कल दिनांक-08.03.2026 (दिन रविवार) को रजरप्पा मंदिर में अप्रत्याशित भीड़ थी, जिस कारण मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार को खोलकर अन्य सभी द्वार को बंद किया गया था एवं सभी द्वार पर सुबह 06:00 बजे से जैप-04 के जवानों एवं स०अ०नि० प्रकाश चन्द्र मुर्मू, रजरप्पा थाना की प्रतिनियुक्ति की गई थी ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सकें। समय लगभग 01:30 से 02:00 बजे के बीच निकास द्वार से एक बुजुर्ग को मानवीय अधार पर प्रवेश करने दिया गया। इसी क्रम में जमशेदपुर से आये श्रद्धालुगण जबरदस्ती निकास द्वार से ही प्रवेश करने का प्रयास करने लगे, जिन्हें निकास द्वार पर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० प्रकाश चन्द्र मुर्मू, रजरप्पा थाना एवं जैप-04 के जवानों के द्वारा उन्हें जानकारी देते हुये बताया गया कि निकास द्वार से प्रवेश निषेध है। इस पर जमशेदपुर से आये श्रद्धालुगण नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को अपशब्द बोलने लगे, जिसपर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० प्रकाश चन्द्र मुर्मू के द्वारा उन्हें अपशब्द नहीं बोलने के संबंध में मना किया गया, तो वे और उग्र हो गये और पुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० प्रकाश चन्द्र मुर्मू के कंधे पर लगा स्टार को नोच दिये और गर्दन भी पकड़ लिये, इसी क्रम में प्रतिनियुक्त जैप-04 के पुलिस कर्मियों के द्वारा श्रद्धालुगणों के साथ हाथा-पाई की घटना घटित हुई।
घटना की सूचना मिलने पर श्री अजय कुमार (भा०पु०से०), पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा स्वयं संज्ञान लेते हुये घटना स्थल पर पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी लिया गया तथा रजरप्पा थाना एवं रजरप्पा मंदिर ओ०पी० में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों को ब्रीफ किया गया कि श्रद्धालुओं के साथ किसी भी तरह का अमानवीय एवं अभद्र व्यवहार नहीं करना। इस तरह की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी / कर्मियों के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ के द्वारा घटना से संबंधित सोशल मीडिया में चल रहे विडियों एवं घटना के संबंध में विस्तृत जाँच कर जॉच प्रतिवेदन समर्पित करने हेतु गोपनीय कार्यालय का ज्ञापांक-1190/गो०, दिनांक-09.03.2026 के द्वारा पुलिस उपाधीक्षक (मु०), रामगढ़-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ को निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (मु०), रामगढ़-सह-अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ द्वारा अपने कार्यालय ज्ञापांक-37/2025, दिनांक-09.03.2026 के माध्यम् से विस्तृत जाँच कर जॉच प्रतिवेदन पुलिस अधीक्षक, रामगढ़ को समर्पित किया गया।
जाँच के क्रम में यह बात प्रकाश में आई है कि रजरप्पा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आये श्रद्धालु के द्वारा मंदिर के निकास द्वार से प्रवेश करने का प्रयास किये जाने के क्रम में निकास द्वार में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी स०अ०नि० प्रकाश चन्द्र मुर्मू, रजरप्पा थाना को अपशब्द बोलते हुए कंधे पर लगा स्टार को नोच दिये और गर्दन भी पकड़ लिये, जिसके उपरांत आ0-228 श्याम लाल महतो, आ0-69 राधेश्याम कुजूर, आ0-686 बहादुर उराँव, आ0-384 जॉनसन सुरीन सभी आरक्षी सैट-112, कैम्प-रजरप्पा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो एवं गृहरक्षक सं0-0064 सिकन्दर यादव के द्वारा निकास द्वार से प्रवेश करने वाले श्रद्धालु के साथ हाथा-पाई की घटना कारित की गई।
उक्त घटित घटना में शामिल आ0-228 श्याम लाल महतो, आ0-69 राधेश्याम कुजूर, आ0-686 बहादुर उराँव, आ0-384 जॉनसन सुरीन सभी आरक्षी सैट-112, कैम्प रजरप्पा, झारखण्ड सशस्त्र पुलिस-04, बोकारो को तत्काल प्रभाव से “सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित किया गया है एवं गृहरक्षक सं0-0064 सिकन्दर यादव को उनके कार्य से विमुक्त किया गया है




