Google search engine
Home Blog

नया सराय मारपीट मामले में हुई गिरफ्तारी (पूरा देखे )

0

दिनांक-28.02.2026 की रात्रि थाना प्रभारी विधानसभा थाना को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम नयासराय में लड़ाई-झगड़ा हो रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी अन्य पदाधिकारी एवं जवानों के साथ ग्राम नयासराय पहुँचे तो कुछ अपराधिक प्रवृति के लोगो द्वारा जाकिर अंसारी पिता स्व० शेख महमुद्धीन ग्राम नयासराय थाना विधानसभा जिला रॉची एवं उनके पुत्र के साथ मारपीट किया जा रहा था। जिसमें वादी के पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गये है, जिसका ईलाज Aston Hospital दलादली में चल रहा है। तत्पश्चात पुलिस के द्वारा तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर उक्त घटना में शामिल 12 अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है एवं जख्मी अभियुक्त अरूण खलखो, अजय तिर्की पता नयासराय कुटे Hospital में ईलाजरत है तथा घटना में प्रयुक्त हथियार एवं वाहनों को विधिवत बरामद किया गया है, जिसके उपरांत वादी जाकिर अंसारी उम्र लगभग 57 वर्ष, पिता स्व० शेख महमुद्दीन निवासी ग्राम नयासराय थाना विधानसभा जिला रांची के टंकित आवेदन के आधार पर 30 नामजद एवं 10-15 अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध विधानसभा थाना कांड सं0-21/26, दिनांक-01.03.2026, धारा-191 (2)/191(3)/191/190/126(2)/115(2)/118(1)/117(2) / 111 (2) भा०न्या०सं० एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

/118(2)/109(1)/61(2)

गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों का नाम एवं पताः-

(1) छोटू खालखो, उम्र 30 वर्ष

(2) कुलदीप खलखो, उम्र 25 वर्ष, दोनों पिता चारो खालखो

(3) बबलू कुजूर, उम्र 30 वर्ष, पिता राजेश कुजूर

(4) शुभम प्रजापती उर्फ मित्तल प्रजापती, उम्र 30 वर्ष, पिता प्रसाद प्रजापती, चारो पता लालगुटवा

(5) कमलेश महली, उम्र 29 वर्ष, पिता शिवनाथ महली

(6) चंदन टोप्पो, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व० नवीन टोप्पो

(7) राज किशोर उराँव, उम्र 23 वर्ष, पिता कुशुन उराँव, तीनों पता करम टोली, गुटवा, सभी थाना नगड़ी (दलादली ओ०पी०)

(8) प्रदीप लोहार, उम्र 24 वर्ष, पिता राम प्रसाद लोहार, पता रातु बड़का टोली

(9) सुमित कुमार सिंह, उम्र 26 वर्ष, पिता सुनिल सिंह, पता काठीटांड

(10) मुकेश कुमार, उम्र 20 वर्ष, पिता राम प्रवेश राय

(11) रवि कुमार, उम्र 27 वर्ष, पिता स्व० बबन सिंह, दोनों पता केशव नगर काठीटांड़, सभी थाना रातु

(12) दिलजन मुण्डा, उम्र 32 वर्ष, पिता स्व० राम दयाल मुण्डा, पता पुन्दाग, पाहन टोली, थाना पुन्दाग ओ०पी०, सभी थाना राँची।

बरामद एवं जप्त सामानों की विवरणः-

  1. एक फोल्डेबल राईफल 3.15 बोर
  2. एक देशी पिस्टल,
  3. 05 जिन्दा कारतूस 7mm का,
  4. एक खाली मैगजीन,
  5. 02 SCORPIO वाहन
  6. एक Fortuner वाहन
  7. एक बुलैट मोटरसाईकिल
  8. 12 मोबाईल

छापामारी टीम से शामिल पुलिस पदाधिकारीः-

  1. श्री पी०के० मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, हटिया राँची
  2. श्री राम नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, रातु, राँची
  3. पु०अ०नि० गणेश यादव, थाना प्रभारी विधानसभा थाना, राँची

4.. पु०अ०नि० प्रवीण कुमारी, नगडी थाना प्रभारी, राँची

  1. पु०अ०नि० अभिषेख राय थाना प्रभारी खेलगांव थाना, राँची
  2. पु०अ०नि० सत्य प्रकाश उपाध्याय, दलादली ओ०पी प्रभारी राँची
  3. पु०अ०नि० आनन्द पंडित, विधानसभा थाना रॉची।
  4. पु०अ०नि० दिनेश कुमार, विधानसभा थाना राँची।
  5. स०अ०नि० मो० फिरोज, विधानसभा थाना रॉची। 10. चालक आरक्षी / अमरेन्द्र कुमार एवं विधानसभा सशस्त्र बल,

