Google search engine
HomeBlogपुंदाग ओ० पी० क्षेत्र से पकड़ा गया राठोड नाम से फेमस एक...

पुंदाग ओ० पी० क्षेत्र से पकड़ा गया राठोड नाम से फेमस एक शातिर चोर जो कई दफा बड़े बड़े चोरी के कांड कर के झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिसा के जेल में बंद रह चुका है

पुंदाग ओ० पी० क्षेत्र से पकड़ा गया राठोड नाम से फेमस एक शातिर चोर जो कई दफा बड़े बड़े चोरी के कांड कर के झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिसा के जेल में बंद रह चुका है। रांची में थी कई बड़े बड़े मकानों में चोरी करने की योजना। पहले ही चोरी की घटना के बाद चढ़ा रांची पुलिस के हत्थे।

दिनांक-06-07/06/2026 के रात्री में पुन्दाग ओ०पी० अन्तगत लाजपत नगर मंदिर के पास एक ताला बन्द घर में ताला तोडकर चोरी की घटना घटित हुई थी। जिसके संबंध में उक्त घर के गृहस्वामी रिन्दु सिहं उम्र-37 बर्ष, पिता- जालीम सिहं, पता-लाजपतनगर मंदिर के पास थाना-पुन्दाम ओ०पी० जिला-रॉची के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन पर जगरनाथपुर (पुन्दाग) थाना कांड सं0-135/2026, दि०-07/06/2026, थारा-305 (a) बी०एन०एस० के अन्तगत दर्ज कराया गया था। कांड की गम्भीरता को देखते हुए उसके उदभेदन हेतू वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय राँची के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय नगर रॉची के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, उक्त विशेष टीम के द्वारा कांड के उदभेदन हेतू तकनिकी एंव मानवीय सूचना के आधार पर लगातार विभिन्न स्थानों पर छापामारी की जाने लगी। विभिन्न cctv से प्राप्त विडिओ का अध्ययन करने पर यह पता चला की चोर रात को करीब 02 से 04 के बीच में चोरी की घटना को अंजाम देता है और इसके लिए वह एक नीले रंग की अपाचे बाइक का इस्तेमाल करता है और रात में काले कपड़े और काले हेलमेट पहन कर घूमता है और दिखने में थोड़ा मोटा कद काठी का है जो मौका पाते ही घटना को अंजाम दे देता है। चूंकि चोर के घटना करने का समय 2 से 4 के बीच में था इसलिए पुंदाग ओ० पी० अंतर्गत घटना की रात से हर रात को 1 से 5 बजे तक अलग अलग स्थानों पर बदल बदल कर सथन वाहन चेकिंग शुरू कर दिया गया था ताकि उस शातिर चोर को पकड़ा जा सके। इसी क्रम में दिनांक 09-10 जून की रात्री को भी वाहन चेकिंग थाना के मुख्य दरवाजे के सामने लगाया गया था जब समय करीब 2:30 बजे रात्री में पूर्व से आसूचना प्राप्त चोर जो नीली अपाचे बाइक और काले कपड़े काले हेलमेट पहन कर चोरी करने निकलता और कद काठी से मोटा है को वाहन चेकिंग के दौरान पुंदाग प्रभारी को कटहल मोर से अस्मोड़ा की तरफ जाने वाली सड़क पर थाना के तरफ आता हुआ दिखाई दिया जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही चेकिंग में उपस्थित सभी को अलर्ट रहने को कहा, जब वह काफी नजदीक आ गया और उसे एहसास हुआ की यहाँ पुलिस की चेकिंग लगी हुई है तो वह लड़खड़ा गया और गाड़ी को मोड़ने का प्रयास किया गया जिसे वहीं अंधेरे में बगल में ही पूर्व से खड़े एक सिपाही द्वारा हल्ला कर के रुकने को कहा गया जिससे वह और घबरा कर थाना के गेट के तरफ भागने लगा जहां मौजूद अफसर और सिपाही ने उसे पकड़ लिया। पकड़ाए व्यक्ति का बाइक और कपड़ा साथ हीं कद काठी भी वांटेड चोर से हूबहू मेल स्वा रही थी. कडाई से नाम पता पुछने पर पकड़ाए उस व्यक्ति ने अपना नाम संतोष कुमार राठौड, उम्र-37 बर्ष, पिता-स्व० राजकुमार राठौर, पता-मालगोदाम रोड, एफ०सी०आई० बस्ती, वार्ड न०-09, थाना-उदितनगर, जिला- सुन्दरमठ, उडीसा बताया और जॉच पडताल के कम में उसके अपाची मोटरसाईकिल से एक लोहे का रॉड बरामद किया गया जिसके बारें में पुछने पर उसके द्वारा बताया गया कि मैं ताला बन्द घरों में इसी लोहे के रॉड से ताला

तोडकर सोना चाँदी के जेवर महने एंव नगद पैसे की चोरी करता हूँ। साथ ही उसके कब्जे से उसके द्वारा इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक भी बरामद की गई जो उसने दिनांक 30/05/2026 को बरही बाजार (हजारीबाग) से चोरी की थी। इसके बाद उक्त चोर संतोष कुमार राठौड को गिरफ्तार कर लिया गया एवं कड़ाई से पूछताछ बाद उसके द्वारा दिनांक 07/06/2026 को पुंदाग ओ० पी० को घटित चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारते हुए अपने भाड़े के कमरे जो आनंद नगर, कमड़े में अवस्थित है से चोरी गए सामानों की बरामदगी कारवाई।

अपराधी का आपराधिक इतिहास :-

  1. अस्मोड़ा थाना कांड संख्या 324/2020
  2. अस्मोड़ा थाना कांड संख्या 137/21
  3. अस्मोड़ा थाना कांड संख्या 140/21
  4. बरही थाना कांड संख्या 174/26
  5. पुंदाग थाना कांड संख्या 135/26
  6. इसके अलावे उक्त अपराधी ने 08 बार राउरकेला जेल, 02 बार रायपुर जेल, 02 बार हॉटवार जेल, 01 बार बलोदा बाजार छत्तीसगढ़ जेल जाने के बात पता चली है और इसके द्वारा कारित अन्य कांड का पता लगाया जा रहा है।

बरामद सामानों की विवरणी:-

  1. सोने का मंगलसूत्र 01 पीस वजन करीब 40 ग्राम
  2. सोने का ब्रासलेट 01 पीस वजन करीब 10 ग्राम
  3. सोने का चैन 01 पीस वजन करीब 15 ग्राम
  4. सोने का माँगटीका 01 पीस वजन करीब 10 ग्राम
  5. सोने का लॉकेट मंगलसूत्र में लगा हुआ 01 पीस वजन करीब 15 ग्राम
  6. सोने की अंगूठी 02 पीस वजन करीब 05 ग्राम
  7. सोने का नोज़ पिन 04 पीस
  8. सोने का नोज़ रिंग 01 पीस
  9. सोने का लॉकेट 01 पीस
  10. सोने का अंगूठी रिंग 01 पीस / सभी सोने की वस्तू का कूल वजन 90 ग्राम करीब
  11. चांदी जिसमे पायल और अन्य सामग्री कूल वजन करीब 450 ग्राम
  12. नगद कूल 5770/- रुपया
RELATED ARTICLES

Most Popular