Google search engine
Homeअपराधchain snatching increased

chain snatching increased

शहर के अ​धिकतर थानों में नए थाना प्रभारियों की पोस्टिंग हो गई है। अभी नए थाना प्रभारी अपने इलाकों और अपराधियों से अनजान हैं। इसका फायदा इन दिनों स्नैचर उठा रहे हैं। नतीजा यह कि शहर में छिनतई की घटनाएं बढ़ गई हैं। फरवरी में सिर्फ 18 दिनों के अंदर छिनतई की 10 घटनाएं हो चुकी हैं। शहर में सबसे अधिक चेन और मोबाइल छिनतई की घटनाएं अरगोड़ा, कोतवाली, लालपुर, सदर, डोरंडा, और लोअर बाजार थाना क्षेत्रों में हो रही हैं। बाइक सवार अपराधी सबसे अधिक महिलाओं को शिकार बना रहे हैं। इससे महिलाएं फिर से दहशत में आ गई हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular