Google search engine
HomeBlogब्राउन शुगर बेचने वाला मुख्य सरगना और उसके दो साथी पुलिस की...

ब्राउन शुगर बेचने वाला मुख्य सरगना और उसके दो साथी पुलिस की गिरफ्त में (पूरा देखे)

दिनांक-09.01.25 के रात्रि को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना मिला कि विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान, सुखदेवनगर के पास ब्राउन शूगर का मुख्य सरगाना कन्हैया कुमार एवं उनके साथी ब्राउन शूगर की खरीद बिकी कर रहे है। इस सूचना के आलोक में वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक, कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इस पर टीम के द्वारा विद्यानगर स्थित बड़ा मैदान के पास पहुँचकर पुलिस के द्वारा तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गये सभी लोगों का बारी-बारी से नाम पता पूछने पर अपना नाम कमशः 1. कन्हैया कुमार उम्र 23 पिता राम बाबू राय, सा०-आनंदपुरी चौक, हरमु रोड़, थाना-अरगोड़ा, जिला राँची 2. हिमांशु ठाकुर उम्र 22 वर्ष पे० सूरज ठाकुर सा०-हरमू होमगार्ड ऑफिस, थाना-अरगोड़ा, जिला राँची, 3. राकेश कुमार उम्र 19 वर्ष पिता गणेश राय, सा०-हरमु हाउसिंग कॉलोनी, थाना-अरगोड़ा, जिला राँची बताया। इसके बाद सभी लोगों का तलाशी लेने पर 1. कन्हैया कुमार के पास ब्राउन शूगर 10.46 ग्राम, 2. हिमांशु ठाकुर के पास ब्राउन शूगर 7 पुड़िया, 3. राकेश कुमार के पास 6 पुड़िया ब्राउन शूगर बरामद किया गया। इन सभी से ब्राउन शूगर खरीद बिकी करने का वैध कागजात की मॉग करने पर कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बाद सभी को विधिवत् गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद सभी से पूछताछ करने पर बताया कि कन्हैया कुमार के द्वारा सासाराम के भाभी जी से ब्राउन शूगर लेकर राँची लाते है। इसके बाद ये दोनों एवं अन्य लड़को के माध्यम से विद्यानगर, करम चौक, हरमु मैदान, अरगोड़ा, हिनु, राँची स्टेशन के पास ब्राउन शूगर बिक्री करवाता है। कन्हैया कुमार ब्राउन शूगर ज्यादातर अपने लड़कों के माध्यम से बेचता है। राँची पुलिस कन्हैया कुमार को काफी समय से खोज रही थी।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. कन्हैया कुमार उम्र 23 पिता राम बाबू राय, सा०-आनंदपुरी चौक, हरमु रोड़, थाना-अरगोड़ा, जिला-राँची।
  2. हिमांशु ठाकुर उम्र 22 वर्ष पे० सूरज ठाकुर सा०-हरमू होमगार्ड ऑफिस, थाना-अरगोड़ा, जिला-राँची 3. राकेश कुमार उम्र 19 वर्ष पिता गणेश राय, सा०-हरमु हाउसिंग कॉलोनी, थाना-अरगोड़ा, जिला-राँची

बरामद सामानः-

  1. ब्राउन शूगर-11.48 ग्राम
  2. 4 मोबाईल फोन
  3. एक बजाज कम्पनी का डोमिनार 400 बाईक Jh01-Fs/6507
  4. पैसा नगद-2300/ रूपया

अभियुक्तों का अपराधिक इतिहास

कन्हैया कुमारः-

  1. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-532/23 दिनांक-30.11.23 धारा-20 (2)/21 (2)/22(2) एन०डी०पी०एस० एक्ट।
  2. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-110/24 दिनांक-10.03.24 धारा-20 (b) (ii) (A) एन०डी०पी०एस० एक्ट ।
  3. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-128/24 दिनांक-16.03.24 धारा-20 (b) (ii) (A) एन०डी०पी०एस० एक्ट।
  4. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-141/24 दिनांक-10.03.24 धारा-20 (b) (ii) (A) एन०डी०पी०एस० एक्ट।
  5. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-144/24 दिनांक-21.03.24 धारा-20 (b) (ii) (A) एन०डी०पी०एस० एक्ट।
  6. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-154/24 दिनांक-24.03.24 धारा-21 (b) (ii) (A) एन०डी०पी०एस० एक्ट।

थाना काण्ड सं0-163/24 दिनांक-30.03.24 धारा-20 (b) (ii) (B)/21(a) 7. सुखदेवनगर एन०डी०पी०एस० एक्ट।

  1. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-202/24 दिनांक-18.04.24 धारा-21 (b)/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट।
  2. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-207/24 दिनांक-22.4.24 धारा-21 (b)/22 एन०डी०पी०एस० एक्ट।
  3. सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-586/24 दिनांक-6.12.24 धारा-21(a) / 22 एन०डी०पी०एस० एक्ट। छापामरी टीम के सदस्य
  4. श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली, राँची।
  5. मनोज कुमार पु०नि० सह थाना प्रभारी सुखदेवनगर।
  6. आदिकांत महतो पु०नि० सह थाना प्रभारी कोतवाली।
  7. पु०अ०नि० मनीष कुमार थाना प्रभारी पंडरा ओ०पी०
  8. पु०अ०नि० महेश मुण्डा, थाना प्रभारी एस०सी० / एस०टी० ।
  9. पु०अ०नि० रेणुका टुडू, थाना प्रभारी महिला थाना।
  10. पु०अ०नि० प्रेम हॉसदा एस०सी०/एस०टी० ।
  11. पु०अ०नि० ऋषिकांत कोतवाली थाना।
  12. पु०अ०नि० सहाबीर उरॉव, सुखदेवनगर थाना।
  13. पु०अ०नि० उमेश चन्द्र महतो सुखदेवनगर थाना।
  14. थाना सशस्त्र बल ।
RELATED ARTICLES

Most Popular