज ठप – आदित्य विक्रम जयसवाल
सरकारी कर्मियों के हड़ताल पर होने से जनता के काम-काज ठप – आदित्य विक्रम जयसवाल
आज झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जयसवाल ने राजभवन, रांची के समीप धरने पर बैठे झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों से मुलाकात किया एवं उनकी समस्याओं को समझा। इसके उपरांत झारखण्ड आईसीटी स्कूल कॉर्डिनेटर वेलफेयर एसोसिएशन एवं ऑल झारखण्ड सीआईटीएस (सीटीआई) प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी संघ से भी मुलाक़ात कर उनकी समस्या एवं माँगो को जाना।
उनकी मुख्य माँगे
- समाहरणालय संवर्ग लिपिकों के वेतनमान एवं पदनाम में संसोधन।
- समाहरणालय एवं संलग्न कार्यालयों में नये प्रशाखाओं का गठन एवं पदसृजन।
- समिति सेवा प्रत्योगिता परीक्षा के माध्यम से लिपिकों के उच्चतर पद पर जाने की व्यवस्था पूर्व की भाँति करना।
- बिहार सरकार के 2022 की अधिसूचना के आलोक में समाहरणालय लिपिकों के आरक्षित 15 प्रतिशत पदों पर चतुर्थवर्गीय कर्मियों को बिना परीक्षा के वरीयता सह योग्यता के आधार पर प्रोन्नति प्रदान करना
- नियमावली के आलोक में संविदा/अनुबंध कर्मियों की सेवा नियमित करना।
- समाहरणालय एवं संलग्न कार्यालयों के अन्तर्गत आउटसोर्स पर कार्यरत कर्मियों की सेवा संविदा पर करने एवं कार्य अवधि 60 वर्स करने तथा समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करना।
- कार्यालय अधीक्षक एवं प्रसाशी अधिकारी के कार्य दायित्व के पुननिर्धारण करना।
- सेवानिर्वृति की उम्र सीमा 65 वर्स करना।
इसके पश्चात आदित्य विक्रम जयसवाल ने वहाँ धरना दे रहे झारखण्ड आईसीटी स्कूल कॉर्डिनेटर वेलफेयर एसोसिएशन के लोगों से मुलाक़ात किया एवं उनकी माँगो को जाना।
माँगो में मुख्यतः
- ठेका प्रथा (कंपनी मुक्त) को समाप्त कर समायोजन करना।
- एक सम्मानजनक वेतन 20000 रुपया करना।
- कंप्यूटर विसय को अनिवार्य विसय करना।
- 60 वर्स तक सिक्षकों को नौकरी पर रखना।
- महिलाओं को विशेष अवकाश एवं मातृत्व अवकाश देना।
- आने वाले टीजीटी एवं पीजीटी में 50% आरक्षण आईसीटी सिक्षकों को देना।
- अनुचित तरीक़े से हटाये गए आईसीटी अनुदेशक को मुआवज़ा के साथ पुनः नौकरी पर लेना।
- जेईपीसी निर्देशक द्वारा कहे गए शब्दों को जिसमे कहा गया है पालने के लिए आईसीटी को नहीं रखे हैं उसपर कार्यवाही करते हुए पदमुक्त करना और आँकलन परीक्षा रद्द करना।
इसके पश्चात उन्होंने वही धरने पर बैठे ऑल झारखण्ड सीआईटीएस (सीटीआई) प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थी संघ के माँगो को सुना
माँगो में मुख्यतः
- झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी विज्ञापन का अभ्यर्थी उत्तर कुंजी जल्द से जल्द जारी करे।
- झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी विज्ञापन का रिजल्ट जल्द से जल्द घोसित करे।
- झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी विज्ञापन के रिक्त पद का 1.50 गुना अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन के लिए कॉमन मेरिट लिस्ट जारी किया जाये।
- झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी विज्ञापन का अनुभव प्रमाण पत्र की जाँच प्रशिक्षण महानिदेशालय के अनुरूप किया जाए।
इसके पश्चात् आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि यह लोगों की सरकार है एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में सरकार संवेदनशील है और कार्यों को अच्छे तरीक़े से कर रही है। मैं हमारे झारखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी से पत्र लिखकर मुलाक़ात करूँगा एवं अनुरोध करूँगा कि जायज़ माँगो को लागू किया जाए।
आदित्य विक्रम ने यह भी कहा कि पिछले 14 दिनों से सरकारी काम-काज ठप है एवं झारखण्ड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों की माँगे जायज़ हैं। इनकी बातों को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द इनका आंदोलन ख़त्म कराया जाए ताकि जनता के कार्य समय पर हो सके।
मौक़े पर अनिल सिंह,पप्पू सिंह आदि लोग मौजूद थे।
(आदित्य विक्रम जयसवाल)
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी सह प्रदेश प्रतिनिधि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी।
सावन की तीसरी सोमवारी के तैयारी को लेकर बैठकसनातन धर्म के लिए सुनहरा समय , 30वर्ष से कम आयु के भक्तो की संख्या लगातार बढ़ रहा हैं (पूरा पढ़े )
सावन की तीसरी सोमवारी के तैयारी को लेकर बैठक
सनातन धर्म के लिए सुनहरा समय , 30वर्ष से कम आयु के भक्तो की संख्या लगातार बढ़ रहा हैं
रविवार को पहाड़ी मंदिर में काफी भीड़ रहा
स्वर्ण रेखा नदी के उद्गम स्थान रानीचुआ से पैदल पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक किये 151 कावंड़
सावन की तीसरी सोमवारी के तैयारी एवं विधि व्यवस्था को लेकर एक आवश्यक बैठक पहाड़ी मंदिर कार्यालय में किया गया ।
उक्त बैठक सावन की तीसरी सोमवारी में शिव भक्तों के भीड़ के अनुमान को देखते हुए उसकी सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत निर्णय लिया गया कि मंदिर के सभी गेटो में महिला एवं पुरूष पुलिस बल तैनात रहेंगे । जिसकी निगरानी दंडाधिकारी करेंगे , साथ ही मंदिर की सीढ़ियों में स्वयं सेवको की व्यवस्था रहेगी जो सभी भक्तो को सुलभ सेवा प्रदान करेंगे । मंदिर के मुख्य गेट पर भक्तो के लिए निःशुल्क जल, दूध फूल एवं बेलपत्र की व्यवस्था लोकल समितियों के द्वारा की गई हैं । पहाड़ी मंदिर की मुख्य पूजा 3 बजे से होगा एवं सभी भक्तो के लिए मंदिर द्वार 4 बजे खोल दिया जाएगा ।
रविवार को पूरा मंदिर परिसर भोलेनाथ के जय घोष से गूंजता रहा , काफी संख्या में लोग पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक किये । राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति के प्रवक्ता बादल सिंह ने बताया कि सनातन धर्म के लिए ये बहुत सुनहरा समय हैं अब मंदिर में युवा लड़के -लड़कियों की संख्या बढ़ते जा रहे हैं सभी लोग अब पार्क , सिनेमा छोड़ मंदिरों में आने लगे हैं 30 वर्ष के कम आयु के भक्तो की संख्या लगातार बढ़ता जा रहा हैं जो सनातन धर्म के लिए शुभ संदेश हैं ।
पीयूष पाठक के नेतृत्व में कावंड़ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 151 कांवड़ स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थान रानीचुआ से जल लेकर पैदल पहाड़ी बाबा पर जलाभिषेक किये ।
उक्त बैठक में पूर्व आयुक्त जटा शंकर चौधरी ,राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति के सचिव राकेश सिन्हा , वित्त प्रभारी राजेश साहू , प्रवक्ता बादल सिंह , अरुण वर्मा , अजय सिंह ,दीपक नंन्दा , राजकुमार तलेजा ।। ये जानकारी मंदिर प्रबंधन समिति के प्रवक्ता बादल सिंह ने दिया ।
बादल सिंह
प्रवक्ता
राँची पहाड़ी मंदिर विकाश समिति
9334347352
हज़ारीबाग़ बाइक से पीछा कर पहले मारी गोली फिर गला रेत कर उतारा मौ’त के घाट (पूरा पढ़े)
बाइक से पीछा कर पहले मारी गोली फिर गला रेत कर उतारा मौ’त के घाट
हज़ारीबाग : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गाल्होबार में अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार अपराधियों ने पहले उसे गोली मारी। इसके बेरहमी से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान गाल्होबार निवासी सफद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. मृतक बोकारो के नावाडीह थाना क्षेत्र के तरफ से विष्णुगढ़ की तरफ आ रहा था। अज्ञात अपराधियों ने बाइक से पीछा कर गाल्होबार हाई स्कूल समीप उस पर गोली दाग दी। विष्णुगढ़ थाना के थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि घटना की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही हैं। फ़िलहाल घटना को लेकर विष्णुगढ़ थाना व हजारीबाग पुलिस छानबीन में जुट गई है।
