दिनांक-18.12.2025 के रात्री में रेल थाना राँची अंतर्गत, रेलवे स्टेशन टाटीसिलवे में बलात्कार की गंभीर घटना का मामला संज्ञान में आया। पीड़िता के अनुसार दिनांक-17.12.2025 को अपने घर से निकली थी। दिनांक-18.12.2025 को समय लगभग 17.30 बजे टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन पर राँची जाने के लिए ट्रेन के इंतजार कर रही थी इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जबरन उसे वहाँ पर खड़ी ट्रेन के खाली बोगी में ले जाकर धमकी देते हुए उसके साथ बलात्कार किया गया। घटना के दौरान पीड़िता की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों द्वारा हल्ला किए जाने पर रेलवे पुलिस मौके पर पुहँची। पुलिस द्वारा अभियुक्त को पकड़ने का प्रयास किया गया, इसी क्रम में अभियुक्त के द्वारा जोर-जबरदस्ती किए जाने से उसे चोट भी लगी है। अभियुक्त की पहचान अजीत सिंह, उम्र 40 वर्ष, पिता-कैलाश नाथ, सा०-साहपुर, उमरी, थाना-साढ़, जिला- इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश एवं वर्तमान में पंजाब पटियाला-42 मेडियम रेजिमेंट, आर्मी नं0- 15212350P के रूप में की गयी है। पीड़िता के फर्दबयान के आधार पर रेल थाना राँची में कांड पंजीकृत कर अनुसंधान प्रारंभ कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा उसका बयान विधि अनुसार दर्ज कराया जाएगा। अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष आज दिनांक-19.12.2025 को उपस्थापित किया गया तत्पश्चात माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पीड़िता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जा रही है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
जनहित में यह सूचना जारी की जाती है।
सधन्यवाद !



