Google search engine
HomeBlogबच्चों से मोबाइल चोरी करवाने वाले गिरोह को रांची पुलिस ने पकड़ा...

बच्चों से मोबाइल चोरी करवाने वाले गिरोह को रांची पुलिस ने पकड़ा तीस मोबाइल बरामद (पूरा पढ़े)

दिनांक-01.01.2025 को मोराबादी मैदान में आयोजित खाधी एवं सरश मेला में निगरानी एवं विधि-व्यवस्था डियूटी के दौरान मेला के मुख्य द्वार के बाहर बापू बाटिका के पास कुछ लोग के द्वारा एक बालक को मोबाइल चोरी करने के आरोप में पकड़ कर रखा गया था, जिसके पैन्ट के पॉकेट से 1. एक लाईट ग्रीन कलर का Oppo कंपनी, 2. एक Poco कंपनी का काला रंग का एण्ड्रॉयड मोबाइल एवं 3. एक Hero कंपनी का की-पेड मोबाइल बरामद हुआ। उस बच्चा से पूछने पर चोरी करने की बात स्वीकार किया तथा बताया कि शिवजी महतो एवं देव कुमार, दोनों पता-बाबुपुर, थाना तीनपहाड़, जिला साहेबगंज के द्वारा साहेबगंज से गरीब बच्चों को पैसे का लोभ देकर लाता है और यहाँ पर भीख मंगवाने एवं मोबाइल चोरी करने का गिरोह चलाया जाता है। जिसमें कई बच्चों को शामील किया है और बच्चों को हेहल, बॉसटोली, राँची में किराये के मकान में रखता है। निरूद्ध बालक के निशानदेही पर सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत हेहल बांसटोली स्थित शिवजी महतों के कमरे की तलाशी लिये जाने पर एक ग्रे रंग के पीठू बैग में करीब 27 एण्ड्रॉयड मोबाइल एवं एक Hero कंपनी का की पैड मोबाइल पाया, जिसके संबंध में पुछने पर वह स्वंय एवं बच्चों द्वारा चोरी कर लाये गये मोबाइल होने की बात बताया। तत्श्पचात शिवजी महतो को गिरफ्तार किया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। इस संदर्भ में लालपुर थाना कांड सं0-01/2025, दिनांक-02.01.2025, धारा-धारा-95/303(2)/317(2)/3(5) भारतीय न्याय संहिता-2023 एवं धारा-76 किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) संशोधन अधिनियम-2021 के तहत् प्राथमिकी की गयी है।https://youtu.be/XvkYN1IeAz4si=y48YwQJ6TxtG0t4B

बरामद मोबाइल

  1. 29 विभिन्न कंपनी का एण्ड्रॉएड मोबाइल
  2. 02 की-पैड मोबाइल

छापामारी टीम

  1. पु०नि० रूपेश कु० सिंह, पु०नि०-सह-थाना प्रभारी, लालपुर थाना राँची।
  2. पु०अ०नि० सत्यप्रकाश उपाध्याय, प्रभारी, मोरहाबादी टी०ओ०पी०
  3. पु०अ०नि० पंकज कु० शर्मा, लालपुर थाना
  4. स०अ०नि० विकास कुमार सिंह, लालपुर थाना
  5. आरक्षी 2524 धर्मेन्द्र कुमार

10.416 इरफान खान

गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम-पता एवं अपराधि इतिहास :-

  1. शिवजी महतो, उम्र करीब 43 वर्ष, पे० चुन्नी राम महतो, सा०-बाबुपुर, थाना तीनपहाड़, जिला साहेबगंज (पूर्व में दो बार जेल जा चुका है।)
RELATED ARTICLES

Most Popular