धुर्वा (तुपुदाना) कांड सं0-175/25 दिनांक-17.07.25 धारा-18 (c)/22 (c)/25 ndps act 1985 |
दिनांक- 16.07.25 को समय करीब रात्रि 23.20 बजे गुप्त सुचना मिली कि तुपुदाना ओ०पी० अंतुर्गत वास्तु विहार, कैंपस (हरदाग) में दो व्यक्ति अफीम गादा लेकर बेचने के फिराक मे खड़े है। इस सुचना का सनहा सं0- 22/25 दिनांक 17.07.25 दर्ज कर इसकी सुचना श्री प्रमोद कु० मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया को दिया। तत्पश्चात पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया अंगरक्षक एवं चालक के साथ ओ०पी० पर उपस्थित हुए। पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया के नेतृत्व मे मै एवं स०अ०नि० योगेन्द्र प्रसाद तथा सशस्त्र बल के जवान के साथ निर्देशित करते हुए सरकारी वाहन से वास्तु विहार, कैंपस (हरदाग) के लिए प्रस्थान किया। वास्तु विहार, कैंपस (हरदाग) के पास पहुँचे तो देखे कि वास्तु विहार मेन गेट से 100 मीटर अंदर दो व्यक्ति एक मोटरसाईकिल पर बैठे है। जैसे ही हमलोग पुलिस वाहन से उनके नजदीक पहुँचे तो वे दोनो व्यक्ति मोटरसाईकिल से उतर कर भागने लगे। जिसे सशस्त्र बल के सहायता से पकड़ा गया । पकड़ाये व्यक्ति से पुछताछ करने पर अपना नाम 1. कैलाश मुण्डा उम-31 वर्ष पिता- शालु मुण्डा सा०- जापुद, बंधटोली थाना तोरपा जिला खूँटी एवं 2. सुगना मुण्डा उम्र 18 वर्ष पिता स्व० बुधराम मुण्डा सा०- मुरही, केन्दुआ टोली थाना जिला खूँटी बताया। जाँच के क्रम में मोटरसाईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नं0- JH2OC-7207 के हैंडल से 1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम जप्त किया गया। पुछताछ के क्रम मे उक्त दोनो व्यक्ति द्वारा बताया गया गादा अफीम खूँटी अपने घर से लेकर आये थे तथा ग्राहक के इंतजार में वास्तु विहार कैंपस में खड़े थे तो पुलिस द्वारा हमलोग को पकड़ लिया गया। इस संबंध मे धुर्वा (तुपुदाना) कांड सं0-175/25 दिनांक-17.07.25 धारा-18 (c)/22(c)/25ndps act 1985 अंकित किया ।
जप्त सामान का विवरण –
- 1.7 किलोग्राम अवैध गादा अफीम
- KTM मोटरसाईकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नं0- JH2OC-7207
गिरफ्तार अभियुक्त की विवरणी
- कैलाश मुण्डा उम्र-31 वर्ष पिता- शालु मुण्डा सा0 जापुद, बंधटोली थाना- तोरपा, जिला- खुंटी
- सुगना मुण्डा उम्र 18 वर्ष पिता- स्व० बुधराम मुण्डा सा०- मुरही, केन्दुआ टोली थाना जिला – खुंटीछापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी का नाम
- श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया, राँची
2.पु0अ0नि0 दुलाल कुमार महतो, ओ०पी० प्रभारी, तुपुदाना ओ०पी०, राँची
- स०अ०नि० योगेन्द्र प्रसाद, तुपुदाना ओ०पी०, राँची एवं
- आ02327 जामिन सिंह मुण्डा, तुपुदाना ओ०पी०, राँची
- आ0961 प्रभु प्रधान, तुपुदाना ओ0पी0, राँची
- आ03874 साकेत शास्वत, तुपुदाना ओ०पी०, राँची
- ल0चा0आ0 1097 मनकु यादव, तुपुदाना ओ०पी०, रॉची