Google search engine
HomeBlogमहानगर महावीर मंडल के बैठक में खूब उड़े अबीर गुलाल

महानगर महावीर मंडल के बैठक में खूब उड़े अबीर गुलाल

राम वाटिका सभागार का जल्द होगा उद्घाटन

आज दिनांक 11-03-2025 दिन मंगलवार को मैन रोड स्थित संकट मोचन मंदिर के तीसरे तल्ले पर श्री महावीर मंडल राँची महानगर की बैठक मंडल के अध्यक्ष कुणाल अजमानी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।जिसमें संकट मोचन मंदिर के तीसरे तल्ला में राँची का सबसे बड़ा और सुंदर नवनिर्मित सभागार स्व तिलकराज अजमानी की स्मृति में राम वाटिका सभागार का निर्माण उनके पुत्र कुणाल अजमानी के द्वारा बनाया गया जिसके उद्घाटन 1008 महामंडलेश्वर श्री सूरज नारायण त्यागी जी एवं गणमान्य लोगों के करकमलों द्वारा किया जाएगा । साथ ही रामनवमी के तैयारी के संबंध में चर्चा किया गया एवं होली के बाद नया सत्र के चुनाव की तिथि की घोषणा की जाएगी । ततपश्चात सभी पदाधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी । बैठक में मंडल के संयोजक डॉ दिलीप सोनी , उपाध्यक्ष राजेश्वर राजन , रवि प्रकाश टुन्ना,महेश सोनी , प्रवक्ता बादल सिंह, अनिल कुमार केशरी , श्याम बाबा , ललित चौधरी , अमरनाथ सरकार , सुधीर अखोरी ,अमन जायसवाल, अमन कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
ये जानकारी बादल सिंह ने दिया ।

बादल सिंह
प्रवक्ता
श्री महावीर मंडल राँची महानगर
9334347352

RELATED ARTICLES

Most Popular