मुठभेड़ के बाद वकील हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार (पूरा पढ़े)
राँची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।देर रात मुठभेड़ के बाद वकील हत्याकांड का आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ है।जिनका इलाज चल रहा है।बताया जा रहा है पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अनगड़ा एरिया में छुपा है।सूचना मिलने के बाद कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में टीम इलाके में पहुँची और फिर अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से फायरिंग की गई।जिसमें एक अपराधी को गोली लगी है।
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा के तीन दिवसिये सावन मेला का समापन
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा का तीन दिवसीय सावन मेले के तीसरे दिन मेले में काफ़ी भीड़ रही । सुबह से ही लोगो का आना जाना लगा रहा , तीसरे दिन मेले में काफ़ी ऑफर दिये गये । लोगो ने जम कर अपनी मन पसंद चीजो की ख़रीदारी की , मेले में लोगो को जहां खूबसूरत राखी पसंद आ रही है वही सबको ज्वैलरी कुरती गिफ्ट आइटम भी काफ़ी पसंद आ रहे है , संयोजिका विनीता बिहानी , सरिता बथवाल , सपना सिंघानिया , पूजा अग्रवाल और रितु की मेले में काफ़ी मेहनत की । समापन समारोह में बेस्ट सेल का पिंकी बुटीक को , बेस्ट डिकोरेसन प्रियंका जी को मिला और बेस्ट सेल्समैनशिप ज्योति भागलपुर को मिला । पूजा अग्रवाल ने मंच संचालन किया , रितु पोद्दार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया । अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने सभी विनर्स को बधाई दी , और सभी स्टाल धारको को धन्यवाद दिया , सभी उद्यमी काफ़ी खुश थी , रीना सराफ़ स्टाल नंबर 5 ने कहा , वो दो साल से समर्पण में स्टाल लगा रही है , सेल कम या ज़्यादा उस से फ़रक नहीं पड़ता , आज दो साल काफ़ी लोगो से कांटैक्ट बढ़ा , लोग उनके काम को जान ने लग गये , ये उनके लिए बहुत बड़ी बात है । सभी स्टाल को पर्यावरण को बढ़ावा देते हुए समर्पण की तरफ़ से एक एक पौधा दिया गया ।
मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया , आने वाले समय में भी एसे आयोजन करती रहेंगी ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , सचिव शुभव अग्रवाल , संयोजिका विनीता बिहानी , सरिता बथवाल ,पूजा अग्रवाल , सपना सिंघानिया , रितु पोद्दार , सुमिता लाठ , पूजा सारावगी , कविता सोमानी , कविता जालान , पायल जैन , दीपिका मोतिका , आशा सराफ़ उपस्थित थी ।
*मीडिया प्रभारी*
*सरिता बथवाल*
मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा राँची
सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की काँके थाना अंतर्गत रिंग-रोड में हुई हत्या की घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज(पूरा पड़े)
दिनांक 02-03.08.24 की रात्रि में विशेष शाखा में पदस्थापित पुलिस सब-इंस्पेक्टर अनुपम कच्छप की काँके थाना अंतर्गत रिंग-रोड में हुई हत्या की घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर कांड के गुणवतापूर्ण अनुसंधान,उद्भेदन व अपराधकर्मियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) के नेतृत्व में 02 DSP,08 इंस्पेक्टर एवं 05 सब-इंस्पेक्टर का एक SIT का गठन किया गया है।
घटनास्थल पर FSL के विशेषज्ञ दल ने घटनास्थल का मुयायना कर घटना से जुड़े प्रदर्श व खोखा इत्यादि जप्त किये गये। घटनास्थल एवं अपराधियों के आगमन व पलायन के सभी संभावित मार्गों पर CCTV फुटेज खंगाला जा रहा है।अनुसंधान के क्रम में 14 संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा अनुसंधान के सभी मानवीय व तकनीकी आसूचना के बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है।
