उल्लेखनीय है कि दिनांक-04.02.25 को थाना नगड़ी अंतर्गत ग्राम कतरपा में सरस्वती पूजा के मुति विसर्जन एवं जुलूस के दोरान ग्राम कतरपा के ही देवी मंडप से करीब 50 मिटर की दूरी पर 1. बुधराम मुण्डा एवं 2. मनोज कच्छप नामक व्यक्ति को दो अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा गोली मार दिया गया, जिन्हें ग्रामीणो के सहयोग से रिंची अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से बेहतर ईलाज हेतु उन्हें रिम्स अस्पताल, रॉची रेफर कर दिया गया, जहाँ पर दोनो जख्मियों की मृत्यु हो गयी। तत्प चात इस संबंध में मृतक बुधराम मुण्डा की पत्नी भाांति कुमारी उम्र करीब 25 वर्ष ग्राम कतरपा थाना नगड़ी जिला रॉची के फर्दबयान के आधार पर नगड़ी थाना कांड सं0-20/25 दि० 05.02.25 भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103 (1)/61 (2) एवं 25 (1-बी) ए/26/27/35 आम्स एक्ट दर्ज किया गया। विदित है कि कांड के अनुसंधान के कम में घटनास्थल पर एक नम्बर प्लेट पाया गया, जिसपर रजि०नं०-जे०एच० 01ई०ए० 0237 अंकित पाया गया। तत्प चात उक्त रजि०नं० के धारक का नाम पता करने पर पता चला कि उक्त रजिस्ट्रेान नम्बर सचिन मिंज के नाम से निबंधित पाया गया। तत्प चात मानवीय एवं तकनीकी सहायता से उक्त वाहन के मालिक के नाम एवं पता का सत्यापन करने के क्रम में पता चला कि 1. संचिन मिंज का दोस्त 2. सुनिल कच्छप एवं 3. मनोहर टोपनो दोनो ग्राम चिनारो पूरियो थाना इटकी एवं 4. निर्मल मुण्डा उर्फ अमर की संलिप्तता प्रका में आयी है। मनोहर टोपनो राष्टिय राईफल 47 इंडियन आर्मी कुपवाडा, जम्मु क मीर में जी०डी० के पद पर कार्यरत है। उसी संदर्भ में सुनिल कच्छप से पूछताछ किया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि मृतक बुधराम मुण्डा के बड़े भाई स्व० भानिचरा मुण्डा को मनोहर टोपनो के द्वारा एक जमीन के एवज में वर्ष 2015-16 में चार लाख रूपया दिया गया था, जिसके बाद भानिचरा मुण्डा का दुर्घटना में मृत्यु होने के बाद बुधराम मुण्डा के द्वारा उक्त जमीन को देने से इंकार कर दिया गया। जिस कारण मनोहर टोपनो एवं सचिन एवं सुनिल कच्छप के द्वारा हत्या करने की योजना बनायी गयी। मनोहर टोपनो के द्वारा अपने आर्मी यूनिट से एक ए0के0 47 राईफल चुराकर सुनिल कच्छप की सहायता से बस के माध्यम से कुकवाडा से रॉची लाया गया तथा उसी रायफल उक्त हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।
गिरफतार अभियुक्त का नामः-
- मनोहर टोपनो उम्र 32 वर्ष, पिता गंदूर तोपनो उर्फ गंदूर मुण्डा, पता चिनारो पूरियो थाना इटकी वर्तमान नारो थाना नगड़ी जिला रॉची।
- सुनिल कच्छप उम्र 30 वर्ष पिता सोगरा कच्छप, ग्राम चिनारो पूरियों थाना इटकी जिला रॉची।
जप्त सामानों की विवरणीः-
- रजि०नं०-जे०एच० 01ई०ए० 0237 का नम्बर प्लेट
- वैगनआर कार रजि०नं० जे०एच० 01सी0ई0 6471
- ए0के0-47 रायफल काला रंग का।
- ऐ0के0-47 के छः जिंदा गोली।
टीम में भाामिल सदस्यों का नाम का विवरण:-
. श्री सुमित कुमार अग्रवाल (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, रॉची। 1
- श्री अरविंद कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय रॉची।
- श्री महे वर प्रसाद सिंह, पु०नि० सदर अंचल प िचमी, रॉची।
- श्री रामनाराण सिंह, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, रातु थाना।
- श्री अनिल कुमार तिवारी, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, ओरमांझझी थाना।
- श्री अभिषेक कमार राय, पु०अ०नि० सह थाना प्रभारी नगड़ी थाना।
- पु०अ०नि० संदीप कुमार, दलादली ओ०पी०
- पु०अ०नि० भशुभम कुमार, नगड़ी थाना।
- स०अ०नि० उज्जवल कुमार, रातु थाना।
- क्यू०आर०टी० टीम, वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची।
- थाना रिजर्व गार्ड, नगड़ी थाना एवं रातु थाना के सास्त्र बल।



