Google search engine
HomeBlogसुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन सुगर बेचने वाली महिला और तीन लोग...

सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से ब्राउन सुगर बेचने वाली महिला और तीन लोग गिरफ्तार (पूरा देखे)

दिनांक 10.07.2025 को पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय सह वरीय पुलिस अधीक्षक राँची को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार, थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थित मोहिनी देवी पति स्व० ईश्वरी शर्मा के द्वारा अपने किराये के घर पर अवैध रूप से मादक पदार्थ (बाउन शुगर) की खरीद बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में एवं पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। गठित छापामारी टीम के द्वारा सुखदेवनगर थाना अन्तर्गत गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार, थाना सुखदेवनगर जिला राँची स्थित मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी पति स्व० ईश्वरी शर्मा के पास पहुंचकर विधिवत महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ छापामारी की गयी जिसमें मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी, उम्र करीब 65 वर्ष, पति स्व० इश्वरी शर्मा, पता गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार, थाना सुखदेवनगर जिला राँची को पकडा गया और घर की तलाशी के क्रम में मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी के कमरे से सिल्वर फॉईल मे लपेटा हुआ कुल 50 पुडिया ब्राउन शुगर जिसका वजन करीब 10.10 ग्राम एवं रियलमी कंपनी का स्मार्टफोन को बरामद किया गया। उसकी निशानदेही पर पहाड़ी मंदिर के पीछे, पानी टकी के पास, थाना सुखदेवनगर जिला राँची के पास छापामारी की गयी जिसमे क्रमश 1. सुमित तिर्की, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता स्व0 राजु तिर्की, पता- इन्द्रपुरी रोड नंबर 14, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची, 2. पारस कुमार उर्फ गोलु, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता बदरी राम , पता- चंदवा, थाना चदंवा जिला लातेहार वर्तमान ओम नगर, रवि स्टील, थाना पण्डरा ओपी, जिला राँची, 3. मो0 इस्माईल, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मो० कलीम अंसारी, पता राजाहाता संस्कृत कॉलेज, इरगु रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची, 4. मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी, उम्र करीब 65 वर्ष, पति स्व० इश्वरी शर्मा, पता गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार, थाना सुखदेवनगर जिला राँची एवं निरुद्ध किशोर 5. निरुद्ध किशोर है को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में सुमित तिर्की के पास से बरामद (1) एक पीला रंग का प्लास्टिक के पुडिया में सिल्वर फॉईल मे लपेटा हुआ ब्राउन शुगर जैसा प्रतीत होता पदार्थ 35 पुडिया जिसका वजन करीब 03 ग्राम, (2) एक काला रंग का एप्पल कंपनी का स्मार्ट फोन 3. कुल- 40,950/- रुपया बरामद हुआ। 2. पारस कुमार उर्फ गोलु के पास से बरामद (1) एक ब्लु रंग का प्लास्टिक मे कागज मे लपेटा ब्राउन शुगर जैसा पदार्थ कुल 10 पुडिया वजन करीब 13.60 ग्राम, (2) हल्का आसमानी रंग का वनपल्स कंपनी का स्मार्टफोन (3) कुल 12,400/- रुपया तथा (4) एक लाल ब्लु रंग का अपाची मोटरसाईकिल रजि०नं०- JH19D 1458 बरामद हुआ, मो० इस्माईल के पास से बरामद (1) एक पीला रंग का प्लास्टिक मे कागज मे लपेटा हुआ ब्राउन शुगर जैसा प्रतीत होता पदार्थ कुल 07 पुडिया वजन करीब 08.20 ग्राम (2) एक बैगनी रंग का रियल मी कंपनी का स्मार्टफोन तथा (3) कुल 6290/- रुपया एवं पकडाये गये व्यक्ति निरुद्ध किशोर के पास से बरामद (1) एक पारदर्शी प्लास्टिक मे सिल्वर फॉईल मे लपेटा हुआ 02 पुडिया ब्राउन शुगर जैसा प्रतीत होता पदार्थ जिसका वजन करीब 1.80 ग्राम (2) एक मेटल रंग जैसा रियल मी कंपनी का स्मार्टफोन तथा (3) कुल 4000/- रुपया को बरामद कर जप्त किया गया है। तत्पश्चात उपरोक्त अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तारी / निरुद्ध किया गया है। इस सदर्भ मे सुखदेवनगर थाना कांड संख्याः- 359/25 दिनांक 10.07.2025, धाराः 21 (बी)/22/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट एवं 111(2) (बी) बी0एन0एस० के अतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तो की सूचीः-

  1. सुमित तिर्की, उम्र करीब 22 वर्ष, पिता स्व० राजु तिर्की, पता- इन्द्रपुरी रोड नंबर 14, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची,
  2. पारस कुमार उर्फ गोलु, उम्र करीब 25 वर्ष, पिता बदरी राम, पता- चंदवा, थाना चदंवा जिला लातेहार वर्तमान ओम नगर, रवि स्टील, थाना पण्डरा ओपी, जिला राँची,
  3. मो0 इस्माईल, उम्र करीब 29 वर्ष, पिता मो० कलीम अंसारी, पता राजाहाता संस्कृत कॉलेज, इरगु रोड, थाना सुखदेवनगर , जिला राँची,
  4. मोहिनी शर्मा उर्फ मोहिनी देवी, उम्र करीब 65 वर्ष, पति स्व० इश्वरी शर्मा, पता गंगा नगर रोड नंबर 01, नदी पार, थाना सुखदेवनगर जिला राँची

निरुद्ध किशोरः – 01

काड में बरामद सामानों की सूची

1) ब्राउन शुगर कुल वजन करीब 36.70 ग्राम.

2) कुल नगदः- 63,640/- रुपया

3) स्मार्टफोन 04 पीस

4) एक टी०भी०एस० अपाची मोटरसाईकिल रजि0नं0- JH19D 1458

RELATED ARTICLES

Most Popular