दिनांक 01.06.2026 के अपराहन वादी उमेश केशरी, उम्र 35 वर्ष पिता बजरंग साव, पता तुंगरी रोड नंबर-7, चटकपुर, थाना रातू राँची, वर्तमान में पहाड़ी मंदिर परिसर, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची थाना आये और एक कम्प्युटरीकृत आवेदन दिये जिसमे उल्लेख किया गया है कि दिनांक: 25.05.2026 को नशे की हालत में सुशान्त यादव और विक्की यादव दोनो पिता उमेश यादव नशे की हालत में वादी के पहाड़ी मंदिर के पास स्थित चुड़ी ठेला के पास आकर जबरन 2-3 हजार रुपये की रंगदारी मांगने लगे और देने से इंकार करने पर गाली गलौज करते हुए परिवार को उठा लेने और जान माल का नुकसान पहुंचने की धमकी भी दिये। इसी बीच दिनांक 27.05.2026 की रात्री करीब 0102 बजे के आसपास पहाड़ी मंदिर के पास किनारे लगे ठेले मे रैकी करते हुए पैट्रोल डालकर आग लगा दिया गया जिससे वादी का तकरीबन 80-85 हजार का नुकसान हुआ। वादी के द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज के अवलोकन और छानबीन से पता चला की वादी के ठेले में आग लगाने वाला युवक सुशान्त यादव और विक्की यादव ही है जिसकी फुटेज सी०सी०टी०वी० के अवलोकन से पुष्टी हुई। तत्पश्चात वादी उमेश केशरी थाना आकर आवेदन दिये जिसके आधार पर सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-197/26, दिनांक 01.06.2026, धारा-326 (4)/324(4)/308(2)/351(2)/352/3(5) बी0एन0एस0 के अतर्गत कांड दर्ज की गयी और त्वरित अनुसंधान एव अग्रतर कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त सुशान्त यादव, पिता उमेश यादव, सा०- पहाड़ी मंदिर के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची को कल दिनांक 01.06.2026 को गिरफ्तार कर दिनांक 02.06.2026 को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-
1) सुशान्त यादव, पिता उमेश यादव, सा०- पहाड़ी मंदिर के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची
छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः-
- श्री सुनील कुमार कुशवाहा, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँची
- संतोष यादव, पु०अ०नि०, सुखदेवनगर थाना, राँची
- आ0-1818, मुन्ना लाल गुप्ता, अगरक्षक, सुखदेवनगर थाना, राँची एव अन्य सशस्त्र बल ।



