Google search engine
HomeBlogगोद ली गई लड़की ने अपनी माँ नाहिदा की हत्या की अपने...

गोद ली गई लड़की ने अपनी माँ नाहिदा की हत्या की अपने बॉयफ्रेंड से मिलकर (पूरा देखे)

दिनांक- 25.04.26 को बाथरुम में गिरने के कारण नाहिद परवीन की मृत्यु हो जाने के संबध में वादी मो० हलीम को सूचना प्राप्त हुई। मृतिका की मिट्टी देने से पूर्व जब शव को स्नान कराया जा रहा था तो उस दौरान शव के गर्दन के उपर एवं अन्य स्थान पर चोट का निशान देखा गया। शक नहीं होने पर शव को दफना दिया गया। घटना के संबध में जब मृतिका की पुत्री (दत्तक) से पूछताछ की गई तो हत्या करने की बात प्रकाश में आयी, जिस संदर्भ में मृतिका के देवर मो० हलीम के द्वारा डोरण्डा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर डोरण्डा थाना कांड सं0-107/26, दिनांक-27.04.26, धारा-103/61(2)/238/3(5) भा०न्या०सं० दर्ज किया गया।

काण्ड की गंभीरता को देखते हुए दण्डाधिकारी की उपस्थिति में शव को कब से निकाल कर मेडिकल बोर्ड का गठन करते हुए शव का अन्त्य परीक्षण करवाया गया, जिसमें हत्या की बात प्रकाश में आयी।

हत्या का कारण अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आयी है कि मृतिका नाहिद परवीन एक पेंशन भोगी विधवा महिला थी। पति के मृत्यु के उपरांत पी०एफ० का पैसा मृतिका के खाते में था तथा मृतिका को पेंशन भी मिलता था। मृतिका की कोई संतान नही होने के कारण 15 वर्ष पूर्व ही बालिका को गोद लेकर उसका पालन पोषण एवं पढ़ाई लिखाई करवाया गया। मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान के उपर काफी पैसे खर्च करती थी और उसी से शादी करना चाहती थी, जिसका विरोध मृतिका द्वारा किया जा रहा था। इसी बात को लेकर मृतिका की बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान, अरबाज के दोस्त समीर, एंव अन्य दो दोस्त क साथ मिलकर दिनांक-24.04.26 को मृतिका का तकिया से मुँह दबाकर हत्या कर दिये एवं साक्ष्य छुपाने के नोयत से पुरे घर को साफ कर दिया गया और भ्रम फैलाया गया कि बाथरूम में गिरकर मृतिका की मृत्यु हो गयी है।

काण्ड का गहन एवं सूक्ष्म अनुसंधान करते हुए हत्या म संलिप्त अभियुक्तों 1- विधि-विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री) 2-अरबाज खान (प्रेमी) 3- समीर खान को गिरफ्तार किया गया है। अन्य दो की गिरफ्‌तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधकर्मी का नाम एवं पताः-

  1. समीर खान (20 वर्ष) पे० फखरे आलम, 2. अरबाज खान (20 वर्ष) पे० अकबर खान, दोनों सा०+थाना कोठी, जिला गया (बिहार), 3. विधि विरूद्ध बालिका (मृतिका की दत्तक पुत्री)

बरामद सामानों की विवरणी

  1. खून लगा हुआ बेडशीट
  2. खून लगा हुआ तकिया का कवर ।

छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी का नाम

1.

पु०नि० दिपिका प्रसाद थाना प्रभारी डोरण्डा, रांची ।

  1. पु०अ०नि० आजाद अंसारी (अनुसंधानकर्ता)

3.

4.

पु०अ०नि० रितेश कुमार पाण्डेय, डोरण्डा थाना

पु०अ०नि० रीना दास, डोरण्डा थाना।

  1. पु०अ०नि० रितेश कुमार महतो, डोरण्डा थाना।

6.

पु०अ०नि० पवन कुमार यादव, डोरण्डा थाना।

  1. स०अ०नि० चंदा किस्कू, डोरण्डा थाना।
  2. आ0/3356 नारायण राय एवं सशस्त्र बल
RELATED ARTICLES

Most Popular