Google search engine
HomeBlogरांची कोतवाली थाना क्षेत्र से गांजा बेचने वाले पकड़े गए

रांची कोतवाली थाना क्षेत्र से गांजा बेचने वाले पकड़े गए

कोतवाली थाना काण्ड सं0- 94/26, दिनांक 02.05.2026, धारा 20 (b) (1) (B)/22/20

NDPS Act.

दिनांक – 02.05.2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना क्षेत्र अन्तर्गत जेल मोड़ तालाब के पास दो व्यक्ति को अवैध गाँजा की खरीद बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई, तद्नुसार वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के निर्देशानुसार उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई सहायक पुलिस अधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व्य में एक छापामारी दल गठित किया गया। छापामारी दल द्वारा प्राप्त सूचना का सत्यापन करते हुए जेल मोड़ पहुँचा, एवं दो व्यक्ति रवि वर्मा एवं जनार्दन दास को खदेड़कर पकड़ा गया, जिसके पास से अवैध गाँजा, स्कूटी, मोबाइल एवं नगद बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में जर्नादन दास ने स्वीकार किया कि ये अवैध गाँजा गाँव देहात एवं बाहर से खरीदकर राँची के अलग-अलग लोगों को का सप्लाई करते हैं। आज गाँजा सप्लाई के एक बड़े नेटवर्क को ध्वस्त किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-

  1. रवि वर्मा उम्र करीब 28 वर्ष, पिता मदन वर्मा, पता न्यू मधुकम, चुना भट्ठा, रोड नं0- 05, थाना- सुखदेवनगर, जिला- राँची।
  2. जनार्दन दास उम्र करीब 32 वर्ष, पिता स्व० बृन्दावन दास, पता- लोहड़ी टिम्पूर, थाना-तमाड़, जिला- राँची।

बरामद सामान की विवरणी :-

  1. अवैध गाँजा 1 किलो 31 ग्राम बरामद किया गया।
  2. दो स्मार्ट मोबाइल ।
  3. एक वेट मशीन।
  4. 1650/-रू0 नगद।
  5. एक सफेद रंग की स्कूटी जिसका नं०- JH01DX1350

छापामारी दल के सदस्य :-

  1. पु०नि० सह थाना प्रभारी, कोतवाली थाना, राँची।
  2. पु०अ०नि० मीनकेतन कुमार, कोतवाली थाना, राँची।
  3. पु०अ०नि० प्रदीप कुमार वर्मा, कोतवाली थाना, राँची।
  4. पु०अ०नि० लाल बिहारी पाण्डेय, कोतवाली थाना, राँची।
  5. स०अ०नि० जयकान्त ठाकुर, कोतवाली थाना, राँची।
  6. आ0/3422 पंकज कुमार, कोतवाली थाना, राँची।
  7. आ0/3170 विनोद टोप्पो, कोतवाली थाना, राँची।
RELATED ARTICLES

Most Popular