Google search engine
HomeBlogरांची सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर बेचने वालो को पुलिस ने...

रांची सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन शुगर बेचने वालो को पुलिस ने पकड़ा (पूरा देखे)

दिनांक 31.05.2026 को समय करीब 15.25 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत रोड नंबर 06, विद्यानगर, करम चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास अवैध मादक पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण एवं पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया, राँची के नेतृत्व में दो अलग अलग टीम का गठन किया गया एवं तत्काल उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतू छापामारी करने का निर्देश प्राप्त हुआ। प्राप्त निर्देश के आलोक में गठित टीम के द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत रोड नंबर 06, विद्यनगर, करम चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची पहुंचने के उपरान्त पुलिस बल को देख भागने के क्रम में एक व्यक्ति अनिकेत अग्रवाल, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता प्रमोद कुमार अग्रवाल, सा०- माँ सिमेन्ट गली. नमन विद्या स्कुल, विद्यानगर, थाना सुखदेवनगर जिला राँची को पकड़ा गया। पकडाये गये व्यक्तियों को एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर की तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में पकडाये गये व्यक्ति अनिकेत अग्रवाल के पास से प्लास्टिक के पन्नी मे रखा हुआ कागज का 20 पुडिया ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ, तौलने पर वजन- 2.05 ग्राम (पुडिया सहित) बरामद हुआ। पकडाये गये व्यक्ति के निशानदेही पर 1. अंकुश चौबे, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता रमेश चौबे एव उसकी माँ कुसुम चौबे, पति रमेश चौबे, दोनो सा०- रोड नंबर 06, विधानगर, करम चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची को पकड़ा गया और एन०डी०पी०एस० एक्ट के अधीन नियमों का अनुपालन करते हुए विधिवत उनके शरीर और घर की तलाशी ली गई जिसमे कुसुम चौबे के पास से बरामद 1) कागज का 49 पुडिया में ब्राउन शुगर, तौलने पर वजन करीब 4.94 ग्राम (पुडिया सहित), अकुश चौबे के पास से कांगज का 45 पुड़िया ब्राउन शुगर, तौलने पर वजन करीब 4.65 ग्राम (पुडिया सहित) तथा घर के आलमीरा मे रखे ब्राउन क्रिम रंग के पर्स से कागज का 45 पुडिया में ब्राउन शुगर, तौलने पर वजन करीब 4.79 ग्राम (पुडिया सहित) बरामद हुआ जिसका विधिवत जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया है। जप्त किये गये पुडिये के संदर्भ मे उपरोक्त पकडाये गये तीनों व्यक्तियों के द्वारा स्वयं स्वीकार किया कि इस पुड़िया में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर है तथा उनके द्वारा स्वयं स्वीकार किये गया है कि उपरोक्त ब्राउन शुगर की बिक्री करने का काम करते है। तत्पश्चात उपरोक्त तीनों व्यक्ति को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया तथा इस संदर्भ में सुखदेवगनगर थाना कांड संख्या-196/26, दिनांक 31.05.2026, धारा- 21 (b)/22/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है तथा गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। कांड में गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त अंकुश चौबे पूर्व मे भी आर्म्स एक्त के तहत दर्ज सुखदेवनगर थाना कांड संख्या:- 443/24 एवं 444/24 मे भी जेल जा चुका है।

गिरफ्तार प्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-

1) अनिकेत अग्रवाल, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता प्रमोद कुमार अग्रवाल, सा०- माँ सिमेन्ट गली, नमन विद्या स्कुल, विद्यानगर, थाना सुखदेवनगर, राँची,

  1. कुसुम चौबे, पति रमेश चौबे, सा०- रोड नंबर 06, विधानगर, करम चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची

3) अंकुश चौबे, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता रमेश चौबे, सा०- रोड नंबर 06, विधानगर, करम चौक, थाना सुखदेवनगर जिला राँची

काड में बरामद सामानों की सूची

1) मादक पदार्थ ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 16.43 ग्रामा

2) कुल 03 स्मार्टफोन ।

3) नगदः 7320/- रुपया

4) ब्राउन क्रिम रंग का हेंड पर्स।

5) एक Sanjeevani NOTE BOOK

6) दो कलम

छापामारी में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों का नामः-

  1. श्री नीरज कुमार, पुलिस उपाधीक्षक हटिया, राँची।
  2. श्री अनिल कुमार तिवारी पु०नि० सह थाना प्रभारी, अरगोड़ा थाना, राँची।
  3. श्री सुनील कुमार कुशवाहा, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँची
  4. सहाबीर उराँव, पु०अ०नि०, सुखदेवनगर थाना, राँची
  5. पुजा विभुति उराँव, म०पु०अ०नि०, सुखदेवनगर थाना, राँची
  6. गौतम, पु०अ०नि० अरगोड़ा थाना, राँची
  7. सत्यम कुमार, पु०अ०नि०, अरगोड़ा थाना, राँची
  8. पिन्टु कुमार, पु०अ०नि० अरगोड़ा थाना, राँची
  9. श्री चौधरी, स०अ०नि० सुखदेवनगर थाना, राँची
  10. आ0-1818, मुन्ना लाल गुप्ता, अगरक्षक, सुखदेवनगर थाना, राँची एव अन्य सशस्त्र बल।
RELATED ARTICLES

Most Popular