घटना की गंभीरता देखते हुए पुलिस उप-महानिरीक्षक, द० छोटानागपुर, वरीय पुलिस अधीक्षक राँची, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा सभी संभावित पहलुओं पर अनुसंधान एवं त्वरित उदभेदन का निर्देश SIT को दिया गया।
स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या (पूरा पढ़े)
झारखंड के रांची में स्पेशल ब्रांच में तैनात सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप।
झारखंड की राजधानी रांची कांके इलाके के रिंग रोड में अपराधियों ने 2018 बैच के इंस्पेक्टर की वारदात सामने आई है। यहां सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी मिलते ही इलाके की पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
रांची। झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज रांची नगर निगम के आयुक्त से मुलाकात कर जनहित मुद्दों से जुडे कार्यों हेतु एक ज्ञापन सौंपा।
रांची। झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष सह प्रदेश प्रतिनिधि आदित्य विक्रम जयसवाल ने आज रांची नगर निगम के आयुक्त से मुलाकात कर जनहित मुद्दों से जुडे कार्यों हेतु एक ज्ञापन सौंपा।
आदित्य विक्रम जयसवाल ने आयुक्त महोदय से अनुरोध किया है कि मेरे द्वारा राजधानी रांची में जनहित कार्यों के लिए निम्नलिखित तिथियों को दिए गए आवेदनों पर विचार किया जाए।
आदित्य विक्रम ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि राजधानी रांचीवासियों के हित में निम्न तिथियों को आपको आवेदन समर्पित किया गया है।
- दिनांक 16 जुलाई 2024 को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि अपर बाजार, रांची में बारिश के कारण हर गली और सड़क पे पानी जमा हो जाता है एवं पास में ही सेवा सदन अस्पताल है इससे मरिज़ो एवं वहाँ व्यापार कर रहे व्यापारियों को काफ़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसीलिए वहाँ बंद नाले को अविलंब खोला जाये और अपर बाज़ार के हर इलाक़े में सार्वजनिक सौचालय की काफ़ी कमी है जिसके वजह से बीमारियाँ भी फैलती है। पास में ही चुरुवाला होटल के समीप सड़क भी ख़राब स्तिथि में है जिसके वजह से आये दिन लोग गिर जाते हैं इसको अविलंब ठीक कराया जाए।
- दिनांक 20 जुलाई 2024 को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि अंतु चौक स्थित टैगोर हिल,मोराहाबादी वार्ड-03 एवं हरिहर सिंह रोड में चल रहे पाइपलाइन एवं सीवरेज के कार्य के कारण सड़कों पर गड्ढे हो गए है एवं बारिश का पानी जमा हो जाता है जिससे राहगीरों एवं वहाँ निवास करने वाले लोगो को आने जाने में काफ़ी दिक़्क़त होती है इसलिए सडक निर्माण हेतु कार्य किया जाए।
- दिनांक 22 जुलाई 2024 को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि चुटिया सिरमटोली में कचरों का नियमित उठाव एवं नालियों की नियमित सफ़ाई नहीं होने के कारण बारिश के पानी से सड़कों पर जल जमाव हो जाता है एवं बीमारियाँ फैलती हैं इसीलिए नियमित तौर पर कचरा गाड़ी भेजा जाए। इसके पश्चात् उन्होंने बताया है कि सिरमटोली अखड़ा के पास सप्लाई पानी का आभाव है एवं इससे 200 घरों के लोग प्रभावित है यह मोटर लगाकर टंकी एवं सप्लाई पानी की व्यवस्था करवायी जाये और अखड़ा के पास ही बिजली के तार पेड़ से सटे है इसको अविलंब ठीक किया जाए जिससे लोग सुरक्षित रहे।
- दिनांक 22 जुलाई 2024 को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बारिश के मौसम में रांची में नियमित तौर पर सैनिटाइजेशन ड्राइव चलाया जाए जिससे बीमारियाँ उत्पन्न ना हो और शहर स्वच्छ रहे और शहरवासी बीमारी मुक्त रहें।
आदित्य विक्रम जयसवाल ने नगर आयुक्त से अनुरोध किया है कि उपरोक्त आवेदनों पर जनहित में सहानूभूति पूर्वक विचार कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।
आदित्य विक्रम जयसवाल
पूर्व अध्यक्ष झारखण्ड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी सह प्रदेश प्रतिनिधि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी।













