झांकी में बिहार युवक संघ जलान रोड और ताशा में बाल सखा मंडल अप्पर बाजार बने विजेता
रांची:
श्री महावीर मंडल रांची महानगर के तत्वावधान में महाअष्टमी के दिन संकट मोचन मंदिर, मेन रोड के समीप आयोजित झांकी एवं ताशा प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रांची के सिटी डीएसपी के. वी. रमन विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कुणाल अजमानी ने की। उन्होंने रांची के विभिन्न अखाड़ों से आए सभी अखाड़ाधारियों को प्रोत्साहन पुरस्कार के रूप में स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा आने वाले वर्षों में इससे भी भव्य आयोजन करने का आश्वासन दिया।
मुख्य अतिथि के. वी. रमन ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहर में आपसी सौहार्द और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने श्री महावीर मंडल रांची महानगर द्वारा अखाड़ों को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम का संचालन रोहित शारदा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. दिलीप सोनी ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में जाने-माने प्रमुख धारावाहिक रामायण के कलाकार मुरारी लाल गुप्ता, हिंदुस्तान प्रेस के राजू प्रसाद एवं प्रसिद्ध फोटोग्राफर उदय सिंह शामिल थे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
झांकी प्रतियोगिता:
प्रथम: बिहार युवक संघ, जलान रोड
द्वितीय: श्री महावीर सिंगार समिति, कार्ट सराय रोड, अपर बाजार
तृतीय: श्री महावीर मंडल श्री राम सेना, डैम साइट, कांके रोड
ताशा प्रतियोगिता:
प्रथम: बाल सखा मंडल, अपर बाजार
द्वितीय: पर्वत बिहार क्लब
तृतीय: त्रिकोण हवन कुंड, सुभाष चौक
महिलाओं को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष पुरस्कार नारी शक्ति एवं बीएमपी महावीर मंडल को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में श्री महावीर मंडल रांची महानगर के संरक्षक अजीत सहाय ने संगठन के गठन से अब तक के सफर पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर अध्यक्ष कुणाल अजमानी, संयोजक डॉ. दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता, बजरंग वर्मा, रोहित शारदा, रवि प्रकाश (टुन्ना), बादल सिंह, नीतीश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में रांची के विभिन्न अखाड़ों के चंदन वर्मा, किरण देवी, सुधा देवी, अनीता मोटे, कमल गिरी, रोशन सिंह, सूरज जायसवाल, अरविंद कुमार, रवि वर्मा, अंकित गुप्ता, अनिल राम, संजय सिंह, अनिल विजय सहित दर्जनों अखाड़ाधारी उपस्थित थे।
इस संबंध में जानकारी श्री महावीर मंडल रांची महानगर के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रोहित शारदा एवं प्रवक्ता बादल सिंह ने दी।
जारीकर्ता:
रोहित शारदा
उपाध्यक्ष
बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री महावीर मंडल, रांची महानगर



