Google search engine
HomeBlogचास नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज

चास नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज

चास नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज, गलियों और मोहल्ला में गूंज रहे हैं चुनावी नारे
मतदान की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है प्रत्याशी प्रचार प्रसार में पूरी तरह से तरीके से दमखम चौक रहे हैं, वोटर को रिझाने के लिए तरह-तरह के हाथकदे अपना रहे हैं, गली मोहल्ले में प्रचार वाहन की भोपू की आवाज आ रही है, दीवारों पर पोस्टर चिपकाए जा रहे हैं और दूसरे के पोस्टर फाड़े भी जा रहे हैं, घर-घर जाकर मतदाताओं से वादे किए जा रहे है, झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक महापौर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का शक्ति प्रदर्शन देखने लायक था, जयराम महतो की पार्टी का समर्थन प्रत्याशी निमाई महतो घर-घर जाकर वोट मांगने की अपील कर रहे हैं, वही झारखंड रत्न गोपाल मुरारका अपनी सादगी से सबको लुभा रहे है, पूर्व डिप्टी मेयर अविनाश कुमार पूर्व विधायक बोकारो नारायण जी के साथ बिस्कुट की माला पहनकर घूम रहे हैं, वही देखा जाए तो बेटा को साथ देने (डॉक्टर विकाश पाण्डेय) के लिए पूर्व सांसद रविंद्र पांडे ने भी अपना कमान संभाल लिया, चास की बेटी निधि ने भी संभाल लिया है अपना कमान दम लगा के जनसंपर्क किया जा रहा है,बोकारो के पत्रकार हिमांशु बाल्टी लेकर घूम रहे हैं और मुफ्त कोचिंग हर वार्ड में बात कर रहे हैं कुल मिलाकर देखा जाए तो चुनाव बहुविकल्पिक होने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular