वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची को प्राप्त सूचना के आधार पर डोरण्डा थाना अन्तर्गत धोबी मोहल्ला खटाल में नशा खोरीच एवं नशे का व्यपार होने की सूचना के आलोक में अन्तर्गत 13.07.2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय नगर रॉची के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक हटिया, राँची के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी किया गया। छापामारी दल के द्वारा कुसई जतरा मैदान एवं साकेत नगर हिनू से (1) महेश कुमार (2) नरेश कुमार (3) दीपक भुईयां एवं (4) संदीप कुमार दांगी को कुल 1444 पुड़िया ब्राउन सुगर, वजन (159. 03 ग्राम) ब्राउन सुगर के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-
- दीपक भुईयां (उम्र 32 वर्ष), पिता मुशी राम पता फॉरेस्अ कॉलोनी डोरण्डा, थाना डोरण्डा जिला राँची, स्थायी पता ग्राम+पो०-केपलो थाना सरिया जिला गिरिडीह।
- नरेश कुमार (उम्र 27 वर्ष), पिता मोहन साव पता नोपाल हाउस पी०एच०डी० कॉलोनी, थाना डोरण्डा जिला रॉची।
- महेश कुमार (उम्र 30 वर्ष), पिता मोहन साव पता नोपाल हाउस पी०एच०डी० कॉलोनी, थाना डोरण्डा जिला रॉची।
- संदीप कुमार दांगी (उम्र 37 वर्ष) पिता चतलाल दांगी पता केदारनाथ के मकान में किरायेदार साकेत नगर, थाना डोरण्डा जिला रॉची, स्थायी पता ग्राम शहरग्राम थाना ईटखोरी जिला चतरा ।
बरामद सामान
- कुल 1444 पुड़िया ब्राउन सुगर, वजन (159.03 ग्राम) ब्राउन सुगर
- नगद 58,100 रूपया
- मोबाईल 03 पीस