एचईसी महिला समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

0

एचईसी महिला समिति द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

रांची। रांची के सेक्टर-3 स्थित एचईसी महिला समिति कार्यालय में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की सदस्यों एवं क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सौहार्द व एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर समिति की पदाधिकारियों ने बताया कि हैक महिला समिति एक स्वयंसेवी संस्था है, जो महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। संस्था महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें विभिन्न कौशल विकास एवं स्वरोजगार कार्यक्रमों से जोड़ने का कार्य करती है।

समिति का उद्देश्य महिलाओं को अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों से जोड़कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ समाज में अपनी पहचान बना सकें।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, होली गीत एवं प्रेरणादायक विचारों का आदान-प्रदान भी किया गया। अंत में सभी सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

रांची पुलिस कर रही है काला बिल्ला लगा कर विरोध (पूरा देखे )

0

सेवा में,

प्रेस विज्ञप्ति

सभी सम्पादक, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रिानिक मीडिया, झारखण्ड राँची।

मान्यवर,

सादर सूचित करना है कि हाल के समय में माननीय कुछ अधिवक्ताओं के द्वारा अपने अनैतिक बातों को मनवाने हेतु पुलिस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। इसी क्रम कुछ दिन पहले डोरण्डा थाना अन्तर्गत घटित घटना जिसमें माननीय उच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री मनोज टंडन जी के द्वारा अपने वाहन के बोनट पर एक व्यक्ति को घसीट कर ले जाने की वायरल वीडियो जारी होने तथा आवेदक द्वारा इस संबंध में लिखित सूचना दिये जाने के पश्चात डोरण्डा थाना अन्तर्गत काण्ड दर्ज है अनुसंधान के क्रम में कारवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त वाहन को विधिवत जप्त किया गया था। उक्त वाहन को अनैतिक रूप से मुक्त करने हेतु माननीय न्यायालय को दिग्भ्रमित करते हुए वाहन मुक्त करने का दबाव बनाने के क्रम में महिला पुलिस निरीक्षक, दीपिका प्रसाद, थाना प्रभारी, डोरण्डा के साथ माननीय उच्च न्यायालय के प्रांगण में अभद्रता करते हुए महिला पुलिस पदाधिकारी को जबरन घेरे रखना, वर्दी उतरवाने की धमकी देना, गिरफ्तार कर जेल भेज देने देने साथ ही पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों के लिये कठपुतली जैसे शब्दों का प्रयोग किये जाने का पुलिस एशोसिऐशन रॉची शाखा पुरजोर विरोध करता है तथा इसकी घोर निन्दा करता है। एक महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ माननीय उच्च न्यायालय, झारखण्ड राँची के परिसर में इस प्रकार का आचरण तथा बर्ताव के कारण पूरा पुलिस समाज हतप्रभ है तथा पुलिस समाज में रोष व्याप्त है।

पुलिस एशोसियेशन राँची शाखा द्वारा उक्त घटना के संबंध में आकस्मिक बैठक आहुत की गयी तथा आहुत बैठक में सर्वसम्मति से घटना के विरोध स्वरूप 03 तीन दिनों तक काला बिल्ला लगाकर कर्तव्य निर्वहन करने का निर्णय लिया गया है साथ ही यदि इस प्रकार की घटना की पुनरावृति होती है तो एशोसियेशन के द्वारा चरणबद्ध आन्दोलन किया जायेगा। इसके अतिरिक्त पुलिस एशोसियेशन, केन्द्रीय कार्यालय, झारखण्ड राँची से अनुरोध किया गया है कि घटना के विरोध में लिये गये निर्णय के समर्थन में सम्पूर्ण राज्य में विरोध स्वरूप 03 दिनों तक काला बिल्ला लगाकर कर्तव्य का निर्वहन हेतु अपने स्तर से दिशा-निर्देश जारी की जाय।

अनुरोध है कि अपने-अपने सम्मानित अखबार एवं चैनल के राज्य एडिशन में उक्त से संबंधित समाचार प्रकाशित एवं प्रसारण करने की कृपा की जाय।

