Google search engine
HomeBlogराज्य के सभी SSP और SP के लिए पुलिस मुख्यालय रांची ने...

राज्य के सभी SSP और SP के लिए पुलिस मुख्यालय रांची ने जारी किया दिशा निर्देश (पूरा पढ़े)

श्री अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड ने राज्य के सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षकों को उनके अधीन थानों में स-समय प्राथमिकि दर्ज करने, आम जनता से अच्छा व्यवहार करने का दिया दिशा-निर्देश।

श्री अनुराग गुप्ता, पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड के द्वारा राज्य के सभी जिलों में थाना प्रभारी एवं थाना के अन्य कर्मियो द्वारा आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने के संबंध में निम्नलिखित आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

  1. साइबर अपराध, ST/SC, Human Trafficking एवं महिला अपराध से संबंधित भुक्तभोगी के आवेदन पर आवेदित थाने में ही FIR दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देश दिया।
  2. किसी भी पीड़िता के आवेदन पर क्षेत्र के संबंध में विचार किये बिना अविलंब आवेदित थाने में FIR दर्ज किये जाने हेतु निर्देश दिया।
  3. सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक एवं सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि अपने-अपने जिला और क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था कायम करें कि यदि थाना प्रभारियों द्वारा आम जनता के आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई नहीं की जाती है, तो वे अपनी शिकायतों को वरीय अधिकारियों (पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस उप महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक) के पास दर्ज करा सकें।
  4. पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक को निर्देश दिया कि वे भ्रमण के क्रम में थानेदारों और थाने पर पदस्थापित मुंशी एवं अन्य कर्मियों को आम जनता के प्रति अच्छा व्यवहार करने हेतु प्रेरित करने का भी निर्देश दिया।

पुलिस महानिदेशक झारखंड ने इस संदर्भ में पुलिस महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग एवं विशेष शाखा को निर्देश दिया कि प्रत्येक जिला में उनके इकाई से प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी / पुलिसकर्मियों को निर्देश दें की वे जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों पर निगाह रखें। यदि इस तरह कोई दृष्टांत प्रकाश में आता है तो यथाशीघ्र पुलिस महानिदेशक को अवगत कराएंगे, ताकि उनके स्तर से दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनिक कार्रवाई की जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular