वरीय पुलिस अधीक्षक का कार्यालय, राँची।
दलादली टी०ओ०पी० (नगड़ी थाना) अन्तर्गत सपारोम से तीन लाख फिरौती के लिए अगवा की गई 05 वर्षीय किशोरी का राँची पुलिस द्वारा 12 घण्टे के अन्दर की गई सकुशल बरामदगी
प्रसंगः- नगड़ी थाना कांड सं0- 120/26 दिनांक- 16.07.2026 धारा 137 (2)/140 (2) बी०एन०एस०।
दिनांक- 16.07.2026 को दलादली टी०ओ०पी० (नगड़ी थाना) क्षेत्र अन्तर्गत सपारोम से फिरौती के लिए एक 05 वर्षीय किशोरी की अगवा करने की घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुआ, इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची को अवगत कराते हुए उक्त प्राथमिकी दर्ज किया गया।
उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची के निर्देशन में श्री अजय आर्यन, पुलिस उपाधीक्षक, मु० द्वितीय राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनिकी शाखा राँची के सहयोग से गया जी (बिहार) में गया जी पुलिस के साथ तीस से अधिक जगहों पर छापामारी की गई तथा पुलिस को घटना के सूचना मिलने के 12 घण्टा के अन्दर गया जी जंक्शन के पास स्थित एक होटल से बच्ची को सकुशल बरामद करते हुए इस कांड में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया एवं उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोबाईल जप्त किया गया। पुछ-ताछ में यह बात सामने आई कि अभियुक्त रमेश कुमार मिश्रा वादिनी के घर के पास किराये के मकान में रहता था तथा पैसों के लिए वादिनी की 05 वर्षीय बेटी को बहला फुसलाकर गया जी (बिहार) ले गया एवं 300000 /- रू० का फिरौती का मांग करने लगा तथा फिरौती का राशि नहीं देने पर जान से मारकर फेंक देने की धमकी देने लगा। इस घटना में इसके दो सहयोगी सचिन कुमार एवं मोनु कुमार ने बच्ची को छिपाने तथा फिरौती की राशि को प्राप्त करने की कोशिश में उसका सहयोग किया। अभियुक्तों के द्वारा वादिनी की बेटी को जान से मारने की धमकी देकर वादिनी से दो अलग-अलग नम्बरों में 5000/- रू0 की राशी ऑनलाईन के माध्यम से प्राप्त किया गया। अपहृत बच्ची सकुशल है एवं अपनी माँ के पास जाकर काफी खुश है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधि-सम्मत अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गिरफतार अपराधकर्मियों का नाम पता :-
- रमेश कुमार मिश्रा, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता देवेन्द्र मिश्रा, पता दिग्गी कोंच, गया (बिहार)
- सचिन कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता रजनीश पाठक, ग्राम खजुरी, थाना- कोन्च, जिला गया जी (बिहार)
- मोनु कुमार, उम्र करीब 19 वर्ष, पिता सत्येन्द्र प्रसाद, ग्राम+पो0+थाना मखदमपुर, जिला- जहानाबाद (बिहार)
बरामद एवं जप्त सामान की विवरणीः-
- तीन मोबाईल
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी / कर्मी :-
- श्री अजय आर्यन, पुलिस उपाधीक्षक महोदय (मु0-02), राँची ।
- पु०अ०नि० सत्य प्रकाश उपाध्याय प्रभारी, दलादली टी0ओ0पी0 नगड़ी थाना राँची ।
- पु०अ०नि० संदीप राज, दलादली टी0ओ0पी0 नगड़ी थाना राँची ।
- स०अ०नि० शिवलाल मुर्मु, दलादली टी0ओ0पी0 नगड़ी थाना राँची ।
- म0आ0-1543 मेरी जयंती तिर्की, दलादली टी०ओ०पी० नगड़ी थाना राँची ।
- आ0/2014 पंकज कुमार चौधरी, दलादली टी0ओ0पी0 नगड़ी थाना राँची ।
- ह0 424 जुनुल सुरीन, आ0- 1854 विरेन्द्र सिंह, आ0-1242 समसोन संगा, आ0-858 क्रिस्टेफर डुंगडुंग, आ0- 2252 सुरज तिग्गा तकनिकी शाखा, राँची एवं सशस्त्र बल राँची ।



