Google search engine
HomeBlogअरगोड़ा किराए के मकान में ब्राउन शुगर बेचने वाले दो गिरफ्त में...

अरगोड़ा किराए के मकान में ब्राउन शुगर बेचने वाले दो गिरफ्त में भारी मात्र में ब्राउन शुगर बरामद (पूरा देखें)

प्रसंग- अरगोडा थाना कांड सं0-128/2025, दिनांक-24/06/2025, धारा-21(b)/22 NDPS Act

सारांश- दिनांक-24/06/2025, को पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, राँची के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की अरगोड़ा थाना क्षेत्र में अशोक कुंज, कश्यप विहार में के किराये मकान से संदिग्ध लड़को के द्वारा नाशीले पदार्थों का खरीद बिक्री किया जा रहा है। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक महोदय, हटिया के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन कर नवनीत कुमार विश्वास के घर पर विधिवत छापामारी करने पर 1. दिनेश कुमार राम, उम्र करीब 25 वर्ष, 2. शिवम कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, के पास क्रमशः ब्राउन शुगर का 220 एवं 180 पुडिया बरामद कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं तीन अन्य नामजद के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विवरणी निम्न प्रकार है:-

  1. छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी

A. पी०के० मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक हटिया

B. पु०अ०नि० सत्यम कुमार

C. पु०अ०नि० अभिषेक कुमार

D. पु०अ०नि० मुकेश कुमार उपाध्याय

E. पु०अ०नि० पिंटु कुमार

F. स०अ०नि० पवन कुमार यादव

G. हव० योगेन्द्र साह

H. चालक आरक्षी निरंजन कुमार

  1. पुलिस 3731 सुशील मिंज
  2. बरामद सामानों का विवरण

A. 400 पुडिया ब्राउन शुगर

B. नगद 1900/- रूपया

C. IQOO कम्पनी का एक मोबाईल

D. पोको (POCO) कम्पनी का एक मोबाईल

E. एक काला रंग का पर्स

  1. गिरफ्तार व्यक्तियों का नामः-

A. दिनेश कुमार राम, उम्म्र करीब 25 वर्ष पिता शंकर राम स्थायी पता ग्राम खिजरसोता थाना राजधनवार (परसन ओ०पी०) जिला गिरिडीह वर्तमान पता वर्तमान पता नवनीत कुमार विश्वास के घर में किरायेदार अशोक विहार प्लॉट नं0 – 2074A, अशोक कुंज कश्यप विहार थाना अरगोड़ा जिला राँची।

दिनेश कुमार राम का आपराधिक इतिहास

  1. राउरकेला GRP थाना कांड सं0-04/2022, दि0-20/01/2022, धारा 20 (b) (ii) (C) NDPS Act

B. शिवम कुमार, उम्र करीब 22 वर्ष, पे0- अमित दास, पता- विद्यानगर करम चौक थाना- सुखदेवनगर जिला-राँची वर्तमान पता वर्तमान पता नवनीत कुमार विश्वास के घर में किरायेदार अशोक विहार प्लॉट नं0 – 2074A, अशोक कुंज कश्यप विहार थाना अरगोड़ा जिला राँची।

RELATED ARTICLES

Most Popular