Google search engine
HomeNewsरांची पुलिस ने लाखो के ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को...

रांची पुलिस ने लाखो के ब्राउन शुगर के साथ एक महिला को पकड़ा (पूरा देखे)

वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, रांची
दिनांक-17.08.2026

दिनांक-16.08.2026 को वरीय पदाधिकारी द्वारा सूचना दी गई कि बिहार की तरफ से एक महिला अपने साथ भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) लेकर आ रही है, जो बस से जुमार पुल बस स्टैण्ड के पास उतर कर रॉची शहर की ओर जाने वाली है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराते हुए पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रॉची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। तत्पश्चात् प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु छापामारी दल के साथ जुमार पुल बस स्टैण्ड के पास पहुँच कर इंतजार करने लगे। उसी बीच समय दोपहर करीब 15:10 बजे दखे कि जुमार पुल के पास एक महिला ऑटो में अकेले बैठी थी जो पुलिस को अपनी ओर आते देख वो घबराकर ऑटो से उतर कर भागने का प्रयास करने लगी। भागने के क्रम में छापामारी दल में शामिल महिला चौकीदार के सहयोग से उक्त महिला को पकड़ा गया। पूछताछ के क्रम म उक्त महिला अपना नाम-पता मुन्नी देवी, उम्र करीब 43 वर्ष, पति बाबला राम, पता देवी मंडप के पास, कोकर बाजार, जतराटांड़, थाना सदर, जिला रॉची बताई। तत्पश्चात् पुलिस उपाधीक्षक, सदर, रॉची की उपस्थिति में महिला चौकीदार के सहयोग से पकड़ाई महिला मुन्नी देवी का विधिवत् तलाशी लिया गया। तलाशी के क्रम में मुन्नी देवी के हैण्ड बैग में छुपाकर रखे प्लास्टिक के एक पाउच में मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर), एक आई-टेल कंपनी का काला रंग का की पैड मोबाईल फोन एवं नगद 20,000/- (बीस हजार) रूपये बरामद किया गया, जिसे विधिवत् जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया। पुछताछ करने पर पकड़ाई महिला मुन्नी देवी ने रॉची जिला अन्तर्गत विभिन्न चौक-चौराहों पर अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) खरीद-बिक्री किये जाने की बात बताया। जिसके पश्चात सदर (मेसरा) थाना कांड सं0-384/26, दि0-16.08.2026, धारा-21 (बी)/22 (बी) /23/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया है।

बरामदगी :-

  1. प्राथमिकी अभियुक्त मुन्नी देवी के काला रंग के पर्स से अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) प्लास्टिक सहित कुल वजन-89.32 ग्राम, जिसका अनुमानित बाजार मुल्य करीब पाँच लाख रूपये है।
  2. एक आई-टेल कंपनी का काला रंग का की पैड मोबाईल, जिसमें जिओ कंपनी का सीम सं0-8002074381 लगा हुआ, जिसका IMEI No- 1. 357843329162681 एवं 2. 357843329162699
  3. नगद 500/- रू0 का 06 नोट 3,000/-रू0, 200/- रू0 का 35 नोट 7,000/-रू0, 100/- रू० का 100 नोट=10,000/-रू0 कुल-20,000/- (बीस हजार) रूपये

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. मुन्नी देवी, पति बाबला राम, पता देवी मंडप के पास, कोकर बाजार, जतराटांड़, थाना सदर, जिला रॉची।

आपराधिक इतिहासः-

  1. सदर थाना काण्ड सं0-496/2024, दिनांक 22.11.2024 धारा-126 (2)/115 (2)/117(2)/109(1)/308(6)/351(2)/352/3 (5) भा.न्या.सं.

2- सदर थाना काण्ड सं0-632/2025, दिनांक 30.12.2025 धारा-111 (2) (बी) भा.न्या.सं. एवं

21(b)/22(b)/23/25 NDPS Act.

छापामारी दल में भाामिल पुलिस पदाधिकारी एंव बलः-

1.श्री निखिल रॉय, सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली, रॉची।

2.श्री संजीव कुमार बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक सदर, रॉची।

3.श्री कुलदीप कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सदर थाना, रॉची।

4.श्री सनोज कुमार चौधरी, पु०नि० सह थाना प्रभारी, कोतवाली थाना, रॉची।

5.पु०अ०नि० सह ओ०पी० प्रभारी, मेसरा, अजय कुमार दास।

  1. पु०अ०नि० बसंत कुमार, मेसरा ओ०पी०।

7.पु०अ०नि० बजरंग टोप्पो, सुखदेवनगर थाना, रॉची।

  1. पु०अ०नि० दीपक राणा, सदर थाना, रॉची।
  2. पु०अ०नि० मीन केतन, कोतवाली थाना, रॉची।
  3. पु०अ०नि० बबलु बेसरा, सुखदेवनगर थाना, रॉची।
  4. स०अ०नि० मो० जुल्फिकानर, मेसरा ओ०पी० ।
  5. आरक्षी 49 जैकब मुर्मू, मेसरा ओ०पी० रिजर्व गार्ड।
  6. चा0आ0/3603 सलामत अंसारी, मेसरा ओ०पी०।
  7. म०चौ० 2/6 कृति मुण्डा, मेसरा ओ०पी० ।
RELATED ARTICLES

Most Popular