02/26 (परि.प्र. आनन्द राज खलखो) अध्यक्ष पुलिस एशो. शाखा राँची

पुनदाग थाना क्षेत्र से एक घर में छापामारी कर ब्राउन शुगर बेचने वाले को गिरफ्तार किया गया (पूरा देखे)

0

दिनांक-25/02/2026 को गूप्त सूचना प्राप्त हुई कि पुन्दाग ओ०पी० क्षेत्र के भागलपूर लवातू टोला निवासी कृष्ण कुमार महतो के द्वारा अपने घर पर ब्राउन सुगर की खरीद बिकी की जा रही है, उक्त प्राप्त सूचना को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची को दिया गया। जिसके पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रॉची के निर्देशानुसार प्राप्त सूचना का सत्यापन एंव आवश्यक कारवाई हेतू पुलिस उपाधीक्षक, हटिया, रांची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा भागलपुर लवातू टोला निवासी कृष्ण कुमार महतो के घर पर छापामारी किया गया। जहाँ से कृष्ण कुमार महतो को (कुल-253 पुड़िया) कुलः-27.24 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ पकड़ा गया है। जिसके पश्चात संध्या गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारी पु०अ०नि० बुलेट गोराई (पुन्दाग ओ०पी०) के द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर जगरनाथपूर (पुन्दाग ओ०पी०) थाना कांड सं0-38/2026, दि0-25/02/2026, धाराः-21 (b)/22 (b) N.D.P.S Act. के अर्न्तगत कांड दर्ज किया गया है। कांड की गम्भीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशानूसार एक टीम का गठन किया गया। जिनके द्वारा जप्त मादक पदार्थ का स्पलाईन चेन का पता लगाकर विधि सम्मत कारवाई की जा रही है। इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण कुमार महतो को माननीय न्यायालय में उपस्थापन पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

बरामद समानः-

(1) मोटोरोला कम्पनी का हल्का नीला रंग का स्मार्टफोनः-01 पीस ।

(2) कागज के पुडिया में रखा हुआ ब्राउन सुगरः-253 पुडिया, वजन-27.24 ग्राम ।

(3) नगदः-4600 रूपया ।

(4) सफेद रंग का इलेक्ट्रॉनिक डिजीटल Weighing मशीनः-01 पीस ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

(1) कृष्ण कुमार महतो, उम्र-41 बर्ष, पिता सुरेश महतो. पता-ग्राम भागलपूर लवातू, न्यू पुन्दाग, थाना-पुन्दाग ओ०पी० जिला-रॉचीं ।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी का नामः-

  1. पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया श्री प्रमोद कुमार मिश्रा।
  2. पु०अ०नि० सह पुन्दाग ओ०पी० प्रभारी संजीव कुमार,
  3. पु०अ०नि०, बुलेट गोराई, पुन्दाग ओ०पी० ।
  4. पु०अ०नि० निर्मल कु० महतो, पुन्दाग ओ०पी० ।
  5. पुन्दाग ओ०पी० रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल।

रांची डार्क वेब से नीदरलैंड से एलएसडी नशीला पदार्थ मंगाने वाले दो लोग गिरफ्तार (पूरा देखे)

0

दिनांक- 25.02.2026 को अपराह्न करीब 13:30 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना मिला कि एक व्यक्ति को Dark Web के माध्यम से मादक पदार्थ पार्सल के माध्यम से मांगाये हैं और ओझा मार्केट, हेसल के पास डिलिवर होना है। इसी सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, राँची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। इसके बाद छापामारी दल 15:30 बजे ओझा मार्केट के पास पहुँचा और मादक पदार्थ रिसिव करने वाले का इंतजार करने लगा। इसी बीच में एक लाल कपड़ा पहना हुआ स्कूटी सवार एक लड़का आया मादक पदार्थ को रिसिव किया, रिसिव करने के बाद कुछ दूर आगे बढ़ा। इस पर उसको रोका गया तथा नाम-पता पुछा गया। इस पर इन्होंने अपना नाम कुमार अभिषेक बताया। इसके बाद विधिवत तलाशी लिया गया, तो उसके पैन्ट के बॉये पॉकेट से एक सफेद रंग का लिफाफा बरामद हुआ, जिस पर एक टिकट सटा, टिकट पर NEDERLAND INTERNATIONAL लिखा हुआ पाया गया। लिफाफा खोलने पर Belgian greetings कार्ड पाया गया। कार्ड खोलने पर 100 Patch का एक रंग बिरंगा कागज पाया गया। इसके बाद कुमार अभिषेक से पूछताछ करने पर बताया कि लिफाफे के अंदर LSD (Lysergic Acid Diethylamide) नामक मादक पदार्थ है। इसको मैं और अविनाश कुमार के साथ मिलकर Dark Web से Crypto Currency द्वारा Payment कर निदरलैण्ड से डाक के माध्यम से LSD (मादक पदार्थ) मंगाये है। जिसका वजन 12.80 ग्राम, सिल्वर पेपर सहित वजन 02.23 ग्राम तथा LSD का कुल वजन 01.74 ग्राम पाया गया।

इस संबंध में पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर (पण्डरा ओ०पी०) कांड सं0-65/2026 दिनांक 25.02.2026 घारा-22 (c) / 27(A)/29 NDPS Act-1985 दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

जप्त समान की विवरणी :-

(01) LSD (Lysergic Acid Diethylamide) 02.33 ग्राम। (100 Patch) (बाजार मूल्य करीब

रू0 8,00,000/- आठ लाख रू०)

(02) I Phone 17 Pro.

(03) एक DELL कम्पनी का लैपटॉप।

(04) Aprill कम्पनी का SR-150 स्कूटी – JH01ET-4956.

(05) I Phone 14 plus.

(06) एक ASUS कम्पनी का लैपटॉप ।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम / पता-

(01) कुमार अभिषेक (उम्र 20 वर्ष) पिता कल्याण कुमार सिंह, पता- ओझा मार्केट नियर किरण अपार्टमेंट, हेसल थाना पाण्डरा ओ० पी० (सुखदेवनगर)।

(02) अविनाश कुमार मिश्र (उम्र 21 वर्ष) पिता सुबोध कुमार मिश्रा सा०- पुरूषोत्तम भवन, हेसल तालाब देवी मण्डप रोड, थाना- सुखदेवनगर, जिला-राँची।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी / कर्मी :-

(01) सुश्री साक्षी जमुआर परी० पुलिस अधीक्षक (राँची)।

(02) श्री प्रकाश सोय पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, राँची।

(03) सुनिल कुशवाहा पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर।

(04) रवि कुमार सिंह पु०नि० सह थाना प्रभारी, कोतवाली।

(05) पुलिस अवर निरीक्षक फैज रव्वनी थाना प्रभारी, पण्डरा ओ०पी० ।

(06) पु०अ०नि० महेश मुण्डा थाना प्रभारी एस०सी० / एस०टी० थाना प्रभारी, राँची।

(07) पु०अ०नि० बजरंग टोप्पो सुखदेवनगर थाना।

(08) पु०अ०नि० शंकर टोप्पो पण्डरा ओ०पी० ।

(09) पु०अ०नि० अमित कुमार दास, सुखदेवनगर थाना।

(10) स०अ०नि० विनोद सोनी, सुखदेवनगर थाना।

(11) स०अ०नि० साहेब टुडू, पण्डरा ओ०पी० ।

द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम (पूरा देखे)

0

द्रौपदी मुर्मू का झारखंड दौरा आज, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को एक दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रही हैं। उनके दौरे को लेकर राजधानी रांची से लेकर जमशेदपुर तक प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। सुरक्षा एजेंसियां हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

रांची से जमशेदपुर तक खास मूवमेंट

निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति एयरफोर्स के विशेष विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगी। रांची में उनका स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद वे हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी। एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है। सीआईएसएफ, जिला पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एयरपोर्ट के आसपास अनावश्यक भीड़ न लगे, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

जगन्नाथ मंदिर में भूमि पूजन

जमशेदपुर प्रवास के दौरान राष्ट्रपति शहर के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगी। यहां वे प्रस्तावित निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगी। कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक मौजूद रहने का उनका कार्यक्रम है। इस आयोजन को लेकर स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर को सजाया गया है और सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। आमंत्रित लोगों की एंट्री पास के जरिए ही होगी।

शहर में सुरक्षा का कड़ा घेरा

राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने व्यापक सुरक्षा योजना लागू की है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, कार्यक्रम स्थल और एयरपोर्ट क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। VVIP मूवमेंट के कारण ट्रैफिक रूट में आंशिक बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें।

