Google search engine
HomeNewsरांची एसी का तार चोरी करने वाला मोहम्मद आसिफ़ उर्फ नेपाली को...

रांची एसी का तार चोरी करने वाला मोहम्मद आसिफ़ उर्फ नेपाली को पुलिस ने पकड़ा (पूरा देखे )

  1. लोअर बाजार थाना कांड सं0- 190/2026 दिनांक- 28.10.2026 धारा- 305 (ए) बी०एन०एस० । यह कांड वादी सुजित कुमार सोनी उम्र 35 वर्ष पे० राजेन्द्र प्रसाद सा० कैलाश नगर इरगु टोली रहमु जिला राँची के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मी के विरुद्ध वादी के जी०एल० चर्च कम्पलेक्स के बाटा के दुकान में लगे ए०सी० से ताम्बे का वायर की चोरी करने के आरोप में प्रतिवेदित कराया गया है।

कांड अनुसंधान एवं वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची के निर्देशानुसार पूर्व के आरोपितों एवं संदिग्धों के सत्यापन के क्रम में गुप्तचर द्वारा पता चला की मो० आसिफ उर्फ नेपाली, उम्र करीब 25 वर्ष पे० मो० निजाम सा० कर्बला चौक अली नगर थाना लोअर बाजार जिला राँची जो वर्तमान में जमानत पर छुटकर आया है उसी के द्वारा चोरी किया गया है। तत्पश्चात इनसे पुछताछ किया गया जिसमे इनके द्वारा उक्त घटना में अपना अपराध स्वीकार किया गया तथा इनके से चोरी किया गया 1.600 किलो ए०सी० कॉपर वायर एवं एक इन्भटर तथा एक बैट्री बरामद किया गया। तत्पश्चात अप्राथमिकी अभियुक्त मो० आसिफ उर्फ नेपाली, उम्र करीब 25 वर्ष पे० मो० निजाम सा० कर्बला चौक अली नगर थाना लोअर बाजार जिला राँची को गिरफ्तार कर न्यायिक

हिरासत भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. अप्राथमिकी अभियुक्त मो० आसिफ उर्फ नेपाली, उम्र करीब 25 वर्ष पे0 मो० निजाम सा० कर्बला चौक अली नगर थाना लोअर बाजार जिला राँची।

बरामदगी

  1. कांड में चोरी किया गया 1.600 किलो ए०सी० कॉपर वायर।
  2. एक इन्भटर।
  3. एक बैट्री।

अपराधीक इतिहासः – मो० आसिफ उर्फ नेपाली

  1. हिन्दपीढी थाना कांड सं0 22/2024 दिनांक 10.02.2024 धारा 380/411/457/511/34 भा०द०वि० ।
  2. हिन्दपीढी थाना कांड सं0 110/2021 दिनांक 08.10.2021 धारा 379 भा०द० वि० ।
  3. लोअर बाजार थाना कांड सं0-80/2026 दिनांक- 26.04.2026 धारा-303 (2) बी०एन०एस० ।
  4. लोअर बाजार थाना कांड सं0-88/2026 दिनांक- 13.05.2026 धारा-303(2) बी०एन० एस० ।

RELATED ARTICLES

Most Popular