Google search engine
Homeranchiसेक्स रैकेट मामला रॉयल रेजीडेंसी 9 लड़कियों समेत होटल मालिक मैनेजर भेजा...

सेक्स रैकेट मामला रॉयल रेजीडेंसी 9 लड़कियों समेत होटल मालिक मैनेजर भेजा गया जेल कुल ग्यारह लोग न्यायिक हिरासत में (पूरा पढ़े)

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को दिनांक-30.06.2024 को स्टेशन रोड चुटिया मे स्थित होटल रॉयल रेसिडेन्सी मे देह व्यापार होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी जिसके आलोक मे उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर रांची के निर्देशन मे पुलिस उपाधीक्षक, नगर रांची के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया जिसमे चुटिया थाना के पदाधिकारी के अलावा महिला थाना प्रभारी रांची एवं महिला सहित पुलिस बल को शामिल किया गया। गठित टीम द्वारा स्टेशन रोड स्थित होटल रॉयल रेसिडेन्सी मे विधिवत छापामारी करते हुए देह व्यापार में संलिप्त नौ महिलाओं सहित कुल ग्यारह (11) लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें होटल के मालिक एवं मैनेजर भी शामिल हैं। छापामारी मे सीसीटीवी डीभीआर, मोबाईल फोन, होटल का रजिस्टर आदि को भी जप्त किया गया है। छापमारी के क्रम मे यह भी जानकारी प्राप्त हुई की उक्त होटल मे दलालों की सहायता से देह व्यापार को अंजाम दिया जाता है जिन्हे भी चिन्हित कर कारवाई की जाएगी। इस संबंध मे चुटिया थाना कांड संख्या-144/2024 दिनांक- 30.06.2024 धारा-270/290/420/467/468/471/34 भा०द०वि एवं 3/4/5/7 अनैतिक व्यापार अधिनियम- 1956 दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार व्यक्तियों की विवरणी

  1. कुल नौ (09) महिला
  2. होटल मालिक हरमित सिंह उर्फ प्रिन्स
  3. मैनेजर मिथुन गोराई

जप्त सामानों की विवरणी

  1. होटल का आगंतुक रजिस्टर -02
  2. सीसीटीवी डीभीआर-01
  3. मोबाइल फोन्स – 13
  4. विभिन्न नाम पता का आधार कार्ड-23
RELATED ARTICLES

Most Popular