Google search engine
HomeBlogधुर्वा स्थित टेस्टी अंदाज रेस्टुरेन्ट के स्टाफ को एक ग्राहक द्वारा गला...

धुर्वा स्थित टेस्टी अंदाज रेस्टुरेन्ट के स्टाफ को एक ग्राहक द्वारा गला में चाकु मारकर जख्मी कर दिया गया उसकी मौत अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में

दिनांक-17.11.2026 को समय 21:40 बजे रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि जे०पी० मार्केट धुर्वा स्थित टेस्टी अंदाज रेस्टुरेन्ट के स्टाफ को एक ग्राहक द्वारा गला में चाकु मारकर जख्मी कर दिया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए धुर्वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल को संरक्षित किया तथा जख्मी व्यक्ति को ईलाज हेतु पारस अस्पताल भेजा गया। ईलाज के कम में जख्मी अजय कुमार दास (36 वर्ष) पे० विजय कुमार दास सा० तिसरी जिला गिरीडीह की मृत्यु हो गयी। इस संदर्भ में धुर्वा थाना कांड सं0-307/26 दिनांक-18.11.2026 धारा-103 (1) बी०एन०एस० के अन्तर्गत दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देशानुसार वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची के नेतृत्व में धुर्वा थाना की पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सी०सी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन कर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनस्थल से घटना में प्रयुक्त खुन लगे चाकु को भी बरामद किया गया है। कांड के अनुसंधान में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

अमित कुमार पे० उमाशंकर लाल सा० डी०टी०/210 डायमण्ड फिल्ड धुर्वा थाना धुर्वा जिला रांची।

अपराधिक इतिहास :-

धुर्वा थाना कांड सं0-59/25 दिनांक 05.03.2025 धारा- 126 (2)/115 (2)/329/3 (5) भा०न्या०सं० ।

जप्त सामान की विवरणी –

  1. हत्या करने में प्रयुक्त एक चाकु खुन लगा हुआ।
  2. अभियुक्त का एक मोबाईल
  3. घटना के समय अभियुक्त का पहना हुआ शर्ट (खुन लगा हुआ )

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-

  1. श्री नीरज कुमार झा, वरीय पुलिस उपाधीक्षक हटिया, रांची।
  2. श्री अनील कुमार तिवारी, पु०नि० सह थाना प्रभारी धुर्वा थाना।
  3. पु०अ०नि० चन्द्रशेखर सिंह, धुर्वा थाना।
  4. पु०अ०नि०, लव कुमार, धुर्वा थाना ।
  5. धुर्वा थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल ।
RELATED ARTICLES

Most Popular