सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-274/24, दिनांक 27.05.2025, धारा-304(2)/318(2)/338/336(2) बी०एन०एस० ।.
दिनांक 27.05.202 को समय करीब 03.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि विद्यानगर रोड नं0-3 कार्मेल होस्टल के नजदीक संत मेरी स्कूल के सामने हरमू, थाना-सुखदेवनग राँची के पास से सफेद रंग की होंडा एक्टीवा स्कुटी जिसका रजि०न०- JH01GA 4848 में तीन अज्ञात लड़के सवार होकर एक छोटे बच्चे के गले से लॉकेट छिन कर भाग गये। उक्त सूचना के आलोक में वरीय पदाधिकारियों को सूचित किया। इस संबंध में बादी के लिखित आवेदन के आधार सुखदेवनगर थाना कांड संख्या-274/24, दिनांक-27.05.2025, धारा- 304(2)/318(2)/338/336(2) बी०एन०एस० दर्ज किया तथा आदेशानुसार कांड में संलिप्त अभियुकों के विरूद्ध वरीय पदाधिकारी के निर्देशन में सी०सी०टी०वी० फुटैज का अवलोकन कर संदिग्ध की गिरफ्तारी हेतु छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में पहाड़ी मंदिर के पास, थाना सुखदेवगनगर, जिला राँची के पास उक्त स्कूटी में सवार तीन लड़के 1. रौशन कुमार महतो उर्फ बल्लू उम्र करीब 18 वर्ष, पिता गणेश महतो पता जय प्रकाश नगर, नियर श्री राणी संती मंदिर लेन रातु रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची 2. अभिषेक कुमार सिंह उम्र करीब 18 वर्ष, पिता सुरेश सिंह पता न्यू पुलिस लाईन मिसिर गोन्दा, थाना गोन्दा, जिला राँची को विधिवत गिरफ्तार ज्ञाप बनाकर गिरफ्तार किया गया एवं चोरी में प्रयुक्त स्कूटी वाहन को विधिवत् प्रस्तुती सह जप्ती सूची बना कर जप्त किया गया है । इनलोगों के निशानदेही पर इरगु रोड कुम्हार टोली स्थित भोला सन्स एंड ज्वेलर्स नामक दुकान से इस कांड में छिनतई की गई सोने जैसा लॉकेट एवं अन्य कांडों में छिनतई की गई लॉकेटों को बरामद किया जिसे विधिवत जप्त किया एवं छिनतई की गई समानों की खरीद बिक्री करने वाले सोनार सतीश कुमार सोनी, पिता स्व० भोला साव, पता किशोरगंज रोड नं0 01, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के अपराध स्वीकारोक्त बयान में आये नाम के व्यक्तियों का सत्यापन कर अग्रीम कार्यावाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार अप्राथमिकी अभियुक्त का नाम पता-
1) रौशन कुमार महतो उर्फ बल्लू उम्र करीब 18 वर्ष, पिता गणेश महतो पता जय प्रकाश नगर, नियर श्री राणी संती मंदिर लेन रातु
रोड, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची।
2) अभिषेक कुमार सिंह उम्र करीब 18 वर्ष, पिता सुरेश सिंह पता न्यू पुलिस लाईन मिसिर गोन्दा, थाना गोन्दा, जिला राँची।
3) सतीश कुमार सोनी, पिता स्व० भोला साव, पता किशोरगंज रोड नं0 01, थाना सुखदेवनगर, जिला राँची।
निरूद्ध बालक 02 (दो)
काड में बरामद सामानों की सूची
1) सोने जैसा दिखने वाला विभिन्न आकार का कुल सात लॉकेट।
2) स्मार्ट मोबाईल कुल 04 (चार)
3) घटना में प्रयुक्त की गई स्कूटी सं0 JH01GA4848 (काला टेप से वाहन सं० को बदला गया है जिसका मूल रजि०न० JH01GA4649 है।
4) नगद राशि कुल 2450/-
5) घटना में उपयोग किया गया एक ब्लैड
6) घटना के समय पहने हुए कपड़े एवं चप्पल ।
अपराधिक इतिहासः
- अभिषेक कुमार सिंह का अपराधिक इतिहासः
क) सुखदेवनगर थाना संख्या-149/25, दिनांक 19.03.2025, धारा-21 (a)/22 NDPS & 111(2) (b) BNS.
अनुसंधान पदाधीकारी का नाम-
1 श्री प्रकाश सोय, पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली राँची।
- श्री मनोज कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, सुखदेवनगर थाना, राँची।
- पु०अ०नि० सहाबीर उराँव, सुखदेवनगर थाना, राँची।
- स०अ०नि० बिहारी महतो, सुखदेवनगर थाना, राँची।
- आ0-1672 अजित बली सिंह, सशस्त्र बल, सुखदेवनगर थाना, राँची
- आ0-3684 अनिल भेगरा, सश्सत्र बल, सुखदेवनगर थाना, राँची
- आ0-1818, मुन्ना लाल गुप्ता, अगरक्षक, सुखदेवनगर थाना, राँची