Google search engine
HomeBlogओरमांझी थाना क्षेत्र से ट्रक में लगभग दो करोड़ का गाँजा पकड़ा...

ओरमांझी थाना क्षेत्र से ट्रक में लगभग दो करोड़ का गाँजा पकड़ा गया (पूरा पढ़े)

विवरणीः-दिनांक-05.12.24 को वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि उडीसा से राँची की ओर कंटेनर ट्रक रजि सं० NL01N-6915 में गांजा लोड करके ले जाया जा रहा है।

उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक सिल्ली राँची के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए राँची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास कंटेनर ट्रक रजि सं० NL01N-6915 को पकड़ा गया। पकड़ाये ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के केबीन के अंदर ड्राईवर सीट के पीछे बने बॉक्स से कुल 16 प्लास्टिक के बोरा में करीब 406.79 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए ट्रक का चालक एवं उप-चालक को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा के सम्बन्ध में पकड़ाये चालक एवं उपचालक से पूछताछ करने पर इनलोगों द्वारा बताया गया कि ये बरामद गांजा सम्बलपुर से ला रहे हैं, जिसे टॉल गेट के आगे रामगढ़ में देना था। इस घटना के सम्बन्ध में उक्त कांड दर्ज की गयी है। बरामद गांजा का अनुमानित मुल्य लगभग 02 करोड (दो करोड़ रूपया है। कांड में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अपराधर्मियों का नाम-पताः-

  1. धर्मवीर सिंह उम्र 25 वर्ष, पिता कन्हैया सिंह, सा० चन्दा मउ उधरना ठकुराईन, थाना विशेश्वर गंज, जिला श्रावस्ती, उतरप्रदेश
  2. राजेन्द्र सिंह उम्र 34 वर्ष, पिता सोहन सिंह, सा० पाठकडीगह, पो० ब्राह्मणडीहा, थाना तोपचांची, जिला धनबाद

गिरफ्तार राजेन्द्र सिंह का अपराधिक इतिहासः-

तोपचांची थाना कांड सं0-146/20, दिनांक-22.11.2020, धारा-377/34 भा०द०वि०

बरामद सामान का विवरणः-

  1. कुल 16 प्लास्टिक के बोरा में करीब 406.79 किलोग्राम गांजा
  2. 2000/-रुपया नगद
  3. 02 मोबाईल फोन
  4. कंटेनर ट्रक न०-NL01N-6915
RELATED ARTICLES

Most Popular