दिनांक 11.01.26 को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची महोदय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी के मोटरसाईकिल के साथ दो अपराधकर्मी पुनः चोरी करने के उद्देश्य से नामकुम बाजार की ओर जा रहे है। प्राप्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामकुम थाना अंतर्गत नामकुम बाजार एवं नामकुम रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग लगाया गया। वाहन चेकिंग के कम में दो संदिग्धों को मोटरसाईकिल के साथ पकडा गया। पकडाये व्यक्ति से मोटरसाईकिल का कागजात की मांग करने पर दोनो संदिग्धों के द्वारा कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। कडाई से पुछताछ करने पर बतलाये कि दोनो मोटरसाईकिल चोरी का है। पकडाये व्यक्ति से बारी-बारी से नाम पता पुछने पर अपना-अपना नाम पता कमशः 1. संजय कुजूर उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व० सुदर्शन कुजूर पता कांके चोरयाटोली थाना कांके जिला राँची एवं 2. बुद्धेश्वर सिंह मुंडा उर्फ फकड मुंडा पिता स्व० बिसो सिंह मुंडा सा० बन्ता थाना सिल्ली जिला रॉची बतलाये एवं दोनो मोटरसाईकिल के बारे में पुछताछ करने पर बतलाये कि दोनो मोटरसाईकिल को नामकुम बाजार से चोरी की गई है। छानबीन के कम में पता चला कि इस संदर्भ में नामकुम थाना कांड सं0-08/26 दिनांक 07.01.26 धारा-303 (2) बी०एन०एस० एवं नामकुम थाना कांड सं0-10/26 दिनांक 07.01.26 धारा-303 (2) बी०एन०एस० अंकित किया गया है, जिसमें दोनो मोटरसाईकिल कांड से संबंधित परिसंपति है। तत्पश्चात् दोनो व्यक्ति को विधिवत् गिरफ्तार किया गया एवं बरामद दोनो मोटरसाईकिल को विधिवत् जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त संजय कुजूर उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व० सुदर्शन कुजूर पता कांके चोरयाटोली थाना कांके जिला रॉची का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है।
कांडो का उदभेदनः-
- नामकुम थाना कांड सं0-08/26 दिनांक 07.01.26 धारा-303 (2) बी०एन०एस० ।
- नामकुम थाना कांड सं0-10/26 दिनांक 07.01.26 धारा-303(2) बी०एन०एस० ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
- संजय कुजूर उम्र करीब 35 वर्ष पिता स्व० सुदर्शन कुजूर पता कांके चोरयाटोली थाना कांके जिला रॉची
- बुद्धेश्वर सिंह मुंडा उर्फ फकड मुंडा पिता स्व० बिसो सिंह मुंडा सा० बन्ता थाना सिल्ली जिला रॉची
बरामद समानो की विवरणीः-
- पैशन प्रो मोटरसाईकिल सं०-JH01AY-8862
- अपाची मोटरसाईकिल सं०- JHO1EW-6347