रांची एयरपोर्ट बना नो-फ्लाइंग जोन

सुरक्षा के मद्देनजर रांची सदर एसडीओ ने एयरपोर्ट और उसके आसपास के इलाके को अस्थायी रूप से नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इस दौरान ड्रोन, पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलून या किसी भी तरह की उड़ने वाली गतिविधियों पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके साथ ही BNSS की धारा-163 के तहत सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। प्रशासन ने साफ कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बी०आई०टी० मेसरा अन्तर्गत टोयोटा शोरूम के पास में फायरिंग करने वाला राहुल सिंह गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार। (पूरा देखे)

0

बी०आई०टी० मेसरा अन्तर्गत टोयोटा शोरूम के पास में फायरिंग करने वाला राहुल सिंह गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार।

दिनांक:-04/02/2026 को समय करीबः- 17:00 बजे टोयोटा शोरूम के समीप विकास अस्पताल के पास अज्ञात के द्वारा हवाई फायरिंग किया गया था। इस संदर्भ में सदर (मेसरा) थाना कांड सं0-49/2026, दि०-05/02/2026, धारा-109 (1) भा. न्या.सं. एवं 27 आर्म्स एक्ट कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया था। दिनांक 17.02.2026 को वरीय पदाधिकारी को मिली गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बी०आई०टी० मेसरा ओ०पी० अन्तर्गत विकास अस्पताल में फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी कोकर चौक स्थित सुन्दर विहार में छुपे हुए हैं। इस संबंध में वरीय पदाधिकारी द्वारा एक छापामारी दल का गठन किया गया तथा विधिवत छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटु उम्र करीब 20 वर्ष, पिता स्व० दिनेश ठाकुर, पता सा० गुडु पाचा, पो० पाचा, थाना ओरमांझी, जिला रॉची को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना में प्रयुक्त हथियार, गोली एवं मोटरसाईकिल एवं पहने हुए कपड़ा तथा चप्पल अपने घर में छिपा कर रखने की बात सामने आई। जिसके बाद उसके निशानदेही पर पांचा स्थित घर में छापामारी कर घटना में प्रयुक्त सामाग्री बरामद किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार ठाकुर के निशानदेही पर अन्य अभियुक्त 1. करन कुमार उरांव उम्र करीब 25 वर्ष, पे० कजरू उरांव, सा० असवा, पो० गोसाई बलिया, थाना बड़कागांव, जिला हजारीबाग, 2. विशाल मुण्डा उम्र करीब 24 वर्ष, पे० बीरेन्द्र मुण्डा, सा० चुटू पाचा, मंडाटांड, थाना ओरमांझी, जिला रॉची, 3. सेंटू सिंह उम्र करीब 21 वर्ष, पिता स्व० अवधेश सिंह, सा० ट्रांसपोर्ट नगर, कुज्जू, थाना माण्डू (कुज्जू ओ०पी०), जिला रामगढ़ एवं 4. रामानन्द कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पे० शुक्ला यादव, सा० ट्रांसपोर्ट नगर, कुज्जू, थाना माण्डू (कुज्जू ओ०पी०), जिला रामगढ़ को गिरफ्तार किया गया है।

बरामदगीः-

  1. एक पिस्टल तथा दो जिन्दा गोली ।
  2. ब्लू रंग का एक अपाची मोटरसाईकिल, जिसे काला रंग से रंगा हुआ।
  3. मोबाईल फोन 06
  4. हेलमेट, कपड़ा एवं चप्पल

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. अमन कुमार ठाकुर उर्फ छोटु उम्र करीब 20 वर्ष, पिता स्व० दिनेश ठाकुर, पता सा० गुड्डु पाचा, पो० पाचा, थाना ओरमांझी, जिला रॉची।
  2. करन कुमार उरांव उम्र करीब 25 वर्ष, पे० कजरू उरांव, सा० असवा, पो० गोसाई बलिया, थाना बड़कागॉव, जिला हजारीबाग।
  3. विशाल मुण्डा उम्र करीब 24 वर्ष, पे० बीरेन्द्र मुण्डा, सा० चुटू पाचा, मंडाटांड, थाना ओरमांझी, जिला रॉची।
  4. सेंटू सिंह उम्र करीब 21 वर्ष, पिता स्व० अवधेश सिंह, सा० ट्रांसपोर्ट नगर, कुज्जू, थाना माण्डू (कुज्जू ओ०पी०), जिला रामगढ़।
  5. रामानन्द कुमार उम्र करीब 19 वर्ष, पे० शुक्ला यादव, सा० ट्रांसपोर्ट नगर, कुज्जू, थाना माण्डू (कुज्जू ओ०पी०), जिला रामगढ़।
  6. आपराधिक इतिहासः-

अभियुक्त अमन कुमार ठाकुर :-

  1. माण्डू (कुज्जू ओ०पी०) थाना कांड सं0-197/2024, दिनांक 26.08.2024 धारा-103(1)/3(5) भा.न्या.स. एवं 27 आर्म्स एक्ट

अभियुक्त करन कुमार उरांव :-

  1. माण्डू (कुज्जू ओ०पी०) थाना कांड सं0-197/2024, दिनांक 26.08.2024 धारा-103 (1)/3(5) भा.न्या.स. एवं 27 आर्म्स एक्ट
  2. रातु थाना कांड सं0-338/22, दिनांक 13.10.22 धारा-385 भा.द.वि. एवं 17 CLA Act.
  3. पिठौरिया थाना काण्ड सं0-164/22 धारा-387 भा.द.वि. एवं 17 CLA Act.
  4. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-443/22 धारा-387/506 भा.द.वि. एवं 17 CLA Act.
  5. बरियातु थाना काण्ड सं0-63/25, दिनांक 15.03.25 धारा-109/3(5) भा.न्या.सं. एवं 27 आर्म्स एक्ट
  6. बड़कागांव थाना काण्ड सं0-268/22, धारा-147/148/149/385/387 भा.द. वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
  7. कर्रा थाना काण्ड सं0-21/2025, दिनांक 08.03.2025 धारा-111/61(2)/3(5) भा.न्या.सं. एवं 25 (1-बी) ए/26 (6)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA Act.

अभियुक्त सेंटू सिंह :-

  1. कर्रा थाना काण्ड सं0-21/2025, दिनांक 08.03.2025 धारा-111/61 (2)/3(5) भा.न्या.सं. एवं 25 (1-बी) ए/26 (6)/26/35 आर्म्स एक्ट एवं 17 CLA Act.

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एंव बलः-

1.पुलिस उपाधीक्षक सदर, श्री संजीव कुमार बेसरा।

2.पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सदर श्री कुलदीप कुमार।

  1. पु०अ०नि० सह ओ०पी० प्रभारी, मेसरा, अजय कुमार दास।
  2. पु०अ०नि० बसंत कुमार, मेसरा ओ०पी०।
  3. पु०अ०नि० अभय कुमार, मेसरा ओ०पी० ।
  4. स०अ०नि० शाह फैसल, प्रभारी तकनीकी शाखा, रॉची।
  5. आरक्षी प्रवेश कमार, तकनीकी शाखा, रॉची।
  6. स०अ०नि० अंजय कुमार, मेसरा ओ०पी० ।
  7. स०अ०नि० संतोष कुमार सिंह, मेसरा ओ०पी० ।
  8. हवलदार-322 सम्मेलन लुगून, रिजर्व गार्ड मेसरा ओ०पी० ।
  9. हव०/730 सुखदेव प्रसाद मंडल, रिजर्व गार्ड, मेसरा, रॉची।
  10. आरक्षीः- अजमत असारी, तकनीकी शाखा, रॉची।

रांची से राहुल सिंह गिरोह के तीन अपराधी को पुलिस ने पकड़ा हथियार और गोली बरामद (पूरा देखे)

0

आज दिनांक-15.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि राहुल सिंह, संगठित अपराधिक गिरोह के अपराधी रांची क्षेत्र के व्यवसाईयों के बीच भय एवं दहशत फैलाने के उदेश्य से जगरनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट के नजदीक हथियारों का आदान प्रदान करने वाले है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में श्री प्रमोद कुमार मिश्रा. पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट के दक्षिणी चाहरदिवारी के नजदीक झाड़ी एवं मैदान से दो अपराधियों को अवैध हथियार, कारतुस, मोबाईल अपाची बाईक के साथ गिरफ्‌तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि दोनो अपराधी राहुल सिंह के निर्देश पर रांची आये हुए थे एवं रांची में गोलीबारी की घटनाकारित के लिए राहुल सिंह के आदेश का इंतजार कर रहे थे। गहराई से पूछताछ करने पर यह बात भी प्रकाश में आयी कि एक और अपराधी कटप्पा उर्फ अश्विनी पर्वता आया है, जो रांची में ही है, उनके निशानदेही पर उक्त अपराधकर्मी को पकड़ा गया। इस संबंध में जगरनाथपुर थाना कांड सं0- 32/26 दिनांक-15.02.26 अंकित कर अनुसंधान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अश्विनी कुमार पर्वता उर्फ कप्पा उर्फ जॉनी, राहुल सिंह संगटित अपराधीक गिरोह का मुख्य सदस्य है, जो अमन साहु संगठित अपराधीक गिरोह के लिए भी काम करता था। उसके बाद राहुल दुबे के लिए भी काम किया एवं वर्तमान राहुल सिंह के गिरोह में काम कर रहा है। इसका गिरोह में मुख्य कार्य आर्म्स एम्युनेशन उपलब्ध कराना, व्यवसायों का नम्बर उपलब्ध कराना, व्यवसायों को वाट्सअप पर धमकी देने के लिए मैसेज तैयार करना।

बरामद सामान

  1. देशी पिस्टल एक
  2. मैगजीन दो
  3. जिन्दा कारतुस 15 अद्द
  4. मोबाईल 04 अद्द

गिरफ्तार अपराधी

  1. पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा, पिता-किशोर कुमार, पता-क्वार्टर नं0-367 सेक्टर-4 धुर्वा थाना धुर्वा जिला रांची।
  2. रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र उर्फ आर०डी०एक्स, पिता मनोज सिंह पता-क्वार्टर नं० डी०टी०/1535 थाना धुर्वा जिला रांची।
  3. अश्वनी कुमार परवता उर्फ कटप्पा उर्फ जॉनी, पिता-स्व० अर्जुन प्रसाद, पता-सरैयाटोला तलाब के पास, थाना पतरातु जिला रामगढ़।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए सम्मिलित

0

पहाड़ी मंदिर, रांची

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए सम्मिलित

मुख्यमंत्री ने यहां भगवान भोलेनाथ की पारंपरिक विधि- विधान से की पूजा- अर्चना, राज्य की प्रगति, सुख शांति और समृद्धि की कामना की

आप सभी को महाशिवरात्रि महापर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे

श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

बम बम भोले … हर हर महादेव… के जयघोष के बीच मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक विधि -विधान से भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना कर राज्य की उन्नति, सुख- समृद्धि- शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने राज्य वासियों को इस महापर्व की शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी पर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

महाशिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

 मुख्यमंत्री ने कहा कि महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में हर वर्ष श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ता है । इस वर्ष भी यहां हजारों -हजार की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा -अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। मैं यहां आये सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन करता हूं और भगवान भोलेनाथ से उनके खुशहाल जीवन की कामना करता हूं। आप सभी इस महापर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएं। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर, रांची द्वारा मुख्यमंत्री का परंपरानुसार स्वागत और अभिनंदन किया गया।   

चास नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज

0

चास नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज, गलियों और मोहल्ला में गूंज रहे हैं चुनावी नारे
मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है प्रत्याशी प्रचार प्रसार में पूरी तरह से तरीके से दमखम चौक रहे हैं, वोटर को रिझाने के लिए तरह-तरह के हाथकदे अपना रहे हैं, गली मोहल्ले में प्रचार वाहन की भोपू की आवाज आ रही है, दीवारों पर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं और दूसरे के पोस्टर फाड़े भी जा रहे हैं, घर-घर जाकर मतदाताओं से वादे किए जा रहे है, झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक महापौर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन देखने लायक था, जयराम महतो की पार्टी का समर्थन प्रत्याशी निमाई महतो घर-घर जाकर वोट मांगने की अपील कर रहे हैं, वही झारखंड रत्न गोपाल मुरारका अपनी सादगी से सबको लुभा रहे है, पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश कुमार पूर्व विधायक बोकारो नारायण जी के साथ बिस्कुट की माला पहनकर घूम रहे हैं, वही देखा जाए तो बेटा को साथ देने (डॉक्टर विकाश पाण्डेय) के लिए पूर्व सांसद रविंद्र पांडे ने भी अपना कमान संभाल लिया, चास की बेटी निधि ने भी संभाल लिया है अपना कमान दम लगा के जनसंपर्क किया जा रहा है,बोकारो के पत्रकार हिमांशु बाल्टी लेकर घूम रहे हैं और मुफ्त कोचिंग हर वार्ड में बात कर रहे हैं कुल मिलाकर देखा जाए तो चुनाव बहुविकल्पिक होने वाला है।