दिनांक 29.03.2026 को सदर थाना क्षेत्र अन्तर्गत भाभानगर, रोड़ नं0-05, कोकर, थाना-सदर, जिला- राँची में माधुरी देवी, पति स्व० सुधीर मुदुक के घर में किराये पर रह रहने वाली महिला काजल मुण्डा एवं अकांक्षा रिचर्ड को कुछ व्यक्तियों के द्वारा अपमानित किये जाने की सूचना प्राप्त होने पर सदर थाना पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भाभानगर, रोड नं0-05 से दोनों पिड़िता को सकुशल थाना लाया गया। इस संबंध में पिड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर सदर थाना काण्ड संख्या 146/2026, दिनांक-29.03.2026, धारा 126(2)/115(2)/74/76/78(2)/351(2)/3(5) BNS एवं 3 (1) (d)(e)(r)(s)(u)(z) SC/ST Act. दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के द्वारा दिये गये निर्देश के आलोक में पुलिस अधीक्षक, नगर, राँची के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची के नेतृत्य में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के कुछ ही घंटो में घटना में संलिप्त मुख्य दो आरोपी (1) पंकज कुमार उर्फ पंकज कुमार सिंह, उम्र 28 वर्ष, पिता स्व० सुरेश सिंह, पता इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी, जोड़ा तालाब, बरियातु, थाना – बरियातु, जिला राँची एवं (2) संतना कुमारी उर्फ संतना मछुआ, उम्र करीब 23 वर्ष, पिता स्व० सिदाम मछुआ, पता भाभानगर, रोड़ नं0-05, कोकर, थाना सदर, जिला राँची को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
काण्ड में अग्रतर अनुसंधान एवं कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अन्य अभियुक्त (1) गुंजा श्रीवास्तव, उम्र 32 वर्ष, पति मुकेश कुमार श्रीवास्तव, पता भाभानगर, रोड़ नं0-5, कोकर, थाना सदर, जिला राँची एवं (2) एक विधि विरुद्ध किशोर को आज दिनांक 02.04.2026 को गिरफ्तार/निरुद्ध कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार/निरुद्ध किये गये व्यक्तियों का नाम एवं पता
(1) गुंजा श्रीवास्तव, उम्र 32 वर्ष, पति मुकेश कुमार श्रीवास्तव, पता भाभानगर, रोड़ नं0-5, कोकर,
थाना सदर, जिला – राँची एवं
(2) एक विधि विरुद्ध किशोर को भी निरुद्ध किया गया है।
छापामारी टीम से शामिल पुलिस पदाधिकारी
- श्री संजीव बेसरा, पुलिस उपाधीक्षक, सदर, राँची
- श्री कुलदीप कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, सदर, राँची
- श्री अभय कुमार 1, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची
- श्री विकास प्रसाद, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची
- श्री निर्भय कुमार, पु०अ०नि० सदर थाना, राँची
- श्री उदय राम, स०अ०नि० सदर थाना, राँची
- श्री विजय राम, स०अ०नि० सदर थाना, राँची
- सदर थाना रिजर्व बल।



