Google search engine
HomeNewsपंडरा ओपी क्षेत्र से चैन छिनतई करने वाला पुलिस की गिरफ्त में...

पंडरा ओपी क्षेत्र से चैन छिनतई करने वाला पुलिस की गिरफ्त में (पूरा देखे)

  • सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) थाना कांड सं0 362/25 दिनाक 11.07.2025 धारा 304 (2) भारतीय न्याय संहिता ।

दिनांक 11.07.2025 को जनक नगर ओझा मार्केट के पास एक महिला से पुजा कर घर वापस लौटने के कम में अज्ञात वाईक सवार दो व्यक्ति के द्वारा चैन छिनतई की घटना कारित किया गया था जिसके आधार पर सुखदेवनगर (पंडरा ओ०पी०) थाना कांड सं0 362/25 दिनाक 11. 07.2025 धारा 304 (2) भारतीय न्याय संहिता दर्ज किया गया है।

कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर फुटेज में आये अभियुक्तों का गिरफ्तारी हेतू पंडरा सुखेदवनगर, लोअर बाजार थाना क्षेत्र में छापामारी किया गया। छापमारी के कम में फुटेज में आये अभियुक्त मोनु कुमार पिता-स्व० मनोज साव पता न्यु मधुकम देवी मंडप रोड न0-5, थाना सुखदेवनगर, जिला-रांची को विधिवत गिरफ्तार किया गया है, तथा इनके निशानदेही पर कांड में छिनतई की गयी सोने का चैन को गलाया हुआ भाग को प्रभात ज्वेलर्स, न्यु मधुकमन, देवी मंडप रोड न0-05 से बरामद किया गया है। इन्होने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में इस कांड के अलावा अन्य थाना, सुखदेवनगर थाना, कांके थाना, गोंदा थाना में भी की गयी चैन छिनतई की घटना को स्वीकार किया गया है।

अभियुक्त मोनु कुमार पिता-स्व० मनोज साव पता- न्यु मधुकम देवी मंडप रोड न0-5, थाना- सुखदेवनगर, जिला-रांची

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम: बरामद सामान की विवरणी घटना में छिनतई की गयी चैन का गलाया हुआ सोना जिसका वजन करीब 09 ग्राम

छापामारी दल का सदस्य :-

  1. श्री प्रकाश सोय पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली
  2. मनीष कुमार, पंडरा ओ०पी० प्रभारी
  3. पु०अ०नि० चन्दन कुमार पाण्डेय पंडरा ओ०पी०
  4. आ0 341 मो० अकरम खॉ
  5. आ0- 1546 शैलेश कुमार
  6. आ0 3750 अविनाश शुक्ला
  7. आ0 3330 अशोक कुमार
RELATED ARTICLES

Most Popular