तुपुदाना थाना क्षेत्र से अवैध देशी रिवाल्वर एवं चोरी का पिकअप के साथ तीन अपराधी
गिरफ्तार
दिनांक 01.01.25 को वादी सुब्रतो गुहा पिता वासुदेव गुहा पता- डोरण्डा काली मंदिर रोड थाना-डोरण्डा जिला राँची के द्वारा चोरी का पिकअप रजिस्ट्रेशन नं0-JHO2Z-3063 के साथ तीन लड़को को पकड़कर थाना लाया गया। उक्त तीनो लड़को से कड़ाई से पुछताछ करने पर इनके द्वारा बताया गया कि हमलोग टोटो चलाने का काम करते है। दिनांक-29.12.24 के रात को हमलोग देशी कट्टा और एक गोली तथा मास्टर चाभी साथ लेकर गाड़ी चोरी करने के लिए इंड्रस्टिर्यिल एरिया पहुँचे तथा पिकअप वाहन को चोरी कर ले गये उनके निशानदेही अपराध स्वीकार किया गया तीनो अभियुक्तो के निशानदेही पर 1. एक देशी कट्टा एवं एक राउण्ड गोली 2. कोतवाली थाना काण्ड सं0- 353/24 में चोरी गये स्कुटी सं0-JH01BJ-2468 बरामद किया गया। इस संबंध में अलग से आर्म्स एक्ट के अंतर्गत काण्ड दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। इन लोगो के द्वारा पुर्व मे भी नग़ड़ी थाना काण्ड सं0- 234/24 दिनांक-29.12.24 धारा- 310 (2) BNS मे संलिप्त होने की बात बतायी गयी है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
- बलवंत सिंह पिता श्यामसुंदर सिंह पता कुम्हार मोड़ थाना-सिसई जिला गुमला
- रौशन कुमार सिंह पिता महेन्द्र सिंह पता- ओ०टी०सी० ग्राउण्ड पिस्का मोड़ थाना- सुखदेवनगर जिला- राँची
- राहुल कुमार पिता राजाराम पता न्यु पुलिस केन्द्र राँची थाना- गोदा जिला- राँची
जप्त सामान का विवरण –
- एक पिकउप रजिस्ट्रेशन नं०- JHO2Z-3063
- एक देशी कट्टा एवं एक जिंदा कारतुस
- एक स्कुटी रजिस्ट्रेशन नं0-JH01BJ-2468
छापामारी दल-
तुपुदाना ओ०पी० के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल



