Google search engine
HomeBlogरांची DC की ओर से जारी व्हाट्सएप नंबर पर 24 घंटे में...

रांची DC की ओर से जारी व्हाट्सएप नंबर पर 24 घंटे में 281 शिकायतें मिलीं, तेजी से किया जा समाधान

रांची : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने आज समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में बैठक कर व्हाट्सएप नंबर में प्राप्त शिकायतों के संबंध में जानकारी ली। जिला प्रशासन द्वारा कल जारी किए गए व्हाट्सएप नंबर 9430328080 में 24 घंटे के अंदर ही 281 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। दर्ज की गई कुल 171 शिकायतों का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने व्हाट्सएप नंबर पर रांची जिला के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से भी शिकायतें प्राप्त करने हेतु प्रणाली विकसित करने का निर्देश दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular