Google search engine
HomeBlogरांची बीते रात सेवा सदन के पास से मोबाइल छिनतई करने वाले...

रांची बीते रात सेवा सदन के पास से मोबाइल छिनतई करने वाले मो इमरान को पुलिस ने पकड़ा

कोतवाली थाना, जिला-रांची

दिनांक-10/09/2026 के रात्रि में आवेदक विनित कुमार पोदार से सेवा सदन के पास काले रंग 200 पल्सर बाईक पे सवार व्यक्ति के द्वारा झपटा मार के मोबाईल छिन्नतई करने आरोप में कोतवाली थान काण्ड सं0- 202/2026, दिनांक- 11/09/2026, धारा- 304 (2) भा0न्या०सं० के अंतर्गत दर्ज किया गया। काण्ड अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मो० इमरान उर्फ चरका, पिता-स्व० मो० कलाम, पता- मुजाहिद नगर, निजाम गली थाना-हिन्दपीढ़ी जिला राँची को पकड़ा गया। पुछ-ताछ के क्रम में इन्होने बताया कि इनके द्वारा बड़ा तलाब के चारो तरफ घुम घुम कर मोका देख लोगो से मोबाइल छिन्तई की घटना को अंजाम देते है। तथा अपना अपराध को स्वीकार करते हुए इनके निशानदेही पर कोतवाली थाना काण्ड सं0-202/2026 एवं कोतावली थाना काण्ड सं0-204/2026 में छिन्तई किये गये मोबाइल एंव घटनाकारित में प्रयोग किये गये मोटरसाइकिल प्लसर 200 को बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रहा है।

बरामद समानः-

  1. घटना में प्रयोग एक प्लसर 200 जिसका रजिनं0- JH01FX-3573
  2. काण्ड में छिन्तई किया 1. ओपो कंपनी 2.IQOO कम्पनी एवं अन्य पोको कंपनी का कुल तीन (03) मोबाइल

काण्ड में गिरफ्तार अभियुक्ता का नाम पताः-

  1. मो0 इमरान उर्फ चरका, पिता-स्व० मो० कलाम, पता- मुजाहिद नगर, निजाम गली थाना-हिन्दपीढ़ी जिला राँची

पुर्व का अपराधिक इतिहासः-

  1. अरगोड़ा थाना काण्ड सं0-296/22, धारा-392 भा०द०वि०
  2. कोतवाली थाना काण्ड सं0-121/2023, धारा-356/382 भा०द०वि०
  3. हिन्दपीढ़ी थाना काण्ड सं0-65/23, धारा- 457/380 भा०द०वि०
RELATED ARTICLES

Most Popular