Google search engine
HomeBlogरांची से राहुल सिंह गिरोह के तीन अपराधी को पुलिस ने पकड़ा...

रांची से राहुल सिंह गिरोह के तीन अपराधी को पुलिस ने पकड़ा हथियार और गोली बरामद (पूरा देखे)

आज दिनांक-15.02.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय रांची को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि राहुल सिंह, संगठित अपराधिक गिरोह के अपराधी रांची क्षेत्र के व्यवसाईयों के बीच भय एवं दहशत फैलाने के उदेश्य से जगरनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट के नजदीक हथियारों का आदान प्रदान करने वाले है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में श्री प्रमोद कुमार मिश्रा. पुलिस उपाधीक्षक, हटिया के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बिरसा मुण्डा एयरपोर्ट के दक्षिणी चाहरदिवारी के नजदीक झाड़ी एवं मैदान से दो अपराधियों को अवैध हथियार, कारतुस, मोबाईल अपाची बाईक के साथ गिरफ्‌तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ से ज्ञात हुआ कि दोनो अपराधी राहुल सिंह के निर्देश पर रांची आये हुए थे एवं रांची में गोलीबारी की घटनाकारित के लिए राहुल सिंह के आदेश का इंतजार कर रहे थे। गहराई से पूछताछ करने पर यह बात भी प्रकाश में आयी कि एक और अपराधी कटप्पा उर्फ अश्विनी पर्वता आया है, जो रांची में ही है, उनके निशानदेही पर उक्त अपराधकर्मी को पकड़ा गया। इस संबंध में जगरनाथपुर थाना कांड सं0- 32/26 दिनांक-15.02.26 अंकित कर अनुसंधान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अश्विनी कुमार पर्वता उर्फ कप्पा उर्फ जॉनी, राहुल सिंह संगटित अपराधीक गिरोह का मुख्य सदस्य है, जो अमन साहु संगठित अपराधीक गिरोह के लिए भी काम करता था। उसके बाद राहुल दुबे के लिए भी काम किया एवं वर्तमान राहुल सिंह के गिरोह में काम कर रहा है। इसका गिरोह में मुख्य कार्य आर्म्स एम्युनेशन उपलब्ध कराना, व्यवसायों का नम्बर उपलब्ध कराना, व्यवसायों को वाट्सअप पर धमकी देने के लिए मैसेज तैयार करना।

बरामद सामान

  1. देशी पिस्टल एक
  2. मैगजीन दो
  3. जिन्दा कारतुस 15 अद्द
  4. मोबाईल 04 अद्द

गिरफ्तार अपराधी

  1. पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा, पिता-किशोर कुमार, पता-क्वार्टर नं0-367 सेक्टर-4 धुर्वा थाना धुर्वा जिला रांची।
  2. रियांश सिंह उर्फ स्वतंत्र उर्फ आर०डी०एक्स, पिता मनोज सिंह पता-क्वार्टर नं० डी०टी०/1535 थाना धुर्वा जिला रांची।
  3. अश्वनी कुमार परवता उर्फ कटप्पा उर्फ जॉनी, पिता-स्व० अर्जुन प्रसाद, पता-सरैयाटोला तलाब के पास, थाना पतरातु जिला रामगढ़।

RELATED ARTICLES

Most Popular