Google search engine
Homeराशिफलवृष | Taurus

वृष | Taurus

(जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

रविवार, 4 फ़रवरी 2024

चंद्र राशि के अनुसार

पॉजिटिव– कुछ समय से चल रही समस्याओं से आज राहत मिलेगी और काफी समय से अपने जिस लक्ष्य के लिए प्रयास कर रहे थे, आज उसे हासिल करेंगे। अधिकतर काम पूरे होने से अपने कार्य क्षमता सुधरेगी। धार्मिक कार्यों में भी रुचि रहेगी।

नेगेटिव– व्यवधान रहेंगे, लेकिन आपकी मेहनत और प्रयास आपको सफलता देंगे। किसी की गलत सलाह पर अमल करना नुकसानदायक रहेगा। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें।

व्यवसाय– व्यवसायिक कार्यों को अपनी देखरेख में करवाने से उत्पादन क्षमता में बढ़ेगी, लेकिन माल की क्वांटिटी से अधिक क्वालिटी पर ध्यान दें। वर्ना कुछ आर्डर कैंसिल हो सकते हैं। ऑफिस में राजनीति जैसा माहौल रहेगा।

लव– बाहरी लोगों के हस्तक्षेप की वजह से घर में कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं। इसका असर पारिवारिक व्यवस्था पर भी होगा।

स्वास्थ्य– असंतुलित खानपान की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। गैस और वायु संबंधी परेशानी से जोड़ों में दर्द रह सकता है।

भाग्यशाली रंग– सफेद

भाग्यशाली अंक– 8

टैरो राशिफल

कार्ड – Ace of Swords

नकारात्मक सोच का कारण जानना आपके लिए संभव होगा। प्रार्थना और मेडिटेशन के जरिए बेचैनी दूर हो सकती है। भविष्य संबंधित विचार बार-बार सताएंगे, लेकिन वर्तमान पर ध्यान देते रहें। जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझते हैं, उनमें बदलाव करने की कोशिश करें।

करियर : करियर संबंधी जो नुकसान हुआ है, उसे दूर करने का अवसर मिलेगा।

लव : पार्टनर की बातों का अवलोकन गहराई से करें, तभी बदलाव करना संभव होगा।

हेल्थ : सर्दी-बुखार की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर – ऑरेंज
लकी नंबर – 4

RELATED ARTICLES

Most Popular